केला की वैज्ञानिक खेती से बने Best Banana Farmer || Kele ki kheti | success story || केली लागवड
न्यूज पोटली की खास सीरीज तकनीक से तरक्की के 8वें एपिसोड में मिलिए Madhya Pradesh में धार जिले के Banana Farmer संतोष लछेटा से। कभी बेहद गरीब परिवार से तालुक रखने वाले संतोष आज केले की खेती से हर साल लाखों रुपए कमाते हैं, उन्हें best banana farmer का राष्ट्रीय अवॉर्ड (NRCB) भी मिल चुका है। संतोष टिशु कल्चर G9 बनाना उगाते हैं, Drip Irrigation करते हैं। केला एक्सपोर्ट करने के लिए वो फ्रूट केयर पर पूरा ध्यान देते हैं। संतोष ने साल 2015 में केले की खेती शुरु की थी और पहले ही साल उनका केला ईरान एक्सपोर्ट हुआ था। संतोष, धार जिले की मनावर तहसील के साततलाई गांव में रहते हैं, जहां बड़े पैमाने पर केला, प्याज और डॉलर चना और सब्जियों की खेती होती है। संतोष के मुताबिक उनके गांव का लगभग हर किसान केला लगाता है। वो कहते हैं, केला धार और पड़ोसी जिले बढ़वानी के हजारों किसानों की कमाई का मजबूत जरिया बन रहा है। और ये मुमकिन हो रहा है... नई तकनीक को अपनाने के साथ, सीखने और खेती में कुछ कर गुजरने के जुनून से। संतोष की कहानी में आगे बढ़ने से पहले केले की खेती के आंकड़ों पर नजर डालते है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा केला उत्पादक देश है। औसतन 9 लाख हेक्टयेर केले की खेती होती है, 31-35 मिलियन टन का उत्पादन होता है। यहां एक बात सबसे ज्यादा गौर करने वाली है पूरी दुनिया के केला उत्पादन में भारत की भागीदारी करीब 27 फीसदी है... लेकिन पूरे विश्व के निर्यात में हमारी हिस्सेदारी महज 1 फीसदी है। इतने बड़े पैमाने पर केला उत्पादन करने के बावजूद विदेश से पैसा कमाने में फिसड्डी क्यों? संतोष इसकी वजहें गिनाते हैं। वो कहते हैं, खराब पौध का चयन, खुली सिंचाई और फ्रूट केयर पर ध्यान न देने के कारण.. न सिर्फ केले की क्वालिटी औसत रह जाती है बल्कि उत्पादन भी प्रभावित होता है। पूरी जानकारी वीडियो में देखिए संपर्क- संतोष लछेटा- 9977183749 तकनीक से तरक्की सीरीज... न्यूज पोटली और जैन इरिगेशन की जागरुकता मुहिम है, सीरीज में किसानों की कहानियां हैं, जो खेती में नए प्रयोग कर, नई तकनीक का इस्तेमाल कर मुनाफा कमा रहे हैं। उनकी खेती दूसरे किसानों से हटकर, जिसे अपनाकर आप भी घाटे और मेहनत वाली खेती को मुनाफे में बदल सकते हैं। संपर्क जैन इरिगेशन- [email protected] मोबाइल- 9422776699 संपर्क न्यूज पोटली- [email protected] #NewsPotli #bananafarming #agriculture #तकनीकसेतरक्की In this new episode of our series Takneek Se Tarrakki, meet Santosh Lacheta winner of best Banana Farmer of India award" from Dhar district, Madhya Pradesh.Though Santosh's life has not always been this easy. Lack of money and resources stopped him from doing studies. But Santosh didn't stop. He further explored and collected knowledge on techniques and technology and applied it to his agriculture. He does banana farming in his village through tissue culture. He takes care of every floret and uses BI technique and drip irrigation for producing export quality bananas and earns good profit. He is also a role model , an examplary for other farmers and helps them to learn. He expresses his gratitude to the scientist and technology that changed his life. Join this channel to Support News Potli / @newspotli

केले की खेती की पूरी जानकारी – Profit, Cost, और Tips! 🚜 | Munafe Ki Fasal - Episode 4

From plantation to harvest: Porfitable banana farming tips by Jai Singh Part-2 || केला की खेती

5181- BKisan G-9+ Tissue Banana Plant केला पौध खेती 70/30 सफलता की कहानी, किसानपाठशाला FARMERSCHOOL

Job छोड़कर बनाया ₹25 Crore का Banana Farming Empire | 70-30 Farming Formula | Balram Kisan

#banana Success farming #Pollen kisan #success

Banana farming in extreme weather | Tips by Jai Singh an award winning #bananafarmer | केला की खेती

Banana farming: इनके बागों से हर महीने 100 कंटेनर केले जाते हैं विदेश, जानिए बिजनेस मॉडल | Kisan Tak

350 एकड़ में वैज्ञानिक खेती का अनोखा नमूना – आधुनिक तकनीक से सजे केले के खेत! #vintexcropcare

हमेशा PROFIT देने वाली खेती🍌💰Banana Farming | 18 महीने, 18 लाख 🚀 Indian Farmer

सबसे बड़ा फॉर्म हाउस| फल उगाकर बन गया करोड़पति किसान| आप भी देखिए इस फॉर्म हाउस को| Yashwant Sahu |

Madhya Pradesh Farmer earns 45 lakhs annualy from intercropping in G9 variety Banana farming

Banana Farming and Trading 300 किसान 55 करोड़ का टर्नओवर || Tissue Culture Banana || Agribusiness

इजराइल ने वो किया जो दुनिया न कर सकी| How Israel Built A Massive River Inside Desert

4737-BK BANANA Farming, केला खेती in Kutch 8966838222 किसान पाठशाला Dr BALRAM KISAN

4360- Fruit Care BK Banana, VM Spray मिट्टी का स्प्रे केला फल की देखभाल Export Quality किसान पाठशाला

How Kerala’s Banana Chips Grew Into a ₹750 Crore Empire! | Stories That Matter

5x9 Bkisan Banana Farming 4th Harvest F3, केला खेती नये आयाम 7697438222 किसान पाठशाला Farmer School

🌧️ केले की खेती में मूसलाधार बारिश का खतरा: बचाव के लिए जानें Tips & Tricks🚨

पहली बार में मिली सफलता🤩| Banana farming business in Uttar Pradesh, India | AGRIL CAREER

