उत्तर रामायण - EP 32 - अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा छुड़ाने पहुँचे शत्रुघ्न। कुश से युद्ध में हुए परास्त।
"Uttar Ramayan - Episode 32 - Shatrughan came to rescue the horse of Ashwamedha Yagya. Defeated in the war with Kush. कुश लव को ढूंढते हुए वन के उस भाग में पहुँचते हैं जहाँ उसने राम के अश्वमेध यज्ञ के घोड़े को पकड़ा हुआ है। कुश देखता है कि राम का सेनापति कालजीत घोड़ा न छोड़ने पर लव का वध करने की धमकी दे रहा है। कुश को यह देखकर प्रसन्नता होती है कि उसका छोटा भाई लव सेनापति कालजीत को मूर्च्छित कर बाकी सेना को उल्टे पाँव भागने पर विवश कर देता है। कुश भी घोड़े के मस्तक पर लिखी राम की चुनौती पढ़ता है और लव द्वारा घोड़ा पकड़ने के निर्णय को सही ठहराता है। सेनापति कालजीत के परास्त होने की सूचना पाकर शत्रुघ्न अश्व को मुक्त कराने स्वयं जाते हैं। लवकुश पहले उन्हें राम समझते हैं किन्तु यह जानने पर वह उनके छोटे भाई शत्रुघ्न हैं तो इधर भी छोटा भाई लव उपहास के लिये अपने बड़े भाई कुश से कहता है कि यह तो राम के छोटे भईया हैं, इन्हें तो मेरे हवाले किया जाना चाहिये। लवकुश शत्रुघ्न तर्क वितर्क में शत्रुघ्न का काफी उपहास उड़ाते हैं। अन्ततः दोनों के बीच युद्ध होता है किन्तु लव के बाणों से शत्रुघ्न बुरी तरह घायल हो जाते हैं। एक दूत युद्ध के परिणाम भरत और लक्ष्मण तक पहुँचाता है। वे दोनों यह जानकर आश्चर्य में पड़ जाते हैं कि अकेले दो बालकों ने शत्रुओं का नाश करने वाले शत्रुघ्न को परास्त कर दिया है। लक्ष्मण और भरत बड़े भाई राम को जगाकर यह समाचार सुनाते हैं। राम जानना चाहते हैं कि जब यज्ञ का अश्व कौशल देश की सीमा में प्रवेश कर चुका है तो किसने उसे पकड़ने का साहस किया है। भरत उन्हें लवकुश की चुनौती के बारे में बताते हैं। राम अश्व मुक्त कराने के लिये स्वयं जाने का निर्णय लेते हैं। लक्ष्मण राम को रोकते हैं और स्वयं जाने की अनुमति माँगते हैं। राम उन्हें सचेत करते हैं कि बालकों के वेश में कोई मायावी छद्मवेशी दानव भी हो सकते हैं। लक्ष्मण सेना के बिना अकेले उनका वध करने का भरोसा राम को देते हैं। उत्तर रामायण में लव कुश की कहानी को दर्शाया गया है। जिसमें माँ सीता को श्री राम त्याग देते हैं और माँ सीता महाऋषि वाल्मीकि के आश्रम में जाकर रहने लगती हैं। माँ सीता वहाँ लव कुश को जन्म देती हैं। लव कुश उसी आश्रम में बड़े होते हैं और गुरु वाल्मीकि से शिक्षा दीक्षा लेते हैं। कैसे लव कुश श्री राम और माँ सीता को मिलाते हैं देखे सम्पूर्ण उत्तर रामायण के सभी एपिसोड सिर्फ़ तिलक YouTube चैनल पर। रामायण एक भारतीय टेलीविजन श्रृंखला है जो इसी नाम के प्राचीन भारतीय संस्कृत महाकाव्य पर आधारित है। यह श्रृंखला मूल रूप से 1987 और 1988 के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित हुई थी। इस श्रृंखला के निर्माण, लेखन और निर्देशन का श्रेय श्री रामानंद सागर को जाता है। यह श्रृंखला मुख्य रूप से वाल्मीकि रचित 'रामायण' और तुलसीदास रचित 'रामचरितमानस' पर आधारित है। निर्माता और निर्देशक - रामानंद सागर सहयोगी निर्देशक - आनंद सागर, मोती सागर कार्यकारी निर्माता - सुभाष सागर, प्रेम सागर मुख्य तकनीकी सलाहकार - ज्योति सागर पटकथा और संवाद - रामानंद सागर संगीत - रविंद्र जैन शीर्षक गीत - जयदेव अनुसंधान और अनुकूलन - फनी मजूमदार, विष्णु मेहरोत्रा संपादक - सुभाष सहगल कैमरामैन - अजीत नाइक प्रकाश - राम मडिक्कर साउंड रिकॉर्डिस्ट - श्रीपाद, ई रुद्र वीडियो रिकॉर्डिस्ट - शरद मुक्न्नवार In association with Divo - our YouTube Partner #uttarramayan #uttarramayanyoutube #uttarramayanfullepisode #fullepsiode"

उत्तर रामायण - EP 33 - लवकुश के हाथों लक्ष्मण की पराजय। भरत, सुग्रीव और हनुमान समर में उतरे।

उत्तर रामायण- EP 35 - श्रीराम लव कुश के बीच युद्ध ।

लव-कुश और लक्ष्मण युद्ध | हनुमान जी को बनाया बंदी | उत्तर रामायण महाएपिसोड | Tilak

When Danny the goon made Bhaijaan his dog, Tabu lost his cool | Salman Khan & Tabu's Jai Ho Sad S...

हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की | Shree Ram Bhajan

Sodhi के मज़ाक पर हंसे Bhide aur Abdul! | TMKOC Movies| Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah |

हमको एहसान नहीं चाहिए पैसे दो वरना...😜 | Paresh Rawal, Nana Patekar Blockbuster Movie Scene

उत्तर रामायण -EP 37- रामायण गायन में लवकुश ने दिया अपना परिचय। राम ने माँगा ने पुत्र होने का प्रमाण।

विराट युद्ध से पहले अर्जुन ने किसे प्रणाम किया? | Mahabharat (महाभारत) Scene | BR Chopra | PenBhakti

कमांडो के भेष में छिपे आतंकवादी का सनी देओल ने कर दिया अंत🔥| Sunny Deol | Indian Airport Scene

श्री कृष्ण भाग 131 - द्वापर युग में हनुमान जी से मिलने आए श्री कृष्ण | रामानंद सागर कृत

श्रीराम लव कुश के बीच युध | लव कुश ने सुनाई रामायण कथा | उत्तर रामायण महाएपिसोड

ये गोलियां हैं, मूंगफली नहीं! 😂 कादर खान, अनुपम खेर, असरानी की धमाकेदार कॉमेडी सीन 🤣🔥 Taqdeerwala

रामायण - EP 59 - युद्ध में प्रहस्त, र्दुर्मुख और मकराक्ष का वध।

"Ramayan Stars Share Untold Stories on The Kapil Sharma Show | Behind the Scenes!" | #kapilsharma

श्री कृष्ण ने तोड़ा सत्यभामा का अहंकार | श्री कृष्ण लीला

OMG – Oh My God! (2012) Full Movie | Akshay Kumar | Paresh Rawal | Comedy Drama | HD

लव कुश ने सुनाई रामायण | Luv Kush Leela Special Katha | Ramayan

कौरवों ने मत्स्यदेश पर हमला क्यों किया था? | Mahabharat Stories | B. R. Chopra | EP – 59

