द्वापर युग में हनुमान और श्री कृष्ण मिलन | द्वित वानर प्रकोप | श्री कृष्ण महाएपिसोड
हनुमान जी अमर थे और वो सिर्फ़ श्री राम के द्वापर युग में मिलने की प्रतीक्षा करते हैं। हनुमान जी पर्वत में श्री राम जी का स्मरण करते रहते हैं। श्री हरी शिव को बताते हैं की हनुमान से मेरा मिलन दुबारा तब होगा जब कौरवों और पांडवों में युद्ध शुरू होगा। हनुमान जी से नारद मुनि जी मिलने आते हैं और जब नारद जी उन्हें कहते हैं की श्री कृष्ण जी से मिलने आप क्यों नहीं जाते तो इस पर हनुमान जी कहते हैं की मैं उनकी आज्ञा के बिना उनसे मिलने नहीं जा सकता और श्री राम जी ने मुझे मिलने का वचन दिया है और वो मुझे ज़रूर दर्शन देंगे। हनुमान जी राम नवमी के दिन अयोध्या नगरी मरीन सरयू नदी के किनारे ब्राह्मणों को भोजन देने के लिए जाते हैं। नारद मुनि श्री कृष्ण के पास जाते हैं और दोनों हनुमान जी से मिलने के लिए राम नवमी के दिन अयोध्या रूप बदल कर पहुँच जाते हैं। श्री कृष्ण और नारद दोनों ब्राह्मणों की क़तार में बैठ कर भोजन करने के लिए आ जाते हैं। हनुमान जी श्री कृष्ण के चरणों को देख उन्हें पहचान लेते हैं और उनके सामने नतमस्तक हो कर प्रणाम करते हैं। श्री कृष्ण हनुमान जी से मिलते हैं हनुमान जी उनसे कहते हैं की मैं आपके और मैया सीता के दर्शन पाने के लिए दुबारा मिलूँगा। श्री कृष्ण और नारद मुनि जी हनुमान से मिलकर वापस आते हैं और तब श्री कृष्ण को नारद मुनि कहते हैं की मेरे अहंकार के कारण मैं आपको अपना समझने लगा था। श्री कृष्ण कहते हैं की मेरे सभी भक्तों में अहंकार है जिन सब के अहंकार को हनुमान जी ख़त्म करेंगे। श्रीकृष्णा, रामानंद सागर द्वारा निर्देशित एक भारतीय टेलीविजन धारावाहिक है। मूल रूप से इस श्रृंखला का दूरदर्शन पर साप्ताहिक प्रसारण किया जाता था। यह धारावाहिक कृष्ण के जीवन से सम्बंधित कहानियों पर आधारित है। गर्ग संहिता , पद्म पुराण , ब्रह्मवैवर्त पुराण अग्नि पुराण, हरिवंश पुराण , महाभारत , भागवत पुराण , भगवद्गीता आदि पर बना धारावाहिक है सीरियल की पटकथा, स्क्रिप्ट एवं काव्य में बड़ौदा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉ विष्णु विराट जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसे सर्वप्रथम दूरदर्शन के मेट्रो चैनल पर प्रसारित 1993 को किया गया था जो 1996 तक चला, 221 एपिसोड का यह धारावाहिक बाद में दूरदर्शन के डीडी नेशनल पर टेलीकास्ट हुआ, रामायण व महाभारत के बाद इसने टी आर पी के मामले में इसने दोनों धारावाहिकों को पीछे छोड़ दिया था,इसका पुनः जनता की मांग पर प्रसारण कोरोना महामारी 2020 में लॉकडाउन के दौरान रामायण श्रृंखला समाप्त होने के बाद ०३ मई से डीडी नेशनल पर किया जा रहा है, TRP के मामले में २१ वें हफ्ते तक यह सीरियल नम्बर १ पर कायम रहा। In association with Divo - our YouTube Partner #shreekrishna #shreekrishnakatha #krishna #mahaepisode

पोण्ड्रक का अत्याचार | हनुमान क्रोध | द्वारिका पर हमला | श्री कृष्ण महाएपिसोड

श्री कृष्ण लीला | हनुमान जी और बलराम के बीच हुआ युद्ध

क्या हुआ जब हनुमान जी की राम भक्ति में विघ्न डाला गरुड़ ने | Sankat Mochan Mahabali Hanuman EP 1

श्री राम शबरी भेट | रामायण कुंजी

दुर्जय वध | टूटा भीम का अहंकार | श्री कृष्ण महाएपिसोड

श्री कृष्ण और इंद्र देव का युद्ध | श्री कृष्ण का दान | पारिजात वृक्ष की कहानी | श्री कृष्ण महाएपिसोड

सम्पूर्ण रामायण चौपाई ~ मंगल भवन अमंगल हारी | रामायण ~ Ramayan Chaupai || #ram Katha 2026

लंका दहन | रामायण महाएपिसोड

कैलाश की ओर क्रोधित देवी का आगमन | Vighnaharta Ganesh | Ganesha Mythology

अर्जुन ने ली ब्राह्मण पुत्र की रक्षा की प्रतिज्ञा | श्री कृष्ण लीला | Bharat Ki Amar Kahaniyan

श्री कृष्ण भाग 135 - हनुमान जी ने पोण्ड्रक के महल को किया ध्वस्त । रामानंद सागर कृत

सुदामा की द्वारिका यात्रा: श्रीकृष्ण से मिलन की कहानी | श्री कृष्ण महाएपिसोड

राम भक्ति में लीन थे हनुमान, फिर कौन बना विघ्न-संयोग? | Sankatmochan Mahabali Hanuman| Lord Hanuman

घटोत्कच का वध | कर्ण और अर्जुन युद्ध | युधिष्ठिर की हार | श्री कृष्ण महाएपिसोड

संक्षिप्त बाल कांड | अरण्य कांड | Ramayan

महाबली हनुमान ने तोड़ा सुदर्शन चक्र का घमंड | Sankatmochan Mahabali Hanuman | Full Episode 01

जामवंती और सत्यभामा से विवाह | नरकासुर वध | सत्यभामा द्वारा पारिजात वृक्ष की माँग | श्री कृष्ण महाएप

नंद बाबा ने बाल कान्हा के लिए बनाया स्वादिष्ट भोजन || यशोमती मईया के नंदलाला || Shree Krishan leela

हनुमान से मिलने के लिए क्यों तड़पे श्री कृष्णा @chamatkarihanuman769

