लड़की बनकर दुनियाभर को ऐसे लूटते हैं साइबर माफिया! [Inside the Cyber Mafia] | DW Documentary हिन्दी

आज पहले से कहीं ज़्यादा, डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल लोगों को ठगने और ब्लैकमेल करने के लिए किया जा रहा है. यह डॉक्यूमेंट्री इस बेरहम ऑनलाइन दुनिया की सच्चाई दिखाती है. यह दिखाती है कि ख़तरा हमारे कितना क़रीब आ चुका है. जब ऑनलाइन प्यार या मोटी कमाई के मौक़े सामने आते हैं, तो मना करना या उस पर शक़ करना मुश्किल होता है. लेकिन ऑनलाइन ठगी के मामलों में यह सुनहरा सपना जल्दी ही एक डरावने सच में बदल जाता है. फिर झूठे रिश्ते की आड़ में होती है ब्लैकमेलिंग और लोग बरसों की अपनी पूंजी लुटा बैठते हैं. यह डॉक्यूमेंट्री ऑनलाइन ठगी के शिकारों और पहले इन अपराधों में शामिल रहे कुछ लोगों की ज़िंदगी क़रीब से दिखाती है. जर्मनी के हैनोवर में एक नौजवान को लगा कि उन्हें ऑनलाइन बातचीत के ज़रिए एक ख़ूबसूरत एशियन लड़की से प्यार हो गया है. लेकिन वह जिस दिलक़श प्रोफ़ाइल से बात कर रहे थे, असल में उसके पीछे स्कैमर्स थे. वे उनके प्राइवेट फ़ोटो-वीडियो इस्तेमाल करके उनसे पैसे वसूलने लगे. म्यूनिख के एक अमीर रिटायर्ड शख़्स को लगा कि उन्हें इंटरनेट पर मोटी कमाई का ऐसा ज़रिया मिल गया है, जिससे वे आसानी से पैसे कमा सकते हैं. लेकिन उन्हें कॉन्टैक्ट करने वाली लड़की अचानक ग़ायब हो जाती है और पता चलता है कि वह ढाई लाख यूरो गंवा चुके हैं. एक्सपर्ट्स की मदद लेने पर पता चलता है कि वह एशिया से ऑपरेट हो रहे एक क्रिमिनल नेटवर्क का शिकार बन चुके हैं. दो पूर्व ठग सामने आकर यह चौंकाने वाला सच उजागर करते हैं कि कैसे उन्हें जबरन म्यांमार के स्कैम कैंपों में क़ैद करके रखा गया और दुनियाभर के लोगों से ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के लिए मजबूर किया गया. उनकी हैरान कर देने वाली भागदौड़ और वे दस्तावेज़, जो वे चोरी-छिपे बाहर ले आए. अब वे इस क्रूर आपराधिक कारोबार की असल तस्वीर दुनिया के सामने ला रहे हैं. इन्वेस्टिगेटर्स का मानना है कि साउथ-ईस्ट एशिया में यह ग़ुलामी का आधुनिक रूप है, जो ड्रग तस्करी को भी पीछे छोड़कर सबसे ज़्यादा मुनाफ़े वाला अपराध बन चुका है. #dwdocumentaryहिन्दी #dwहिन्दी #dwdocs #dating #socialmedia #cybercrime ---------------------------------------------------------------------------------------- अगर आपको वीडियो पसंद आया और आगे भी ऐसी दिलचस्प वीडियो देखना चाहते हैं तो हमें सब्सक्राइब करना मत भूलिए. विज्ञान, तकनीक, सेहत और पर्यावरण से जुड़े वीडियो देखने के लिए हमारे चैनल DW हिन्दी को फॉलो करे: ‪@dwhindi‬ और डॉयचे वेले की सोशल मीडिया नेटिकेट नीतियों को यहां पढ़ें: https://p.dw.com/p/MF1G

लैटिन अमेरिकी लड़कियों को यूरोप लाकर कैसे कराया जाता है देह व्यापार! | DW Documentary हिन्दी
▶︎

लैटिन अमेरिकी लड़कियों को यूरोप लाकर कैसे कराया जाता है देह व्यापार! | DW Documentary हिन्दी

Instagram में छिपी एक भयानक दुनिया का पर्दाफ़ाश - BBC Eye की नई डॉक्यूमेंट्री (BBC Hindi)
▶︎

Instagram में छिपी एक भयानक दुनिया का पर्दाफ़ाश - BBC Eye की नई डॉक्यूमेंट्री (BBC Hindi)

यूरोप में ऐसे सेंध लगाते हैं कोकेन माफ़िया [The Cocaine Mafia in Europe] | DW Documentary हिन्दी
▶︎

यूरोप में ऐसे सेंध लगाते हैं कोकेन माफ़िया [The Cocaine Mafia in Europe] | DW Documentary हिन्दी

Pt.13 | Pradhan To Resign? | Govt Says Considering Demand - Ground Reality Shows Otherwise | Akash B
▶︎

Pt.13 | Pradhan To Resign? | Govt Says Considering Demand - Ground Reality Shows Otherwise | Akash B

हम इंसानों के बनाए शहरों में ऐसे ढल रही है वाइल्डलाइफ [Wildlife in the City] | DW Documentary हिन्दी
▶︎

हम इंसानों के बनाए शहरों में ऐसे ढल रही है वाइल्डलाइफ [Wildlife in the City] | DW Documentary हिन्दी

Sinaloa Cartel: The International Drug Empire
▶︎

Sinaloa Cartel: The International Drug Empire

ड्रॉन्स, हैकर्स और मर्सिनरी, भविष्य के युद्धक्षेत्र में [Drones and Hackers] | DW Documentary हिन्दी
▶︎

ड्रॉन्स, हैकर्स और मर्सिनरी, भविष्य के युद्धक्षेत्र में [Drones and Hackers] | DW Documentary हिन्दी

“माई फ्रेंड डामर” - मिलवॉकी का नरभक्षी [Jeffrey Dahmer, that you don't know] | DW Documentary हिन्दी
▶︎

“माई फ्रेंड डामर” - मिलवॉकी का नरभक्षी [Jeffrey Dahmer, that you don't know] | DW Documentary हिन्दी

हैकिंग, डार्कनेट और साइबर हमलों की काली दुनिया Hackers, Darknet, Cyberattacks DW Documentary हिन्दी
▶︎

हैकिंग, डार्कनेट और साइबर हमलों की काली दुनिया Hackers, Darknet, Cyberattacks DW Documentary हिन्दी

Inside the Dark Web: How Cyber Criminals Operate in India | Part-2 | Jist
▶︎

Inside the Dark Web: How Cyber Criminals Operate in India | Part-2 | Jist

Decode: 15 करोड़ रुपये की साइबर ठगी | Sudhir Chaudhary | Doctor Couple | Digital Arrest | Explained
▶︎

Decode: 15 करोड़ रुपये की साइबर ठगी | Sudhir Chaudhary | Doctor Couple | Digital Arrest | Explained

जर्मनी का कूरियर बिज़नेस: शोषण का सिस्टम [Germany’s courier driver business] | DW Documentary हिन्दी
▶︎

जर्मनी का कूरियर बिज़नेस: शोषण का सिस्टम [Germany’s courier driver business] | DW Documentary हिन्दी

What Happens After Death? | Does Aatma really Exist? | Dhruv Rathee
▶︎

What Happens After Death? | Does Aatma really Exist? | Dhruv Rathee

ग़रीबी और शोषण के जाल में फंसीं भारत की आर्केस्ट्रा डांसर्स | DW Documentary हिन्दी
▶︎

ग़रीबी और शोषण के जाल में फंसीं भारत की आर्केस्ट्रा डांसर्स | DW Documentary हिन्दी

'डेयरी का कचरा' क्यों कहे जाते हैं बछड़े? [The Fate of Bull Calves in Europe] DW Documentary हिन्दी
▶︎

'डेयरी का कचरा' क्यों कहे जाते हैं बछड़े? [The Fate of Bull Calves in Europe] DW Documentary हिन्दी

The farmers whom India fears are themselves trying to leave farming [EU-India: Dairy farmers in I...
▶︎

The farmers whom India fears are themselves trying to leave farming [EU-India: Dairy farmers in I...

अपने वक्त से आगे के इंसान टेस्ला के साथ दुनिया ने क्या किया? | DW Documentary हिन्दी
▶︎

अपने वक्त से आगे के इंसान टेस्ला के साथ दुनिया ने क्या किया? | DW Documentary हिन्दी

Inside the Dark Web: How Cyber Criminals Operate in India - Part 1 | Jist
▶︎

Inside the Dark Web: How Cyber Criminals Operate in India - Part 1 | Jist

Abhijit Chavda's WARNING: Something DANGEROUS is Happening with ISRO-IT ALREADY COSTED US 4 MISSIONS
▶︎

Abhijit Chavda's WARNING: Something DANGEROUS is Happening with ISRO-IT ALREADY COSTED US 4 MISSIONS

India: the Hell of the Coal Road
▶︎

India: the Hell of the Coal Road