यूरोप में ऐसे सेंध लगाते हैं कोकेन माफ़िया [The Cocaine Mafia in Europe] | DW Documentary हिन्दी
पोर्ट पर काम करने वाले कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डाल कर माफ़िया के लिए काम कर रहे हैं. इंटरनेशनल माफ़िया पोर्ट के अंदर के लोगों की मदद से ही कोकेन वाले कंटेनरों को ढूंढ़कर उनकी तस्करी कर पाते हैं. पोर्ट पर काम करने वाले कुछ ड्राइवर, लॉजिस्टिक्स एक्सपर्ट, और आईटी वाले लोग अपनी नौकरी करने के अलावा छिपकर माफ़िया के लिए भी काम करते हैं. बिना इन कर्मचारियों की मदद के, इंटरनेशनल माफ़िया दक्षिण अमेरिका से आने वाले हज़ारों कंटेनरों में से कोकेन वाले कंटेनर कभी नहीं ढूंढ पाएंगे और न ही उन्हें वहां से बाहर निकाल पाएंगे. पुलिस और कस्टम वाले ऐसे लोगों को "इन्साइडर (अंदर के लोग)" या "द डोर (दरवाज़ा)" कहते हैं, क्योंकि ये लोग माफ़िया के लिए पोर्ट के दरवाज़े खोलते हैं. रॉटर्डम और एंटवर्प के बाद, हैम्बर्ग का पोर्ट यूरोप में कोकेन की तस्करी का सबसे बड़ा गढ़ बन गया है. पूरे यूरोप में बड़ी मात्रा में कोकेन पहुंचाया जाता है. पुलिस और कस्टम वाले इसमें से केवल 10 से 20 फ़ीसदी कोकेन ही पकड़ पाते हैं. अपने इस बड़े धंधे को चलाने के लिए माफ़िया को ऐसे लोगों की मदद लगती है जो पोर्ट को क़रीब से जानते हैं. माफ़िया के इन्हीं काले करनामों को रोकने के लिए, पुलिस, कस्टम और पोर्ट वालों ने मिलकर 2024 में एक पोर्ट सिक्योरिटी सेंटर बनाया है. फ़िल्म में दिखाया गया है कि पुलिस कैसे कुत्तों और एक्स-रे मशीनों की मदद से ट्रक और कंटेनरों की तलाशी लेती है. फ़िल्म में रॉटर्डम में हुआ एक असली केस भी दिखाया गया है, कि कैसे माफ़िया और पोर्ट के कर्मचारी साथ काम करते हैं. एक कंटेनर शिप इक्वाडोर से आई जिसमें केले के क्रेटों में 600 किलो कोकेन छिपा था. फिर पोर्ट पर उसे निकालने की कोशिश की जाती है और आखिरकार पुलिस मुजरिमों को पकड़ लेती है. इन मुजरिमों के लिए पैसे का लालच बहुत बड़ा है. कोकेन माफ़िया की मदद करने वाले एक बार में लाखों कमा सकते हैं. लेकिन दिक्कत यह है कि एक बार आप इन गिरोहों के साथ जुड़ गए, तो बाहर निकलना बहुत मुश्किल होता है. और पकड़े जाने पर बहुत भारी सज़ा होती है. #dwdocumentaryहिन्दी #dwहिन्दी #dwdocs #crime #germany #drugsmugglers ---------------------------------------------------------------------------------------- अगर आपको वीडियो पसंद आया और आगे भी ऐसी दिलचस्प वीडियो देखना चाहते हैं तो हमें सब्सक्राइब करना मत भूलिए. विज्ञान, तकनीक, सेहत और पर्यावरण से जुड़े वीडियो देखने के लिए हमारे चैनल DW हिन्दी को फॉलो करे: @dwhindi और डॉयचे वेले की सोशल मीडिया नेटिकेट नीतियों को यहां पढ़ें: https://p.dw.com/p/MF1G

पाकिस्तान किस मोड़ पर है? हाइब्रिड सिस्टम और आज की सुरक्षा चुनौतियां | DW Documentary हिन्दी
![लड़की बनकर दुनियाभर को ऐसे लूटते हैं साइबर माफिया! [Inside the Cyber Mafia] | DW Documentary हिन्दी](https://i.ytimg.com/vi/tDBoDFfkEc0/hqdefault.jpg?sqp=-oaymwEmCNACELwBSFryq4qpAxgIARUAAAAAGAElAADIQj0AgKJDeAG4Ahmi85f_Aw4I6oGSzAYY4OoEIOCoAQ==&rs=AOn4CLA_9xEfZj8-AwCKNl1lWIjF8xpF5w&usqp=CBk)
लड़की बनकर दुनियाभर को ऐसे लूटते हैं साइबर माफिया! [Inside the Cyber Mafia] | DW Documentary हिन्दी

How Subrata Roy Fooled Indians? Sahara Scam Explained ft. Sonal | Jist

Sinaloa Cartel: The International Drug Empire

Belgium, the Netherlands: the new cocaine mafias

Customs: The craziest hiding places of drug traffickers

Reign of Violence: Inside the Sinaloa Cartel’s Torture Chamber | DOCUMENTARY | Crimify

What does the future look like for countries amid globalization? (2/2) | DW Documentary Hindi
![जर्मनी का कूरियर बिज़नेस: शोषण का सिस्टम [Germany’s courier driver business] | DW Documentary हिन्दी](https://i.ytimg.com/vi/HyyWLPJKF9k/hqdefault.jpg?sqp=-oaymwEmCNACELwBSFryq4qpAxgIARUAAAAAGAElAADIQj0AgKJDeAG4Ahmi85f_Aw4IsJjnzwYY4OoEIOCoAQ==&rs=AOn4CLAR090pCPn-B6jwdEgMv37UYthqVg&usqp=CBk)
जर्मनी का कूरियर बिज़नेस: शोषण का सिस्टम [Germany’s courier driver business] | DW Documentary हिन्दी
![नाटो: दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य गठबंधन [75 years of NATO] | DW Documentary हिन्दी](https://i.ytimg.com/vi/pilT77AOhuM/hqdefault.jpg?sqp=-oaymwEmCNACELwBSFryq4qpAxgIARUAAAAAGAElAADIQj0AgKJDeAG4Ahmi85f_Aw4Is7u6sAYY4OoEIOCoAQ==&rs=AOn4CLCPEhKzRr6c5RvtGyCmXwGxs98LeQ&usqp=CBk)
नाटो: दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य गठबंधन [75 years of NATO] | DW Documentary हिन्दी
![अफ्रीका: यूरोप का नया गैस सप्लायर [Gas from Africa & Europe’s needs] | DW Documentary हिन्दी](https://i.ytimg.com/vi/mrDZQxbt7aA/hqdefault.jpg?sqp=-oaymwEmCNACELwBSFryq4qpAxgIARUAAAAAGAElAADIQj0AgKJDeAG4Ahmi85f_Aw4I7fKIvQYY4OoEIOCoAQ==&rs=AOn4CLC8AetAVoNia6Sd7iW91UDz-L6o4A&usqp=CBk)
अफ्रीका: यूरोप का नया गैस सप्लायर [Gas from Africa & Europe’s needs] | DW Documentary हिन्दी

Poland's Fentanyl Crisis | ARTE Re:

हैकिंग, डार्कनेट और साइबर हमलों की काली दुनिया Hackers, Darknet, Cyberattacks DW Documentary हिन्दी

India: the Hell of the Coal Road

The Netherlands - A Failed Narco State? | Mocro Mafia | ENDEVR Documentary

Italian Mafia - Ndrangheta chronicle of the Calabrian mafia

लैटिन अमेरिकी लड़कियों को यूरोप लाकर कैसे कराया जाता है देह व्यापार! | DW Documentary हिन्दी

The Rise of Amsterdam’s Modern Drug Kings
![1945: जंग में लूट का माल बनीं औरतें [1945: Women as Spoils of War] | DW Documentary हिन्दी](https://i.ytimg.com/vi/0v7ldz1_D4w/hqdefault.jpg?sqp=-oaymwEmCNACELwBSFryq4qpAxgIARUAAAAAGAElAADIQj0AgKJDeAG4Ahmi85f_Aw4I0u2csgYY4OoEIOCoAQ==&rs=AOn4CLCDePAGKyIIrbQfXVb5f9e0uAuCug&usqp=CBk)
1945: जंग में लूट का माल बनीं औरतें [1945: Women as Spoils of War] | DW Documentary हिन्दी

