श्रीकृष्ण ने गोपी को झूठ की अवतार सिद्ध कर दिया
रसमय उपदेश : जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की काव्य रचनाओं में जो रस सिक्त तत्त्वज्ञान भरा है, वह इस बात का द्योतक है कि उनका अपना व्यक्तित्व भक्ति के परमोज्ज्वल स्वरूप से ऊर्जस्वित, जीव कल्याण की करुणामयी भावना से द्रवित एवं श्रीराधा-कृष्ण के अलौकिक प्रेम रस से ओतप्रोत है। भक्तियोगरसावतार की उपाधि प्राप्त श्री कृपालु जी महाराज हमारे वर्तमान विश्व के पाँचवें मूल जगद्गुरु हैं। वेद-शास्त्रों के प्रमाणों पर आधारित उनके सारगर्भित प्रवचन तो वैदिक हिन्दू सनातन धर्म के वास्तविक सिद्धान्त को सरलता एवं स्पष्टता से समझने का प्रमुख आधार हैं ही, उनकी सरस संगीतमय संकीर्तन रचनाएँ भी सिद्धांत ज्ञान से परिपूरित हैं। श्री महाराज जी द्वारा रचित रसमय संगीतात्मक काव्य कृतियों में कितना गहन तत्त्व ज्ञान लबालब भरा है, इसका वास्तविक परिचय तब मिलता है जब वे स्वयं अपने स्वरचित संकीर्तनों की व्याख्या करते हैं। ये बहुत आकर्षक व्याख्याएँ हैं, जिनमें रस (भक्तियोगरसावतार) एवं उपदेश (जगद्गुरूत्तम) का कृपामय सामंजस्य है। यह वीडियो 'युगल रस' नामक काव्य संग्रह के एक रसमय संकीर्तन— 'तू अति भोरी मैया, मैया मेरी मैया।' पर आधारित है, जिसकी सुन्दर व्याख्या दिनांक : 01.09.2000 को श्री महाराज जी ने रँगीली महल, बरसाना धाम में की थी। इसमें श्रीमुख की माधुरी का पान करते-करते सहज ही परमोत्कृष्ट उपदेश साधक के अंतर्मन में उतर जाता है। इस वीडियो के कुछ अंश हैं— "झूठ बोलने से अवीची नाम का नरक मिलता है यमराज के यहाँ। अट्ठाइस प्रकार के नरक हैं, जीवों को दंड देने के लिये, पाप करने वालों के लिये। तो झूठ बोलने वालों के लिये अवीची नाम का नरक है। ये सखी, ये लोग सब जानती हैं, दुर्वासा जी से सब सुना है इन्होंने। ये पाप करने से ये नरक मिलेगा ये पाप करने से ये नरक मिलेगा। लेकिन फिर भी नहीं डरती। हाँ। अरे, आप लोग सब लोग जानते हैं, पाप क्या है पुण्य क्या है, भक्ति क्या है, सब आप लोगों को समझा रखा है मैंनें, फिर भी पाप करते हैं। भगवान के खिलाफ़, गुरु के खिलाफ़ कुछ मत सोचो, नामापराध है, फिर भी सोचते हैं। बाद में पछताते भी हैं, लेकिन कर जाते हैं अपराध। आदत है। …तो जानते हुये झूठ बोलना ये सबसे बड़ा अपराध है। अरे, अनजाने में भी पाप करेगा तो दंड तो मिलेगा। लेकिन जानकर के अपराध करे, ये तो बहुत बड़ा अपराध है। वो ये भी नहीं कह सकता भगवान से कि मैं तो शास्त्र वेद पढ़ा नहीं, मुझे कोई महात्मा मिला नहीं, मुझे कुछ समझाया नहीं तो मैं क्या जानूँ क्या पाप है क्या पुण्य है। ये भी कहने का चान्स नहीं। तो मैया इसको नरक का भी डर नहीं है। हाँ। तो इतने में 'कृपालु' पहुँच गया। कृपालु ने कहा हाँ मैया ये कन्हैया ठीक कह रहा है। हैं अवतार झूठ की मैया। क्यों? अरे, ये भगवान की स्वांश भूता हैं, कोई नित्य सिद्धा है, और थर्ड क्लास की जो गोपियाँ हैं, ये भी वेद की ऋचाओं की अवतार हैं।" —जगद्गुरूत्तम श्री कृपालु जी महाराज --------------------------------- कलियुग में दान को ही कल्याण का एकमात्र माध्यम बताया गया है। 'दानमेकं कलौयुगे'। दान पात्र के अनुसार ही अपना फल देता है तथा भगवान एवं महापुरुष के निमित्त किया गया दान सर्वोत्कृष्ट फल प्रदान करता है। हम साधारण जीव यथार्थ में यह नहीं जान सकते कि वास्तविक महापुरुष के प्रति किया गया हमारा दान/समर्पण हमारे कल्याण का कैसा अद्भुत द्वार खोल देगा। अतएव, समर्पण हेतु आगे बढिये। आपकी यह दान राशी जीरकपुर (चंडीगढ़) स्थित राधा गोविंद मन्दिर के निर्माण कार्य में प्रयुक्त होगी। ऑनलाइन अनुदान भेजने के लिए कृपया निम्न लिंक पर जायें https://rzp.io/l/Lo4K8pf (केवल भारतीय नागरिकों के लिए) Donate using your ATM Card/Debit Card/Credit Card/Net Banking/UPI/QR code at https://rzp.io/l/Lo4K8pf (Only for Indian Citizens) Shyama Shyam Samiti Contact numbers : 8552066661, 9872396855, 9988998001 --------------------------------------------- Facebook : / shyamashyamsamiti Instagram : / akhileshwarididi Telegram : https://t.me/sss_zirakpur #Kripalu #RadheRadhe #जगद्गुरु_श्री_कृपालु_जी_महाराज #Jagadguru_Shri_Kripalu_Ji_Maharaj #Jagadguru_Kripalu #Radha #Krishna #Vrindavan #barsana #Prem_mandir #Bhakti #Hindu #Gita #Bhagawat #Ramayan #Ved #Philosophy #Spiritual #Bliss #God #Beauty #Guru #SpiritualMaster #Divine #BhagavatKatha #JagadguruShriKripalujiMaharaj #religion #Bhajan #bhajan_video #AkhileshwariDidi #who_are_you #know_yourself #who_am_i #soul #dispute #dualism #non_dualism #divine_Krishna #love #divine_love #ved

ऐसे लुट जाना सौभाग्य है (महाभागवत है ये...)

जब आप सब भगवान पर छोड़ देते हो… तो भगवान क्या करते हैं? Swami Rajeshwaranand Ji ki Katha Sunao

अद्भुत वेद-शास्त्र ज्ञान! - जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज | Bhakti Mandir

क्या हुआ जब द्वारिकाधीश Shri Krishna मिलने पहुंचे राधा जी से? सुनिए Dr Kumar Vishwas के अंदाज में!

Discuss about Divine and spiritual bhaktiyog # By jagadguru shri kripalu maharaj # SJSU# PURI

ভাগবত সাধক কৃষ্ণদাস গোস্বামী ! ভাগবত কথাপ পার্ট ১

😢 जिस औलाद के लिए सब कुछ किया, वही दूर क्यों हो गई? | अष्टावक्र रहस्य अपेक्षा ही दुख है!

कन्हैया कितना शैतान है, कान खोलके सुन ले मैया!

केवल एक काम करो! हो गयी सारी भक्ति | रास पंचाध्यायी- 22/26 | Jagadguru Shri Kripalu Ji Pravachan

Shrimad Bhagwad Geeta Ka Udgam Rahasya | 4 Pramukh Manyataen | Ep. 01 | Dr H.S. Sinha

मृत्यु के समय क्या होता है? | What Happens at the Moment of Death? | Anandmurti Gurumaa

श्रीमद भगवद गीता सार | जय श्री कृष्ण | गीता जयंती विशेष | मोक्षदा एकादशी | महाभारत | भजन संग्रह

विशेष प्रवचन - मन से संसारी वासनाएँ नहीं जा रहीं ? - Jagadguru Shri Kripaluji Maharaj Pravachan

कृपालु ने बोलती बन्द कर दी उद्धव परमहंस की

माता सीता ने बताया मंदोदरी को लक्ष्मण रेखा का असली रहस्य! जिसे 99% लोग आज भी नहीं जानते 😱

महाविष्णु एवं श्री कृष्ण - क्या है अंतर? Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj | Pravachan

24-07-26 Sukhmani Sahib Da Path Fast \\ Sukhmani Sahib Full Path \\ ਸੁਖਮਨੀ ਸਾਹਿਬ ਪਾਠ

Does stopping chanting the name of the Lord indicate the withdrawal of God's grace? | Deep Teachi...

हर बात पर प्रतिक्रिया मत दो, जीवन बदल जाएगा | OSHO HINDI SPEECH

