परमात्मा की अनन्य भक्ति का महत्त्व

परमात्मा की अनन्य भक्ति का महत्त्व – अजाप - परम्परा से चली आ रही भक्ति की विधि। देव कितने है? भजन किसका करें? जाप क्या करें? गीता की उपादेयता। Aastha TV – Episode 88 गीतोक्त ज्ञान ही विशुद्ध मनुस्मृति– गीता आदिमानव महाराज मनु से भी पूर्व प्रकट हुई है– ‘इमं विवस्वते योगं प्रोक्तवानहमव्ययम्।’ (४/१) अर्जुन! इस अविनाशी योग को मैंने कल्प के आदि में सूर्य से कहा तथा सूर्य ने मनु से कहा। मनु ने उसे श्रवण कर अपनी याददाश्त में धारण किया; क्योंकि श्रवण की गयी वस्तु मन की स्मृति में ही रखी जा सकती है। इसी को मनु ने राजा इक्ष्वाकु से कहा। इक्ष्वाकु से राजर्षियों ने जाना और इस महत्त्वपूर्ण काल से यह अविनाशी योग इसी पृथ्वी में लुप्त हो गया। आरम्भ में कहने और श्रवण करने की परम्परा थी। लिखा भी जा सकता है– ऐसी कल्पना नहीं थी। मनु महाराज ने इसे मानसिक स्मृति में धारण किया तथा स्मृति की परम्परा दी। इसलिये यह गीतोक्त ज्ञान ही विशुद्ध मनुस्मृति है। भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं– अर्जुन! वही पुरातन योग मैं तेरे लिये कहने जा रहा हूँ। तू प्रिय भक्त है, अनन्य सखा है। अर्जुन मेधावी थे, सच्चे अधिकारी थे। उन्होंने प्रश्न-परिप्रश्नों की शृंखला खड़ी कर दी कि– आपका जन्म तो अब हुआ है और सूर्य का जन्म बहुत पहले हुआ है। इसे आपने ही सूर्य से कहा, यह मैं कैसे मान लूँ? इस प्रकार बीस-पच्चीस प्रश्न उन्होंने किये। गीता के समापन तक उनके सम्पूर्ण प्रश्न समाप्त हो गये, तब भगवान ने, जो प्रश्न अर्जुन नहीं कर सकते थे, जो उनके हित में थे, उन्हें स्वयं उठाया और समाधान दिया। अन्तत: भगवान ने कहा– अर्जुन! क्या तुमने मेरे उपदेश को एकाग्रचित्त हो श्रवण किया? क्या मोह से उत्पन्न तुम्हारा अज्ञान नष्ट हुआ? अर्जुन ने कहा– नष्टो मोह: स्मृतिर्लब्धा । (१८/७३)- भगवन्! मेरा मोह नष्ट हुआ। मैं स्मृति को प्राप्त हुआ हूँ। केवल सुना भर नहीं अपितु स्मृति में धारण कर लिया है। मैं आपके आदेश का पालन करूँगा, युद्ध करूँगा। उन्होंने धनुष उठा लिया, युद्ध हुआ, विजय प्राप्त की, एक विशुद्ध धर्म-साम्राज्य की स्थापना हुई और एक धर्मशास्त्र के रूप में वही आदि धर्मशास्त्र गीता पुन: प्रसारण में आ गयी। यथार्थ गीता एवं आश्रम प्रकाशनों की अधिक जानकारी और पढने के लिए www.yatharthgeeta.com पर जाएं । © Shri Paramhans Swami Adgadanandji Ashram Trust.

भक्तों के प्रति भगवान का कथन
▶︎

भक्तों के प्रति भगवान का कथन

Sripad Bhakti Vichar Bishnu Maharaj | Ep. 203
▶︎

Sripad Bhakti Vichar Bishnu Maharaj | Ep. 203

संतों की सेवा के लाभ – सन्यासियों का धुना
▶︎

संतों की सेवा के लाभ – सन्यासियों का धुना

केवल 9 मिनट अपने घर में ये सुन्दरकाण्ड चलाकर रख देना र्कज खत्म, बीमारी खत्म और धन वर्षा शुरू
▶︎

केवल 9 मिनट अपने घर में ये सुन्दरकाण्ड चलाकर रख देना र्कज खत्म, बीमारी खत्म और धन वर्षा शुरू

विश्वगुरु यथार्थ गीता के प्रणेता स्वामी अड़गड़ानंदजी का ओसियां आगमन हजारो श्रद्धालुओं ने किया स्वागत
▶︎

विश्वगुरु यथार्थ गीता के प्रणेता स्वामी अड़गड़ानंदजी का ओसियां आगमन हजारो श्रद्धालुओं ने किया स्वागत

जब बहनों ने मांगा अपना हक | कोर्ट में सुनाया गया ऐसा फैसला जिसने सबको चौंका दिया | Emotional Story |
▶︎

जब बहनों ने मांगा अपना हक | कोर्ट में सुनाया गया ऐसा फैसला जिसने सबको चौंका दिया | Emotional Story |

Modi Failure : अखिरकार..झुका ही दिया मोदी-शाह को? पहली बार किसने तोड़ दिया भाजपा का घमंड..
▶︎

Modi Failure : अखिरकार..झुका ही दिया मोदी-शाह को? पहली बार किसने तोड़ दिया भाजपा का घमंड..

ईश्वर आपकी हर बात मानेंगे बस ये 6 चीज कर लो | SaaTwik
▶︎

ईश्वर आपकी हर बात मानेंगे बस ये 6 चीज कर लो | SaaTwik

मन, समाधी और कर्म - निष्काम कर्म क्या है?
▶︎

मन, समाधी और कर्म - निष्काम कर्म क्या है?

नाम की अद्भुत महिमा l SHRI RAJENDRA DAS JI MAHRAJ l KALYAN YATRA l
▶︎

नाम की अद्भुत महिमा l SHRI RAJENDRA DAS JI MAHRAJ l KALYAN YATRA l

सद्गुरु की कृपा से भजन की जागृति
▶︎

सद्गुरु की कृपा से भजन की जागृति

श्री श्री 1008 श्री स्वामी अड़गड़ानंद महाराज उगापुर सत्संग 2008
▶︎

श्री श्री 1008 श्री स्वामी अड़गड़ानंद महाराज उगापुर सत्संग 2008

BRAHM MUHURAT MIRACLES । Significance of Morning Dream । Divine Messages & Pranic Energy । Dinesh Ji
▶︎

BRAHM MUHURAT MIRACLES । Significance of Morning Dream । Divine Messages & Pranic Energy । Dinesh Ji

तुम्हें लगता है तुम्हारे अंदर इच्छा शक्ति की कमी है? | Osho Hindi #osho #hindi
▶︎

तुम्हें लगता है तुम्हारे अंदर इच्छा शक्ति की कमी है? | Osho Hindi #osho #hindi

गुरु महिमा अमृत वाणी | श्री परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज भजन 2024 | PAMELA JAIN | RAKESH NIRALA
▶︎

गुरु महिमा अमृत वाणी | श्री परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज भजन 2024 | PAMELA JAIN | RAKESH NIRALA

केवल इतना कर लो आपको भी पग-पग पर दिव्य अनुभूतियां नहीं होने लगे तो कहना | Rajendra Das ji Maharaj |
▶︎

केवल इतना कर लो आपको भी पग-पग पर दिव्य अनुभूतियां नहीं होने लगे तो कहना | Rajendra Das ji Maharaj |

स्वयं को देखने की विधि क्या है ? | What is the method to see oneself?
▶︎

स्वयं को देखने की विधि क्या है ? | What is the method to see oneself?

जीवन की दिशा बदलनी है? ये एक सीख आपकी सोच बदल देगी | Sudhanshu Ji Maharaj | Meet The Devine
▶︎

जीवन की दिशा बदलनी है? ये एक सीख आपकी सोच बदल देगी | Sudhanshu Ji Maharaj | Meet The Devine

माया से अलग चलने का आनन्द
▶︎

माया से अलग चलने का आनन्द