निज ब्रजधाम लेहु नँदरानी, हम कहुँ अंत बसेंगी | श्री कृष्ण - बाल लीला - माधुरी | Ft.Akhileshwari Didi
निज ब्रजधाम लेहु नँदरानी, हम कहुँ अंत बसेंगी जाय। अति खोटा यह तुम्हरो ढोटा, नेकहुँ नाहिं लजाय। हम भोरी गोरिन सों नित यह, बरबस रार मचाय। छींकेहूँ ते खात काढ़ि दधि, भाजन फोरि गिराय। छोटो सो मत जान यशोदा, हाल बड़ो ह्वै जाय। मग रोकत अरु कहत गूजरी!, हम ब्रजराज कहाय। दै दधि-दान जाहु अब आगे, नाहिं तो जान न पाय। जो हौं कहौं कंस पै कहिहौं, खोटी खरी सुनाय। मटुकी फोरि खाय दधि छलिया, चितवन चोट चलाय। मोको घायल करि बेदरदी, मंद मंद मुसकाय। वशीकरन जादू चेटक सब, यह तो जाने माय। तू याको बरजति नहिं नेकहुँ, बहुतै लाड़ लड़ाय। को 'कृपालु' बसि जादू नगरी, तन मन प्राण गमाय॥ (गोपियाँ श्रीकृष्ण के ऊधमों से तंग आकर यशोदा से कहती हैं।) हे यशोदा जी! तुम अपना ब्रजधाम अपने ही पास रखो, अब हमें ब्रज में नहीं रहना है। हम तो जाकर कहीं और बस जायेंगी क्योंकि तुम्हारा यह लाला देखने में तो बहुत छोटा है किन्तु यह इतना खोटा है कि हम भोली-भाली गोपियों से सदा ही हठात् ऊधम करने में थोड़ा भी नहीं लजाता। हम लोग इससे अत्यधिक तंग हो चुकी हैं। यह छींके पर भी रखे हुए दही को निकालकर चट कर जाता है तथा उस मटकी को ही गिराकर फोड़ डालता है। तुम इसे सदा छोटा ही समझती हो, पर यह ऐसा मायावी है कि तुरन्त ही बड़ा भी हो जाता है। जब मैं दही बेचने जाती हूँ तब यह मेरा मार्ग रोक कर खड़ा हो जाता है और कहता है, 'ओ गूजरी! हम इस ब्रज के राजा हैं हमें दही का दान देकर ही आगे जा सकती हो, अन्यथा जाने नहीं पाओगी।' इस पर जब मैं कहती हूँ कि मैं अभी जाकर कंस से कह दूँगी, तब मुझे खरी- खोटी बातें सुनाने लगता है एवं मेरा दही खाकर मटकी फोड़ डालता है। इतना ही नहीं वरन् इसके पश्चात् अपनी आँखों के कटाक्षों से मुझे घायल कर देता है। फिर यह निष्ठुर मुझे घायल देखकर मंद-मंद मुस्कुराता है। अरी सखी! यह उच्चाटन, मोहन आदि सभी जादू, तंत्र, मंत्र जानता है। हे यशोदा! तू अपने लाला को इन ऊधमों से जरा भी नहीं रोकती, वरन् और भी लाड़ करती है जिससे इसका मन और भी बढ़ता जाता है। 'श्री कृपालु जी' कहते हैं कि ऐसी जादू की नगरी में रहकर भला कौन अपना तन, मन, प्राण गँवाना चाहेगी।

जोइ वृषभानुनन्दिनी राधे, सोइ मम स्वामिनि श्री राधे | युगल माधुरी (कीर्तन) | Ft.Akhileshwari Didi

सावधान! संसार में ऐसे ही फँसते रहें तो डूबना तय है | Jagadguru Shri Kripalu ji Maharaj

रति रस सागर सब गुन आगर, नटवर नागर श्याम रे | युगल माधुरी | Ft.Akhileshwari Didi

कैसे मिलें श्री कृष्ण ?_सुश्री निकुंजेश्वरी देवी जी

Shivdayal Ji Maharaj pipalkhedi Live Stream

ARVIND KEJRIWAL, TIKAIT AND BOLLYWOOD GANG JOIN SONAM WANGCHUK | CRAZY DRAMA AT JANTAR MANTAR

😢 जिस औलाद के लिए सब कुछ किया, वही दूर क्यों हो गई? | अष्टावक्र रहस्य अपेक्षा ही दुख है!

किशोरी पद किंकर श्याम सुजान | विरह - माधुरी | Ft.Akhileshwari Didi

Adbhut Avishvasniya Akalpniya With Sweta Singh Full Show: क्या है भगवान के धड़कते हृदय का रहस्य?

How to Remember Śrī Kṛṣṇa Daily -Benefits & Simple Practices | New Goloka Dham | Amarendra Dāsa

लाखों महफिल जहाँ में हैं यूँ तो | Ft.Akhileshwari Didi

प्रभु से प्रेम के 6 गुप्त लक्षण - ये हुआ तो श्री कृष्ण आपके दीवाने || Jagadguru Kripalu Ji Pravachan

👤,शरीर ,आत्मा या जीव ? कर्मों का फल कौन भोगता है अद्वैत वेदान्त कथा का अंतिम रहस्य #motivation

🔥शारदीय नवरात्रि में कल्कि आ रहे हैं। कर लो स्वागत की तैयारी।विनाश का साल भारत पर कितना भारी?

मेरी श्री वृषभानुदुलारी, जाकर चाकर बनवारी | ब्रज रस माधुरी - 1 | Ft.Akhileshwari Didi

🔥 किसान खेत में हल चला रहा था, तभी पत्नी भोजन लेकर आई… फिर जो हुआ, सुनकर चौंक जाएंगे #live #katha

SHRI RADHA NAAM SANKIRTAN AND AAMR UTSAV 2026

माता सीता ने बताया मंदोदरी को लक्ष्मण रेखा का असली रहस्य! जिसे 99% लोग आज भी नहीं जानते 😱

📿 Braj ki Savaiya - tears will come to your eyes as soon as you listen to it 🌼✨ | Vrindavan Bhakt...

