धराली आपदा: सड़कें टूटीं, सप्लाई लाइन बंद, गांवों में रोज़मर्रा की ज़िंदगी थमी
#uttarkashi #dharalicloudburst #tourism उत्तरकाशी के धराली और आसपास के गांवों में आई आपदा को हफ्तेभर से ज्यादा बीत चुका है लेकिन हालात सामान्य होने के आसार नहीं दिख रहे. सड़क और पुल टूट जाने से इलाका पूरी तरह कटा हुआ है. ज़रूरी सामान जैसे पेट्रोल, डीज़ल, गैस सिलेंडर, राशन और दवाइयां आदि गांवों तक नहीं पहुंच पा रही. हवाई मार्ग से भी राहत सामग्री कुछ सीमित मात्रा में आ रही है, लेकिन झालासुकी, जसपुर और पुराली जैसे गांव अब भी बेसिक राशन आदि से वंचित हैं. स्थानीय दुकानों के शेल्फ खाली हैं. कई दुकानदार बताते हैं कि पहले से रखा हुआ सामान बिक चुका है और ग्राहकों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है. गैस सिलेंडरों की भारी कमी है, और लकड़ी भी भीगी होने से खाना पकाना मुश्किल हो गया है. पर्यटन और होटल कारोबार पूरी तरह ठप हैं. टूरिस्ट न आने से होटल मालिकों ने ताले जड़ दिए हैं, जिससे होटल कर्मियों से लेकर वूलन और लोकल उत्पाद बेचने वाले छोटे कारोबारी तक बेरोज़गार हो गए हैं. फल और सब्ज़ी उगाने वाले किसान भी परेशान हैं. पत्ता गोभी, आलू, ब्रोकली और अर्ली वैरायटी सेब जैसी फसलें खेत में सड़ रही हैं क्योंकि उन्हें ले जाने वाले ठेकेदार नहीं पहुंच पा रहे. होटल और ट्रैवल बुकिंग्स का भी भारी नुकसान हुआ है. कई होटल मालिकों के मुताबिक, अब तक 4,500 से 5,600 बुकिंग कैंसिल हो चुकी हैं. व्यापारी मानते हैं कि यह हालात उन्हें कोविड जैसी मार झेलने पर मजबूर कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि कब सड़कें खुलेंगी और सप्लाई लाइन बहाल होगी, इसका अंदाज़ा नहीं है. इस आपदा ने साफ कर दिया है कि पहाड़ों में सड़क और सप्लाई कनेक्टिविटी टूटने का असर सिर्फ़ एक गांव पर नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की रोज़मर्रा की ज़िंदगी और अर्थव्यवस्था पर पड़ता है. देखिए आशीष आनंद की ये विशेष रिपोर्ट. न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करें : https://rzp.io/rzp/nlsm अन्य सभी अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें न्यूज़लॉन्ड्री एप : https://www.newslaundry.com/download-app न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें : https://whatsapp.com/channel/0029Va5n... न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- व्हाट्सएप: https://chat.whatsapp.com/K2XFgEKcC0V... फेसबुक: / newslaundryhindi ट्विटर: / nlhindi इंस्टाग्राम: / newslaundryhindi

2026 में गंगोत्री की यात्रा कितनी सुरक्षित है? | #Gangotri Yatra 2026 | Uttarkashi to Gangotri

India Slipping Into Israel’s Tight Embrace? | The Cost Of Modi-Netanyahu Friendship | Akash Banerjee

एक नहीं 6 बार आया सैलाब, Dharali की तबाही का वीडियो बनाने वालों ने और क्या बताया | Ground Report

Gangotri में जब कोई नहीं होता तो क्या होता है? गंगोत्री Tour | Uttarakhand

वहीदा रहमान और उनकी बेटी के साथ कपिल ने की दिलचस्प बातें | The Kapil Sharma Show S2

किसकी Funding, कितनी आई Public, Cockroach Janta Party के Protest में और क्या देखा | Anmol Pritam

Delhi के Yamuna Bazar में 300 से ज्यादा घरों पर चला Bulldozer, सबका एक सवाल- जाएं तो जाएं कहां?

JANITOR vs THE BIGGEST GUYS IN THE GYM. They Didn’t Expect THAT

The Origins of Indians Were Never as Simple as We Thought — Ancient DNA Reveals Why

राम मंदिर चंदे की लूट, मोहन यादव की प्रॉपर्टी डील्स & बंगाल मिड डे मील से अंडा बाहर | NL Charcha 429

How to survive with only 2 hours of daylight in the extreme cold of the tundra in Russia's Far North

India: Life at 50 Degrees | ARTE.tv Documentary

Inside The Mind of A Cockroach

Famous Biryani Street Food in Afghanistan | kabuli pulao | Roasted Chicken & Punjabi Curry | Rosh

Watch This 300,000-Ton Ship Disappear | The Final Moments of a Stellar Banner long version HD

Amazing Process of Making Millions of Padlocks & key In Factory | Manufacturing process

धराली की त्रासदी एक नहीं कई बार आया था सैलाब देखिए पूरी वीडियो || #dharalidisaster

12 days working on Wolf Rock Lighthouse

SKYAKING THE HIMALAYA | 4 Days Flying & Camping Northern India

