रामायण - EP 59 - युद्ध में प्रहस्त, र्दुर्मुख और मकराक्ष का वध।
Ramayana - Episode 59 - Killing of Prahastha, Durmukha and Makaraksha in the battle. Announcement of Ravana himself going to the battlefield. रावण का द्वितीय पुत्र प्रहस्त वानर सेना में भयंकर मारकाट मचाता है। उसे रोकने के लिये लक्ष्मण को स्वयं लड़ने आना पड़ता है। एक दूसरे मोर्चे पर हनुमान रावण के असुर र्दुर्मुख से युद्ध करते हैं और अपने घुटने से उसका गला दबा कर उसका वध कर देते हैं। र्दुर्मुख वध से रावण विचलित होता है। उधर प्रहस्त कई मायावी अस्त्रों का प्रयोग करता है किन्तु लक्ष्मण उसके हर वार को विफल कर उसका वध करते हैं। राम अनुज लक्ष्मण के इस पराक्रम से प्रसन्न होते हैं। रावण और मेघनाद प्रहस्त के मारे जाने के समाचार से शोकाकुल होते हैं। रावण कहता है कि आज लंका का एक परकोटा ढह गया। मेघनाद प्रहस्त वध का बदला लेने के लिये युद्धभूमि में जाने को उद्धत होता है किन्तु खर का पुत्र और रावण का भतीजा मकराक्ष अपने पिता की हत्या का प्रतिशोध लेना चाहता है। वह कहता है कि उसकी माँ ने अभी तक सुहाग के चिन्हों का त्याग नहीं किया है। उन्होंने राम का कटा सिर देखने के बाद ही विधवा रूप धारण करने की सौगंध ली हुई है। रावण मकराक्ष को सेना का नेतृत्व करने की अनुमति देता है। युद्धभूमि में मकराक्ष का मार्ग अंगद रोकते हैं लेकिन मकराक्ष राम को सामने आने के लिये ललकारता है। लक्ष्मण मकराक्ष का उपहास उड़ाते हैं। तभी राम वहाँ आकर लक्ष्मण से कहते हैं कि किसी भी योद्धा की चुनौती का उपहास नहीं उड़ाना चाहिये। राम मकराक्ष की चुनौती स्वीकार करते हुए वचन देते हैं कि यदि इस युद्ध में वे मारे जाते हैं तो उनका कटा हुआ सिर मकराक्ष को सौंप दिया जायगा ताकि वो अपनी माँ की सौगंध पूरी कर सके। मकराक्ष अपने कई मायावी प्रतिबिम्ब तैयार कर लेता है। राम समझ नहीं पाते कि इनमें से असली मकराक्ष कौन है। तब विभीषण उन्हें बताते हैं कि असली मकराक्ष के घावों से रक्त बहेगा जबकि मायावी मकराक्षों के रक्त नहीं निकलेगा। तब राम बहते रक्त से पहचान कर असली मकराक्ष पर बाण चलाते हैं और उसका वध कर देते हैं। राम मकराक्ष को माँ के संकल्प पर अपने प्राण अर्पण करने वाला मातृभक्त पराक्रमी सपूत कहते हैं और उसके शव को वीरोचित सम्मान के साथ लंका पहुचाने का निर्देश देते हैं। मकराक्ष की मौत पर रावण दुःखी होता है लेकिन उसकी आँखें अभी भी नहीं खुलती। अब वह स्वयं युद्धभूमि में जाने की घोषणा करता है। निर्माता और निर्देशक - रामानंद सागर सहयोगी निर्देशक - आनंद सागर, मोती सागर कार्यकारी निर्माता - सुभाष सागर, प्रेम सागर मुख्य तकनीकी सलाहकार - ज्योति सागर पटकथा और संवाद - रामानंद सागर संगीत - रविंद्र जैन शीर्षक गीत - जयदेव अनुसंधान और अनुकूलन - फनी मजूमदार, विष्णु मेहरोत्रा संपादक - सुभाष सहगल कैमरामैन - अजीत नाइक प्रकाश - राम मडिक्कर साउंड रिकॉर्डिस्ट - श्रीपाद, ई रुद्र वीडियो रिकॉर्डिस्ट - शरद मुक्न्नवार Ramayan is an Indian television series based on ancient Indian Sanskrit epic of the same name. The show was originally aired between 1987 and 1988 on DD National. It was created, written, and directed by Ramanand Sagar. The show is primarily based on Valmiki's 'Ramayan' and Tulsidas' 'Ramcharitmanas'. The series had a viewership of 82 per cent, a record high for any Indian television series. The series was re-aired during the 2020 Coronavirus lockdown and broke several viewership records globally which includes setting the record for one of the most watched TV shows ever in the world, with 77 million viewers on 16 April 2020. In association with Divo - our YouTube Partner #Ramayan #RamanandSagar #ShriRam #MataSita #Hanuman #Lakshman #RamayanaEpisodes #Bhakti #Hindu #tvseries #RamBhajan #RamayanaStories #RamayanTVSeries #RamCharitManas #DevotionalSeries

रामायण - EP 60 - राम रावण के बीच प्रथम संग्राम। रावण का कुम्भकरण को जगाने का आदेश।

रामायण - EP 61 - रावण का कुम्भकरण को जगाना । कुम्भकरण का रावण को उपदेश।

इंद्रजीत वध | Ramayan Katha

Jethalal Ne Fek Ke Mara Iyer Ko Nimbu ! |TMKOC Movies| Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah |

आखिर कौन है ये असुर जिसका महादेव कुछ भी नहीं बिगाड़ पाये | Om Namah Shivay

Ravi Teja's RAIL RAKSHAK - Hindi Dubbed Full Movie 2026 | Sreeleela | New South Movie | Action Movie

जब बहु ने चाल चलकर तोडा हस्ता खेलता घर...लेकिन पति ने रोका नहीं - शोमा - तनूजा - घर द्वार मूवी

Why Nandi Sits Before Every Shivling — The Untold Story of Kailash's Guardian

रामायण - EP 70 - मेघनाद यज्ञ विध्वंस। लक्ष्मण मेघनाद युद्ध।

रामायण कथा | रावण पुत्र अतिकाय

Superstar Ravi Teja ''RAILWAY OFFICER'' | New Released Full South Hindi Dubbed Movie | Sreeleela |HD

"Ramayan Stars Share Untold Stories on The Kapil Sharma Show | Behind the Scenes!" | #kapilsharma

Hindi Story | A wise daughter-in-law's answer to the King's 3 questions will blow your mind! 😱

रामायण - EP 75 - रावण वध। मन्दोदरी विभीषण का विलाप।

दरबार में आये मेहमान की तथाचार्य ने महराज के सामने क्यों की बेइज्जती ? | Tenali Rama 2 | Episode

माँ काली को निगलते ही भड़के महादेव! कालिया नाग का हुआ अंत 😱 | #Vighnaharta #Ganesh #film #mahadev

OMG – Oh My God! (2012) Full Movie | Akshay Kumar | Paresh Rawal | Comedy Drama | HD

रामायण कथा - सीता स्वयंवर। शिव धनुष। श्री राम परशुराम संवाद। Sita Swayamvar - Sri Ram & Parshuram Ji

एक Hint से Police ने Solve किए Teenage Case || Best Of Crime Patrol | Full Episode 4K

