राम मंदिर चंदे की लूट, मोहन यादव की प्रॉपर्टी डील्स & बंगाल मिड डे मील से अंडा बाहर | NL Charcha 429

#nlcharcha के इस अंक में #ayodhya के #rammandir में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित चोरी, #madhyapradesh में मुख्यमंत्री बनने के बाद #mohanyadav और उनके परिवार द्वारा जमीनी सौदों में बढ़ोतरी और पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा #middaymeal में अंडा बंद किए जाने को लेकर विस्तार से बात हुई. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सुरक्षित फुटपाथ पर चलना मौलिक अधिकार और सार्वजनिक जगहों पर पैदल यात्रियों को वाहनों के मुकाबले प्राथमिकता मिलनी चाहिए, विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट यात्रा का दस्तावेज़ है न कि नागरिकता का प्रमाण, सामान्य से 43% कम बारिश के बीच सरकार ने खरीफ फसलों को बचाने के लिए 111 संवेदनशील जिलों के लिए आकस्मिक योजना बनाई, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से एक की मौत, चार लापता और छह ज़िले राज्य से कटे, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2023 से गाज़ा में 20 हज़ार से अधिक फ़िलिस्तीनी बच्चों की मौत हुई और वेनेज़ुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंपों में कम से कम 32 लोगों की मौत और 700 से अधिक लोग घायल होने की ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल हैं. इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार और पर्यावरणविद् हृदयेश जोशी शामिल हुए. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रमुख संपादक रमन किरपाल, सह संपादक शार्दूल कात्यायन, रिपोर्टर बसंत कुमार और स्तंभकार आनंद वर्धन से हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया. चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “बच्चे क्या खाएंगे ये फैसला थोपा नहीं जाना चाहिए बल्कि विकल्प के तौर पर रखना चाहिए. मिड डे मील से अंडा बंद करना, वो भी पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में जहां घरों में ज्यादातर बच्चे मछली खाते हैं. ये सरकार का एक तरह से अपनी विचारधारा थोपने वाला फैसला है.” जवाब में हृदयेश जोशी कहते हैं, “मिड डे मील का पूरा विचार, गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को स्कूल लाने और उन्हें सही पोषण उपलब्ध करवाने के लिए था. आज भी एक तिहाई से ज्यादा बच्चों अवरुद्ध विकास के शिकार हैं. एक वक्त था जब सरकार बकायदा अंडा खाने के लिए कार्यक्रम चलाती थी. लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद बहुत से राज्यों में अंडे पर रोक लगाई गई. सवाल ये है कि अंडे से दिक्कत क्या है? खासकर तब जब हाल ही में हुए चुनावों में प्रचार के दौरान भाजपा नेता मछली खा रहे थे.” सुनिए पूरी चर्चा- टाइमकोड्स: 00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना 03:31- सुर्खियां 07:38 - मिड डे मील से अंडा बंद 36:00- किसने चुराया राम जी का चंदा 01:11:04 - सब्सक्राइबर्स के पत्र 01:32:37 - मोहन यादव के सौदों की जमीनी हकीकत 01:56:20 - सलाह और सुझाव सब्सक्राइब करें : https://rzp.io/rzp/nlsm 'हवा का हक़' कैंपेन से जुड़िए : https://rzp.io/rzp/T4Ob0FCb अन्य सभी अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें न्यूज़लॉन्ड्री एप : https://www.newslaundry.com/download-app न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें : https://whatsapp.com/channel/0029Va5n... न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- व्हाट्सएप: https://chat.whatsapp.com/K2XFgEKcC0V... फेसबुक:   / newslaundryhindi   ट्विटर:   / nlhindi   इंस्टाग्राम:   / newslaundryhindi  

Ram Mandir scam, MP land grab & TV’s fake teachers | TV Newsance 346
▶︎

Ram Mandir scam, MP land grab & TV’s fake teachers | TV Newsance 346

BJP के अंदर मोदी के फैसलों पर सहमति नहीं, क्या Rahul Gandhi सच कह रहे थे? | Dekhi Jaayegi
▶︎

BJP के अंदर मोदी के फैसलों पर सहमति नहीं, क्या Rahul Gandhi सच कह रहे थे? | Dekhi Jaayegi

Martyrs' names made public after 13 months? Why did Rajnath say in Parliament that no one was mar...
▶︎

Martyrs' names made public after 13 months? Why did Rajnath say in Parliament that no one was mar...

Bollywood's Biggest Affairs EXPOSED! Amitabh, Rekha, Rajesh Khanna, Sridevi | Podcast
▶︎

Bollywood's Biggest Affairs EXPOSED! Amitabh, Rekha, Rajesh Khanna, Sridevi | Podcast

Adani US Deal Blocked? अमेरिकी कोर्ट का बड़ा झटका! | आगे क्या होगा?
▶︎

Adani US Deal Blocked? अमेरिकी कोर्ट का बड़ा झटका! | आगे क्या होगा?

₹300000,00,00,000 चंपत हो गए? सरकार ने कार्रवाई की जगह कर दी भरपाई !
▶︎

₹300000,00,00,000 चंपत हो गए? सरकार ने कार्रवाई की जगह कर दी भरपाई !

LIVE | 'हमारे श्रीराम को नहीं छोड़ा, हाय लगेगी हाय' | Ram Mandir चोरी पर सवाल पूछा, उबल पड़ी Ayodhya
▶︎

LIVE | 'हमारे श्रीराम को नहीं छोड़ा, हाय लगेगी हाय' | Ram Mandir चोरी पर सवाल पूछा, उबल पड़ी Ayodhya

Prof Abhay Dubey on Ayodhya Donation Theft: Champat Rai & Anil Mishra Resignation Proves 1100Cr Scam
▶︎

Prof Abhay Dubey on Ayodhya Donation Theft: Champat Rai & Anil Mishra Resignation Proves 1100Cr Scam

RSS की सबसे बड़ी हार! Ram Mandir Theft: Champat Rai Resigns |
▶︎

RSS की सबसे बड़ी हार! Ram Mandir Theft: Champat Rai Resigns |

मोदी-योगी मुंह नहीं दिखा पाएंगे, संजय सिंह एक और बड़ा खुलासा करने वाले हैं | Sanjay Singh | Ayodhya
▶︎

मोदी-योगी मुंह नहीं दिखा पाएंगे, संजय सिंह एक और बड़ा खुलासा करने वाले हैं | Sanjay Singh | Ayodhya

Rymanowski, Miller: UPA-dek przyjaźni?
▶︎

Rymanowski, Miller: UPA-dek przyjaźni?

पर्दे के पीछे की कहानी और कहानी के ये सच आपको हिला डालेंगे
▶︎

पर्दे के पीछे की कहानी और कहानी के ये सच आपको हिला डालेंगे

टीईटी पेपर लीक पर हंगामा! मोदी विदेश यात्रा पर | जंतर मंतर पर सोनम वांगचुक
▶︎

टीईटी पेपर लीक पर हंगामा! मोदी विदेश यात्रा पर | जंतर मंतर पर सोनम वांगचुक

हॉर्मुज पर फिर टकराए America- Iran, Lebanon में Israel का गंदा खेल? || Ashok Kumar Pandey
▶︎

हॉर्मुज पर फिर टकराए America- Iran, Lebanon में Israel का गंदा खेल? || Ashok Kumar Pandey

Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
▶︎

Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!

What is the Proof of Citizenship? : Faizan Mustafa
▶︎

What is the Proof of Citizenship? : Faizan Mustafa

सही लोग सही ज़िम्मेदारी  | Khabarhaat
▶︎

सही लोग सही ज़िम्मेदारी | Khabarhaat

Ram Mandir चढ़ावा चोरी पर Ayodhya से सपा के पूर्व विधायक Pawan Pandey ने लगाए गंभीर आरोप | Ajit Anjum
▶︎

Ram Mandir चढ़ावा चोरी पर Ayodhya से सपा के पूर्व विधायक Pawan Pandey ने लगाए गंभीर आरोप | Ajit Anjum

आधा दर्जन किरदारों का ये ‘खेला’ देख-सुनकर सनातनियों की आंखें फटी रह जाएंगी!
▶︎

आधा दर्जन किरदारों का ये ‘खेला’ देख-सुनकर सनातनियों की आंखें फटी रह जाएंगी!

After Theft A Cover-up At Ram Mandir? | Scapegoats Being Blamed For 200 Crore Loot? | Akash Banerjee
▶︎

After Theft A Cover-up At Ram Mandir? | Scapegoats Being Blamed For 200 Crore Loot? | Akash Banerjee