मन, समाधी और कर्म - निष्काम कर्म क्या है?

मन, समाधी और कर्म – ‘कर्म’ क्या है? कर्म कैसे करें? दुनिया जिस कार्य में रत है क्या वह कर्म ही है? निष्काम कर्म क्या है? Aastha TV – Episode 90 गीतोक्त ज्ञान ही विशुद्ध मनुस्मृति– गीता आदिमानव महाराज मनु से भी पूर्व प्रकट हुई है– ‘इमं विवस्वते योगं प्रोक्तवानहमव्ययम्।’ (४/१) अर्जुन! इस अविनाशी योग को मैंने कल्प के आदि में सूर्य से कहा तथा सूर्य ने मनु से कहा। मनु ने उसे श्रवण कर अपनी याददाश्त में धारण किया; क्योंकि श्रवण की गयी वस्तु मन की स्मृति में ही रखी जा सकती है। इसी को मनु ने राजा इक्ष्वाकु से कहा। इक्ष्वाकु से राजर्षियों ने जाना और इस महत्त्वपूर्ण काल से यह अविनाशी योग इसी पृथ्वी में लुप्त हो गया। आरम्भ में कहने और श्रवण करने की परम्परा थी। लिखा भी जा सकता है– ऐसी कल्पना नहीं थी। मनु महाराज ने इसे मानसिक स्मृति में धारण किया तथा स्मृति की परम्परा दी। इसलिये यह गीतोक्त ज्ञान ही विशुद्ध मनुस्मृति है। भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं– अर्जुन! वही पुरातन योग मैं तेरे लिये कहने जा रहा हूँ। तू प्रिय भक्त है, अनन्य सखा है। अर्जुन मेधावी थे, सच्चे अधिकारी थे। उन्होंने प्रश्न-परिप्रश्नों की शृंखला खड़ी कर दी कि– आपका जन्म तो अब हुआ है और सूर्य का जन्म बहुत पहले हुआ है। इसे आपने ही सूर्य से कहा, यह मैं कैसे मान लूँ? इस प्रकार बीस-पच्चीस प्रश्न उन्होंने किये। गीता के समापन तक उनके सम्पूर्ण प्रश्न समाप्त हो गये, तब भगवान ने, जो प्रश्न अर्जुन नहीं कर सकते थे, जो उनके हित में थे, उन्हें स्वयं उठाया और समाधान दिया। अन्तत: भगवान ने कहा– अर्जुन! क्या तुमने मेरे उपदेश को एकाग्रचित्त हो श्रवण किया? क्या मोह से उत्पन्न तुम्हारा अज्ञान नष्ट हुआ? अर्जुन ने कहा– नष्टो मोह: स्मृतिर्लब्धा । (१८/७३)- भगवन्! मेरा मोह नष्ट हुआ। मैं स्मृति को प्राप्त हुआ हूँ। केवल सुना भर नहीं अपितु स्मृति में धारण कर लिया है। मैं आपके आदेश का पालन करूँगा, युद्ध करूँगा। उन्होंने धनुष उठा लिया, युद्ध हुआ, विजय प्राप्त की, एक विशुद्ध धर्म-साम्राज्य की स्थापना हुई और एक धर्मशास्त्र के रूप में वही आदि धर्मशास्त्र गीता पुन: प्रसारण में आ गयी। यथार्थ गीता एवं आश्रम प्रकाशनों की अधिक जानकारी और पढने के लिए www.yatharthgeeta.com पर जाएं । © Shri Paramhans Swami Adgadanandji Ashram Trust.

विप्र का अर्थ
▶︎

विप्र का अर्थ

भजन एक नशा - निवृति और प्रवृति मार्ग क्या हैं
▶︎

भजन एक नशा - निवृति और प्रवृति मार्ग क्या हैं

The Art of Letting Go | Dr Vikas Divyakirti
▶︎

The Art of Letting Go | Dr Vikas Divyakirti

Gaur Gopal Das ने सुनाया अपने पहले प्यार का अनसुना किस्सा | 😱The Kapil Sharma Show #comedy
▶︎

Gaur Gopal Das ने सुनाया अपने पहले प्यार का अनसुना किस्सा | 😱The Kapil Sharma Show #comedy

धूल तेरे चरणों की सद्गुरु --2
▶︎

धूल तेरे चरणों की सद्गुरु --2

निष्काम कर्मयोग की शिक्षा — पूरी शंकराचार्य जी
▶︎

निष्काम कर्मयोग की शिक्षा — पूरी शंकराचार्य जी

श्री कृष्ण लीला | श्री कृष्ण ने अर्जुन को दिया कर्म योग का ज्ञान
▶︎

श्री कृष्ण लीला | श्री कृष्ण ने अर्जुन को दिया कर्म योग का ज्ञान

Ashtavakra Mahageeta 20 by Osho | The Ultimate Truth of Self Realization
▶︎

Ashtavakra Mahageeta 20 by Osho | The Ultimate Truth of Self Realization

एक विशेष माँ-बेटा आए आचार्य जी से मिलने || आचार्य प्रशांत (2025)
▶︎

एक विशेष माँ-बेटा आए आचार्य जी से मिलने || आचार्य प्रशांत (2025)

Diabetes से बचो | Symptoms, Diet, Exercise & Control Tips for Diabetes & Fatty Liver | Rahul Jain
▶︎

Diabetes से बचो | Symptoms, Diet, Exercise & Control Tips for Diabetes & Fatty Liver | Rahul Jain

HINDU, SADGURU KI HAAT
▶︎

HINDU, SADGURU KI HAAT

स्वर्ग और नरक कहाँ है?
▶︎

स्वर्ग और नरक कहाँ है?

आत्मा: दस सवाल, अंतिम जवाब || आचार्य प्रशांत, वेदांत महोत्सव ऋषिकेश में (2021)
▶︎

आत्मा: दस सवाल, अंतिम जवाब || आचार्य प्रशांत, वेदांत महोत्सव ऋषिकेश में (2021)

Best Of Iskcon Kirtan | Hare Krishna, Hare Ram | Peaceful Mahamantra for Peace & Devotion
▶︎

Best Of Iskcon Kirtan | Hare Krishna, Hare Ram | Peaceful Mahamantra for Peace & Devotion

स्वयं को देखने की विधि क्या है ? | What is the method to see oneself?
▶︎

स्वयं को देखने की विधि क्या है ? | What is the method to see oneself?

Drishtikon Ep-4 | Science, Religion, and Superstition | Dr. Vikas Divyakirti | Drishti IAS
▶︎

Drishtikon Ep-4 | Science, Religion, and Superstition | Dr. Vikas Divyakirti | Drishti IAS

सभी हालातों में कैसे जानें की क्या करना है? | Sadhguru Hindi | How to Always Know What to Do?
▶︎

सभी हालातों में कैसे जानें की क्या करना है? | Sadhguru Hindi | How to Always Know What to Do?

Ashtavakra Maha Geeta 5 by Osho | The Ultimate Truth of Self Realization
▶︎

Ashtavakra Maha Geeta 5 by Osho | The Ultimate Truth of Self Realization

कलयुग में क्यों करें हनुमान जी की पूजा । हनुमान चालीसा की चमत्कारी शक्तियां । Pt. Vijayshankar Mehta
▶︎

कलयुग में क्यों करें हनुमान जी की पूजा । हनुमान चालीसा की चमत्कारी शक्तियां । Pt. Vijayshankar Mehta

संत कबीर के भजन और उनका चिन्तन
▶︎

संत कबीर के भजन और उनका चिन्तन