HIMALAYAN HIGHWAYS| Largest Village Lankhi Chamoli| लांखी गाँव घाट चमोली| UTTARAKHAND| CHAMOLI
नमस्कार हिमालय हाइवेज के एक और एपिसोड में आपका स्वागत है। पहाड़ी जीवनशैली की कुछ और तस्वीरों को आप तक पहुंचाने के इस सफर में आज हम पहुंचे है घाट विकासखण्ड के गांव लांखी में। भौगोलिक क्षेत्रफल और आबादी के लिहाज से उत्तराखण्ड के सबसे बड़े गांवों की सूची में शामिल लांखी गांव पहाड़ों की जीवनशैली को सहेजे और समेटे हुए है। द्वारी माता के आशीष और भूमियाल देवता की इस जमीन पर लोकसंस्कृति से लेकर धार्मिक आस्था के रंग फिजा में घुले नजर आते है। आइये शुरू करते है जनपद चमोली के सबसे बड़े गांवों में शामिल लांखी गांव का यह सफर अतीत से वर्तमान की यादों के साथ.... पहाड़ी लोकसंस्कृति की इन तस्वीरों के साथ लांखी गांवआपका स्वागत करने को तैयार है। उत्तराखण्ड के सबसे प्राचीन गांवों में शामिल लांखी गांव का इतिहास भी उत्तराखण्ड की वो अनमोल विरासत है जो इसके देवभूमि होने का अहसास करा जाता है। भूमियाल देवता रूप सिंह दानू की इस जमीन में पैदा स्थानीय लोगों ने हमेशा से उत्तराखण्ड में धार्मिक आस्था की जड़ों को मजबूत करने का काम किया है। लांखी गांव की विशाल क्षेत्र में फैली सीमाओं के बीच इतिहास यहां के स्थानीय जीवन को बयां करता है। आप भी जानिए लांखी गांव के इतिहास को स्थानीय लोगों की जुबानी| खूबसूरत पहाड़ों के बीच बसें लांखी गांव में द्वारी माता मंदिर स्थित है जो पौराणिक धार्मिक मान्यताओं को समेटे हुए है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार द्वारी माता से जुड़े रीति-रिवाजों को आज भी पूरी निष्ठा के साथ स्थानीय लोग निभाते है। द्वारी माता की दिवारा यात्रा भी यहां आयोजित होती है जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग हिस्सा लेते है साथ ही इस यात्रा से जुड़ी सभी पारम्परिक रस्मों को पूरा किया जाता है. विशाल क्षेत्र में फैले लांखी गांव की आबादी 09 अलग क्षेत्रों में निवास करती है जिन्हें तोक कहां जाता है। एक तोक से दूसरे तोक की दूरी काफी ज्यादा है। लांखी गांव की वन सीमाएं चमोली जनपद के थराली देवाल नारायणबगड़ विकासखण्डों को छूती है जो इसके विशाल क्षेत्रफल को बयां करने के लिए काफी है। प्राचीन समय में लांखी गांव के निवासी लम्बी दूरी तय कर अपने इस विशाल क्षेत्रफल में कृषि, पशुपालन और दैनिक जीवनशैली से जुड़ी जरूरतों को पूरा करते थे। पहाड़ों में बुनियादी सुविधाओं के अभाव में कुछ साल पहले तक जीवन जटिल था लेकिन कड़ी मेहनत से स्थानीय लोग इसे सरल बनाते आये है। लांखी गांव में वर्तमान में सड़क निर्माण का कार्य जारी है और बड़े संघर्षो के बाद लोगों को सड़क का सफर मिला है। स्थानीय ग्राम प्रधान के मुताबिक ग्रामीणों में एकता और एक दूसरे के सहयोग की भावना से बड़े गांव की जिम्मेदारी का निर्वहन करने में उन्हें कोई ज्यादा दिक्कत महसूस नही होती। लांखी गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर समस्या है जिसके समाधान के लिए ग्राम प्रधान भी लगातार संघर्स कर रहे है। लांखी गांव की लोकसंस्कृति आज भी अपने पौराणिक रूप को समेटे हुए है। लोकगीत ओर पौराणिक लोकनृत्यों की प्राचीन छटा आज भी द्वारी माता के आशीष वाले इस गांव में पूरे उल्लास के साथ दिखती है। आप भी देखिये कैसे स्थानीय लोग पहाड़ों के जीवन का उल्लास और प्रकृति के विभिन्न रंगों को अपने जीवन मे शामिल कर अपने जीवन को सरल और सादगी के साथ आगे बढ़ाते आये है। लांखी गांव के सफर में आज इतना ही जल्द ही एक नए एपिसोड के साथ हम आपके बीच हाजिर होंगे। आपको हमारा यह एपिसोड कैसा लगा कृपया कमेंट कर जरूर बताएं साथ ही हमसे जुड़े रहने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें। नमस्कार| हिमालयन हाइवेज | उत्तराखंड | चमोली | घाट विकासखंड | लांखी गाँव | चमोली का सबसे बड़ा गाँव | द्वारी माता मंदिर | खूबसूरत पहाड़ी गाँव | रूप दाणू भूमियाल देवता | भूमियाल देवता की जमीन | पहाड़ों की लोकसंस्कृति | पहाड़ों के मांगल गीत | लोकसंस्कृति | मेरा प्यारा गाँव | उत्तराखंड के गाँव | चमोली के गाँव | लोकनृत्य | लांखी गाँव का इतिहास | लांखी गाँव की सीमाएं | लांखी गाँव घाट चमोली

HIMALAYAN HIGHWAYS| Kumaon connection of Ghuni village| घुनी गाँव| UTTARAKHAND| CHAMOLI| GHAT

HIMALAYAN HIGHWAYS| चमोली में देव आस्था की तस्वीरें " मरोड़ा गाँव " MARODA VILLAGE| UTTARAKHAND|

कार्तिक स्वामी मंदिर (उत्तराखंड) #bhgwanji #kartikswamitemple #utrakhand

SAWERA (2026) | Dhanush | New South Indian Movie Dubbed In Hindi | Action Drama Thriller | Full HD

सैकोट गांव चमोली गढ़वाल II धन धान से अमीर लोग II #𝗵𝗶𝗺𝗮𝗹𝗮𝘆𝗮𝗺𝗷𝗼𝗴𝗶

Today's village road cleaning by the Mahila Mangal Dal, watch the video!

Nephal Kay Deva Thapa Pehelwan ki New kushti 2023|| Jammu and Kashmir ki Bhaderwah tehsil ma.

China’s Secret | The Most Unbelievable Megaprojects in China | 4K Travel Documentary

चित्रकूट के संत की कुटिया में आई पुलिस फिर हुआ चमत्कार

I Spent 90 Days Building, Cooking and Surviving in the Rainforest: Solo Bushcraft (Full)

बहुत सुंदर मांगल, कोटद्वार भाभर के झंडीचौड़ में, अंकित बेटा की शादी में बहुत सुंदर प्रस्तुति 🙏🙏

HIMALAYAN HIGHWAYS| देवाल ब्लॉक का काण्डई गाँव| KANDAI VILLAGE| UTTARAKHAND| CHAMOLI| DEWAL

उत्तराखंड का गांव, जिससे आगे नहीं है कोई देश | The Edge of India | #villagelife

बैरासकुंड महादेव जहां रावण ने की थी तपस्या दशोली पट्टी चमोली उत्तराखंड Explore Chamoli Episode-1

Finally दिल्ली में खोला हमने नया कैफे || pahadi lifestyle vlog

शुभ पर्व पर मांगलिक गान गाया जाता है ।

सिन्धुपाल्चोक यात्रा, यस्तो अलग छ यहाँको गाउँ || Sindhupalchowk Trip, Jugal Base Camp Part 1

उत्तराखंड के थराली ब्लॉक का hidden gem – भटियाना

||Nola Bhaitana Ritual 🙏 | Unique Kumaoni Wedding Tradition|| Famous Nola Bhaitana Custom of Utta...

