बिना गैस, बिना प्रिजर्वेटिव, बिना व्हिप्ड क्रीम की क्रीमी आइसक्रीम नारियल मलाई आइसक्रीम |
गर्मियों में कुछ ठंडा, मलाईदार और स्वादिष्ट खाने का मन हो तो यह नारियल मलाई आइसक्रीम आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए गैस जलाने की जरूरत नहीं पड़ती और न ही किसी प्रिजर्वेटिव या व्हिप्ड क्रीम की आवश्यकता होती है। इस आइसक्रीम को मैंने नारियल पानी के अंदर मिलने वाली ताज़ा मलाई से बनाया है, जिससे इसका स्वाद और टेक्सचर बेहद रिच और क्रीमी बनता है। नारियल का गाढ़ा दूध, काजू और फ्रेश क्रीम मिलकर इसे मार्केट में मिलने वाली आइसक्रीम जैसा स्वाद देते हैं, बल्कि उससे भी ज्यादा ताज़ा और हेल्दी बनाते हैं। यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी। गर्मियों की दोपहर, फैमिली गेट-टुगेदर, पार्टी या किसी भी खास मौके पर इसे सर्व किया जा सकता है। अगर आप नारियल प्रेमी हैं तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें। अगर आपको यह रेसिपी पसंद आए तो वीडियो को Like, Share और Subscribe करना न भूलें। Awanti's Kitchen – Where Every Dish Tells a Story! Ingredients नारियल पानी की मलाई (Coconut Malai) 1 कटोरी गाढ़ा नारियल दूध 5–6 भीगे हुए काजू 1 हरी इलायची के बीज 3–4 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर 1 कटोरी पिसी हुई चीनी (स्वादानुसार) 1 छोटी कटोरी फ्रेश क्रीम / दूध की मलाई 2 बूंद वैनिला एसेंस (वैकल्पिक) Recipe (Step by Step) Step 1 नारियल पानी से निकली मलाई को अच्छी तरह धो लें और उसके पीछे का कड़वा हिस्सा निकाल दें। Step 2 मलाई को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। Step 3 ताज़े नारियल के टुकड़ों को थोड़ा पानी डालकर पीस लें और मलमल के कपड़े से छानकर गाढ़ा नारियल दूध निकाल लें। Tip: ज्यादा पानी न डालें, तभी दूध गाढ़ा और आइसक्रीम मलाईदार बनेगी। Step 4 मिक्सर जार में नारियल की मलाई, भीगे हुए काजू, नारियल दूध और इलायची के बीज डालकर स्मूद पेस्ट बना लें। Step 5 अब इसमें मिल्क पाउडर, पिसी चीनी, फ्रेश क्रीम और वैनिला एसेंस डालें। Step 6 सभी चीजों को 1 मिनट तक अच्छी तरह ब्लेंड करें जब तक मिश्रण क्रीमी न हो जाए। Step 7 तैयार मिश्रण को कांच के कंटेनर या पेपर कप में भर दें। Step 8 ऊपर से सिल्वर फॉइल या ढक्कन लगाकर कवर कर दें। Tip: इससे आइसक्रीम पर बर्फ के क्रिस्टल नहीं बनेंगे। Step 9 फ्रीजर में 8–10 घंटे या पूरी रात जमने के लिए रख दें। Step 10 जमने के बाद स्कूप निकालकर सर्व करें और पिस्ता से गार्निश करे । #CoconutIceCream #NariyalIceCream #HomemadeIceCream #NoCookRecipe #SummerSpecial #IceCreamRecipe #CoconutMalai #EasyDessert #IndianDessert #NoWhippingCream #WithoutPreservatives #GharKiIceCream #NariyalRecipe #SummerDessert #AwantisKitchen #HealthyDessert #FrozenDessert #EasyRecipe #CoconutMilkRecipe #HomemadeDesser

Stop 🛑 Buying Tofu from outside Market, when You Can make it in your kitchen

This One Twist Will Make Kulfi So Tasty, You'll Forget Store-Bought Kulfi & Ice Cream | Kulfi |

Monsoon special momo recipe soft and juicy😍Momo इतने सॉफ्ट कि मुंह में घुल जाएं

Catching 1000+ Red Crabs in a Forest Stream | Cooking & Selling at Village Market

दूध वाली कुल्फी इस तरीके से बनाएंगे सब पुराने तरीके भूल जाएंगे | Kulfi Recipe | Malai Dry Nuts Kulfi

ये 1 टविस्ट कुल्फी को इतना Tasty बना देगा, कि बाजार की कुल्फी-आइसक्रीम भूल जायेंगे Easy Malai Kulfi

Stop 🛑 Buying these cheeselings from market, when You can make crrrrispyy cheeeeslings at your home.

इतना चटपटा और टेस्टी कि मेरे पति 21खा गए बिना रुके! एक बार बना ली तो बाजार जाना भूल जाओगे!

Mango Ice Cream Homemade - Market Style Mango Ice Cream

भयंकर गर्मियों में गुणों से भरपूर ठंडे-ठंडे इस पौष्टिक कोल्ड-ड्रिंक का स्वाद भूल नही पाएंगे#summer

3 Easy Homemade Ice Cream Recipes for Summer!

Crispy Masala Murmura Namkeen | चटपटी मुरमुरा नमकीन बनाएं दो चम्मच तेल में

गर्मियों में बस 1 गिलास और शरीर को मिलेगी जबरदस्त ठंडक!यह देसी ड्रिंक पीते ही थकान हो जाएगी गायब!

जबसे बनाया है तब से दो रोटी ज़्यादा ही खायी है, खट्टी मीठी आम की लौंजी |एक बार बनाओ, महीनों तक खाओ!

Homemade Dessert for Summer,Simple and Easy to make | Fruity Tapioca Jelly Drink

Ice Cream Made in Berlin | Handcrafted Ice Cream Making

Sausage Cheese Egg Bread, Homemade Croquettes! - Korean Street Food

I Made A Tandoor From Improvised Materials And Fried Beef Steaks On The Bone!

😃I Wanted to Drink Coffee But Made Ice Cream! Delicious Recipe That Everyone Is Crazy About!

