प्रोफेसर राममूर्ति के बल का राज व् मोटर रोकना जंजीर तोड़ने आदि का राज
#RammurthyNaidu#pfssheexercise#Eugen Sandow#bodybuilder#System of PhysicalTraining#gama#pehalwan#mugdarexercise#pfssexercise#yog#aasan#dand#baithak#power#strength#health#satyasmeemission#guruji#yogi#pfssiyog#swami#professorrammurthynaidusecret##Kundप्रोफेसर राममूर्ति नायडू का जीवन परिचय के साथ साथ,रामूर्ति सहित अनेक प्रसिद्ध बलवान व्यक्तियों द्धारा किये गए, पफ़स्सि योग के असाधारण बलवर्धक प्रदर्शन के अभ्यास को कैसे करें,बता रहें है स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी... प्रोफेसर राममूर्ति नायडू जीवन परिचय:- अब तक अनेक वीडियो में प्रोफेसर राममूर्ति नायडू जी के विषय पढा सुना होगा,पर यहाँ स्वामी जी ने इनके विषय मे अपने स्व. दादा महेंद्र सिंह तोमर ओर उनके छोटे भाई स्व.पहलवान रघुराज सिंह तोमर गांव चंगोली बुलन्दशहर, जो कि पहली कुश्ती 26 सितम्बर सन 33 से बिजयी होकर सन 57 तक कुश्ती में अविजित रहे और मेरठ कमिश्नरी चैम्पियन रहे,ओर उनके छोटे भाई स्व.वीरनारायण खलीफा जी से जीवंत देखी बातें सुनी थी कि-राममूर्ति जी का जन्म 9 अप्रैल सन 1882 को आंध्र प्रदेश में हुआ था,ये बचपन में बड़े कमजोर थे,एक बार ये अपनी घेर में बैठे भेंसे के ऊपर से कूद रहे थे,ओर अचानक भैंसा उठ गया और ये उससे कूदते में टकराकर गिर पड़े,तब वहाँ एक भृमण पर आए एक योगी ने इन्हें योग एवं प्राणायाम के अभ्यास बताये,जिन्हें करते करते ये असाधारण बल और इसके करतबों से देश भर में प्रसिद्ध हो गए,इनकी ख्याति सुनकर जर्मनी के प्रसिद्ध पहलवान यूजीन सेंडो ने इनके विदेश में गए सर्कस में जाकर इन्हें बल प्रदर्शन करते देखा।इनकी छाती सामान्य तौर पर 48 इंच की थी और जब ये प्राणायाम करते तब इनकी छाती 56 इंच की हो जाती थी।जबकि इनका कद 5 फिट 6 इंच था।ये देख सेंडो इनसे लड़े बगैर विदेश टूर में जाना है,आकर लड़ूंगा ये बात कहकर बच निकला था।एक बार ये इंग्लैंड में अपना हाथी को अपनी सीने से उतारने का खेल दिखा रहे थे,इन्हें चेलेंज दिया गया था कि,हमारे प्रशिक्षित हाथी को उतरवा कर दिखाओ,इन्होंने चुनोती स्वीकार की,ओर हाथी उतारने का करतब दिखाना शुरू किया,जैसे ही हाथी इनके सीने पर से गुजरा, तभी उस अंग्रज प्रशिक्षक ने हाथी को इशारा करके वहीं रुककर अपने पैर की धमक करने को इशारा किया,ओर हाथी ने ऐसा ही किया,जिससे राममूर्ति जी की छाती की पसलियों में बड़ी भयंकर चोट आ गयी,वहीं के वहीं राममूर्ति जी ने बल लगाकर हाथी को पलट दिया।और इस चोट से इनकी पसली टूट गयी,यो इन्हें आयोजन को छोड़ भारत आये और स्वस्थ होकर,फिर यूरोप और अमेरिका आदि से निमंत्रण मिले, इनके चेलेंज पर कोई पहलवान इनसे लड़ने नहीं आया,केवल स्विजरलैंड के दो पहलवान डोरिया ओर चेरिप्लाड ने साहस दिखाया,जिसपर इनके चेलों ने ही इन्हें हरा दिया।फ्रांस मे होने वाले सांडों से आदमियों के तलवार से युद्ध को देख कर इन्होंने कहा कि खाली हाथ से इन सांडो को हरा कर दिखाओ,तब इन्होंने वहाँ मैदान में दो सांडों के सींग पकड़ कर उन्हें रोक दिया।इन्हें लगभग 200 से ज्यादा पुरुषाकार मिले, इन्होंने पूरे भारत मे घूम घूम कर अपने बलवर्द्धक प्रदर्शन दिखाते हुए अनगिनत लोगो को स्वस्थ और बलवर्द्धक प्रदर्शनों के करने के तरीके सिखाये ओर इन्हें प्राप्त व्यायाम पद्धति को सिखाया।जिससे देश भर में बड़े से बड़े बलशाली युवक भी इन्ही की तरहां प्रसिद्ध हुए,भीम भवानी,सूर्य प्रताप जयपुर,दयाशंकर पाठक बुलन्दशहर,तारा बाई राजस्थान आदि।एक बार उस समय के विश्व चैम्पियन गामा पहलवान ने इन्हें कुश्ती के लिए चुनोती दी,तो ये बोले कि भई गामा मेरा क्षेत्र अलग है ओर तुम्हारा अलग है,फिर भी यदि तुम कहते हो,तो तुम मेरे धरती पर जमे पेर को वहां से उठाकर दिखा दो,मैं तुम्हे विजेता मान लूंगा,ये सुन गामा ने कहा सही कहा,हमारे क्षेत्र अलग अलग है और इनके बल की प्रसंसा की थी।इन्होंने उस समय अपना बहुत सा धन देश की क्रांतिकारियों की सहायता को दान किया था।इनकी व्यायाम का तरीका प्राचीन भारतीय दंड ओर बैठक थी,वे इनके नाम से दिखाई गई अबकी सारी वीडियो में दिखाई गई है,बहुत सारी सपाटा बैठक ओर बहुत सारी आगे की ओर झुक कर सर्पासन करके उठती हुई हजारों दंड है।बल्कि इनको इन्होंने कहा कि ये बिगड़ी हुई दंड बैठक है,पचास दंड की जगहां 5 सही दंड बहुत बल देती है,ऐसे ही बैठक भी है,इनकी प्रत्येक एक दंड ओर एक बैठक को लगाने में सांस भरकर कम से कम 3 से 5 मिनट का समय लगना चाहिए।और ऐसी कम से कम 10 दंड ओर 10 बैठक ही बहुत होती है।यो राममूर्ति हजारों दंड बैठक नहीं लगते थे।बल्कि जिसका सही स्वरूप आपको स्वामी जी के पफ़स्सि योग अभ्यास में मिलेगा। प्रोफेसर राममूर्ति जी की 2 फरवरी 1942 को मृत्यु हुई थी।यहाँ इनके शिष्य ओर स्वामी जी के बलवर्द्धक प्रदर्शनों के चित्र दिए गए है। पफ़स्सि योग:- पफ़स्सि योग की 15 मिनट की 15 एक्सरसाइज करें।वो पहले वीडियो में विस्तार से दी गयी है।और यहाँ कुछ अभ्यास असाधरण बलवर्द्धन के प्रदर्शन कैसे करें ये सहज तरीके से बताये है।जो अनुभव सिद्ध है।बस अभ्यासी की आवश्यकता है। जंजीर तोड़ने का उत्तम तरीका:- आप जंजीर तोड़ते में तो अपनी सांस को बार बार खींच ओर छोड़ सकते है,पर पत्थर रखने पर ऐसा करना म्रत्यु को बुलाना है।इस जंजीर तोड़ने के करतब में बार बार सांस खींचना छोड़ना ओर जोर लगाने के प्रदर्शन से दर्शकों को ओर भी जिज्ञासा बढ़ती है कि भई जंजीर तोड़ने में बड़ा ही जोर लगाया जा रहा है।पर अभ्यास होने पर ये सब बहुत हद तक आसान हो जाता है। अभ्यास के लिए आप एक भारी लकड़ी के तख्ते में कुंदा लगवाकर रखे और उस तख्ते पर खड़ा होकर अब उसमे जंजीर को डालकर अपनी कमर के पीछे से लाकर अपने पेट की ओर कसकर बांधे ओर जंजीर को इतना तंग रखें कि तोड़ते समय ढीली हो जाने पर दोबारा से उसे तंग या टाइट नहीं करनी पड़े,ये सदा याद रखें। ये सत्यास्मि धर्म ग्रँथ की पीडीएफ फाइल है,जो भक्त ग्रँथ को पढ़ना चाहे,तो यहां से वेबसाइट पर पढ़ सकते है, https://drive.google.com/file/d/0B7ll...

Will the Election Commission overturn the Returning Officer's decision? Why hasn't the Election C...

JANITOR vs THE BIGGEST GUY IN THE GYM. HE Didn’t Expect THAT

Karlakattai | The Ancient Indian Strength and Conditioning System

राममूर्ति जी की दंड,बैठक व उनके अन्य व्यायाम के विषय मे फैली भ्रांतियों का सत्य जाने ।

How Punjab became a hub of Gangsters ft. Jupinderjit Singh & Mukul | Jist

Untold Story of the Maratha Empire ft. Ashish Bharatvansh | Chhatrapati Shivaji | Sambhaji Maharaj

How Ancient Indian WRESTLERS Developed BONE CRUSHING Strength

पफस्सि दंड कैसे करे;जाने सही तरीका ।

Why India Stopped OSHO?

Padma Shri for K. Pajanivel, the Man Who Kept India’s 5,000-Year-Old Silambam Tradition Alive

80,000 People VANISHED in One Night | Mystery of Kuldhara | Dhruv Rathee

Why Did Bronze Era Lifters Have Flat Chests?

Women's -48kg 2026 European Weightlifting Championships | Full Session

असली राममूर्ति बैठक(राममूर्ति बैठक का सच्चा स्वरुप बता रहे है महायोगी स्वामी सत्येंद्र जी महाराज

Fat To Fit | Aamir Khan Body Transformation | Dangal | In Cinemas Dec 23, 2016

Harsh Chhaya ने Samay Raina की गाली,Modi Foreign Trip पर सुना दिया|Sanjay D|Undekhi Papaji|Shefali S

राममूर्ति दंड लगाने से होंगे शरीर में ये बदलाव / Ram Murti Dand Lagane ka Sahi Tarika

Trump, Nukes & Dan Caine/ Big China Visit, Iran War & Trump’s choices| Ex- CIA Analyst Larry Johnson

When Tyson Faced the Smash Machine

