@Endpatriarchystartgenderequali असली इंडिपेंडेंट कौन?

कौन है असली डिपेंडेंट? ✍️ प्रीति जायसवाल समाज में अक्सर यह धारणा सुनने को मिलती है कि “घर पर बैठी महिलाएँ कुछ नहीं करतीं” और “कमाने वाला ही घर का असली सहारा होता है”। लेकिन क्या कभी हमने ठहरकर यह सोचा है कि वास्तव में निर्भर कौन है? वो आदमी, जो अपने लिए खाना नहीं बना सकता, जिसे थाली परोसने तक का तरीका नहीं आता, और जिसे अपना बर्तन उठाना भी भारी लगता है — वही अक्सर बड़े गर्व से कहता है, “मेरी पत्नी तो कुछ नहीं करती!” ऐसे पुरुष जिन्हें अपनी बाइक की चाबी तक नहीं मिलती, जो रुमाल, घड़ी या टिफ़िन ढूंढने में पत्नी को आवाज़ लगाते हैं, जिन्हें अलमारी जमानी नहीं आती, और जो कपड़े धोने का नाम सुनते ही थक जाते हैं — क्या वे वास्तव में “इंडिपेंडेंट” हैं? दिनभर की छोटी-छोटी ज़रूरतों के लिए पत्नी पर निर्भर रहना, और फिर यह दावा करना कि “हम कमाते हैं, बाकी तो घर में बैठे हैं”, यह सोच ही बताती है कि वास्तविक डिपेंडेंसी कहाँ है। पैसे कमाना ही स्वतंत्रता का पर्याय नहीं है। अगर किसी व्यक्ति को अपने ही जीवन की मूलभूत ज़रूरतों के लिए किसी और पर निर्भर रहना पड़े — चाहे वह खाना बनाना हो, कपड़े संभालना हो या घर का छोटा-सा काम — तो उस व्यक्ति को खुद से यह प्रश्न ज़रूर पूछना चाहिए कि असली डिपेंडेंट कौन है? सच्चा इंडिपेंडेंट वही होता है जो अपनी ज़रूरतें खुद पूरी कर सके, जो अपने जीवन का प्रबंधन स्वयं कर सके। और जो व्यक्ति अपने ही घर की “रानी” को नौकरानी समझकर उसे हल्के में लेता है, वह न केवल मानसिक रूप से पराधीन है, बल्कि अपने अस्तित्व की बुनियादी समझ से भी दूर है। जब तक तुम खुद से अपने कपड़े का बटन नहीं टांक सकते, अपनी थाली नहीं उठा सकते, या अपने बिखरे हुए सामान को व्यवस्थित नहीं कर सकते, तब तक यह मान लो — घर में बैठी वह महिला तुमसे कहीं ज़्यादा सक्षम, समझदार और “इंडिपेंडेंट” है।

@Endpatriarchystartgenderequali ’बहू घर की लक्ष्मी या नौकरानी ’
▶︎

@Endpatriarchystartgenderequali ’बहू घर की लक्ष्मी या नौकरानी ’

@Endpatriarchystartgenderequali पति परमेश्वर या पुरुष प्रधान भ्रम
▶︎

@Endpatriarchystartgenderequali पति परमेश्वर या पुरुष प्रधान भ्रम

Millions Don’t Know! Put The Sim Card in a Charger and Enjoy
▶︎

Millions Don’t Know! Put The Sim Card in a Charger and Enjoy

Vedic maths with Preeti Jaiswal Introduction and benefits.
▶︎

Vedic maths with Preeti Jaiswal Introduction and benefits.

Just Listen! Frequency Of God 1111 Hz: Unexplainable Miracles Will Extend To Your Entire Life
▶︎

Just Listen! Frequency Of God 1111 Hz: Unexplainable Miracles Will Extend To Your Entire Life

Wait a Minute! EVERYONE Needs to Watch These 2 Minutes!
▶︎

Wait a Minute! EVERYONE Needs to Watch These 2 Minutes!

@Endpatriarchystartgenderequali ’औरत त्याग की देवी या सुविधा का विकल्प ’
▶︎

@Endpatriarchystartgenderequali ’औरत त्याग की देवी या सुविधा का विकल्प ’

Open ANY Lock without a key in a flash!Smart DIY Tips
▶︎

Open ANY Lock without a key in a flash!Smart DIY Tips

Shame on these Indian Girls for Lying about Bangladeshi Waiter in Italy
▶︎

Shame on these Indian Girls for Lying about Bangladeshi Waiter in Italy

CDU-Günther in Erklärungsnot! Steinhöfel und Anna S. kündigen rechtliche Schritte an!
▶︎

CDU-Günther in Erklärungsnot! Steinhöfel und Anna S. kündigen rechtliche Schritte an!

Divorce kya jaruri hai
▶︎

Divorce kya jaruri hai

Healthy Lifestyle Ka Sach Jo Koi Nahi Batata...
▶︎

Healthy Lifestyle Ka Sach Jo Koi Nahi Batata...

Jaya ji got into a fight with the wrong MP 😆🤭Today / HM Amit Shah 🔥 vs Jaya Bachchan! (Latest Spe...
▶︎

Jaya ji got into a fight with the wrong MP 😆🤭Today / HM Amit Shah 🔥 vs Jaya Bachchan! (Latest Spe...

Rekha जी को रुलाने के बाद Amitabh ने पोंछे उनके आंसू || The Kapil Sharma Show || Latest Episode ||
▶︎

Rekha जी को रुलाने के बाद Amitabh ने पोंछे उनके आंसू || The Kapil Sharma Show || Latest Episode ||

आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, सहायिका और कार्यकर्ता भर्ती 2026 – 28,000 पद
▶︎

आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, सहायिका और कार्यकर्ता भर्ती 2026 – 28,000 पद

Typical Soviet Apartment Tour (How Russian People REALLY Live)
▶︎

Typical Soviet Apartment Tour (How Russian People REALLY Live)