अर्जुन ने ली ब्राह्मण पुत्र की रक्षा की प्रतिज्ञा | श्री कृष्ण लीला | Bharat Ki Amar Kahaniyan
श्री कृष्ण कल्याण यज्ञ करते हैं वहाँ एक ब्राह्मण आता है और श्री कृष्ण को अपने पुत्रों की अकाल मृत्यु होने पर उनसे सवाल करते हैं की उनकी प्राणों का हरण यमदूतों ने क्यों कर लिया। ब्राह्मण श्री कृष्ण को कहता है उनकी द्वारिका पाप की नगरी है और पापी कहते हैं। श्री कृष्ण के अपमान पर अर्जुन ब्राह्मण को रोकता है और ब्राह्मण के पुत्रों की रक्षा करने के लिए वचन देता है और वचन ना पूरा करने पर अग्नि में खुद को जला देने की प्रतिज्ञा भी लेता है। अर्जुन ब्राह्मण के साथ उनके घर चला जाता है। ब्राह्मण अर्जुन को अपने घर ले आता है। जहाँ उस ब्राह्मण की पत्नी बचे को जनम देने ही वाली थी। अर्जुन ब्राह्मण के घर को अपने बाण से सुरक्षित बना देता है । लेकिन जैसे ही बच्चा जनम लेता है अर्जुन का रक्षा कवच भी टूट जाता है उसे यमदूत उठा ले जाते हैं। ब्राह्मण दुखी हो कर अर्जुन को बहुत बुरा भला कहता है। अर्जुन उस ब्राह्मण को आश्वासन देता है की वह उसके पुत्र को अवश्य वापस लाएगा। अर्जुन बालक के पीछे पीछे यमलोक पहुँच जाते हैं। अर्जुन यमलोक के द्वार को खोलने के लिए बाँ चलता है लेकिन द्वार नहीं खुलता तो अर्जुन ब्रह्मास्त्र का प्रयोग करने के लिए तैयार हो जाता है। अर्जुन जैसे ही ब्रह्मास्त्र को चलाने के लिए इस्तेमाल करने लगता है सारी सृष्टि में भूचाल आ जाता है जिसे देख इंद्र देव उसे रोकने के लिए आ जाते हैं। इंद्र देव उसे रोक कर उसके ब्रह्मास्त्र को शक्ति हीन कर देते हैं और अर्जुन को श्री कृष्ण से सहायता माँगने के लिए कहते हैं। जब अर्जुन वापस ब्राह्मण के पास ख़ाली हाथ आता है तो ब्राह्मण अर्जुन से पूछता है की मेरे पुत्र कहाँ है तो अर्जुन उनसे कहता हैं की मैं आपके पुत्र को वापस नहीं ला सका, इसलिए मैं जीने के योग्य नहीं हूँ और अपनी प्रतिज्ञा के अनुसार अग्नि में प्रवेश करूँगा। जैसे ही अर्जुन अग्नि में जाने लगता है तो श्री कृष्ण वहाँ आकर उसे रोकते हैं और उसे अपने कार्य को पूरा करने के लिए प्रेरित करते हैं। श्री कृष्ण अर्जुन को अपने दिव्य रथ का सारथी बना कर ले जाते हैं। उनका रथ विष्णु भगवान जी के सामने जा पहुँचते हैं वो बताते हैं की तुम्हें यह लाने के लिए ही मैंने उस ब्राह्मण के चारों पुत्रों को अपने पास बुला लिया था। विष्णु भगवान उन्हें उनके भविष्य के बारे में बताते हैं और उन्हें ब्राह्मण के चारों पुत्रों को लौटा देते हैं। श्री कृष्ण और अर्जुन उन्हें लेकर वापस पृथ्वी पर आ जाते हैं। जिन्हें पाकर वो ब्राह्मण बहुत खुश होता है और श्री कृष्ण के अपमान करने के लिए माफ़ी माँगता है। श्री कृष्ण उन्हें माफ़ कर देते हैं। श्री कृष्ण अर्जुन से कहता हैं की मैं आपके उस दिव्य रूप के दर्शनों को दुबारा देखना चाहता हूँ। जिसपर श्री कृष्ण अर्जुन को दिव्य दृष्टि प्रदान करते हैं और उसे विष्णु रूप में दर्शन देते हैं। भारत की अमर कहानियाँ में आपको मिलती हैं ऐसी कथाएँ जो न केवल अनोखी हैं, बल्कि हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर भी हैं। ये कहानियाँ शाश्वत हैं क्योंकि ये हमारे मन-मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव छोड़ती हैं। #vikrambetal #rajavikramaditya #ramayanstories #shreekrishnaleela #krishnakatha #gangaavataran #mahalakshmikatha #hindumytho #bhaktibhavna #naitikkahani #devikatha #dharmaauradharma #mythostory #epiclegends #ramkatha #krishnabhakti #lokkatha #bharatkikahaniyan #bhaktistories #hindistoryshorts

महाऋषि उत्तंग की इंद्र देव ने ली परीक्षा | श्री कृष्ण लीला

Superstar Ravi Teja ''RAILWAY OFFICER'' | New Released Full South Hindi Dubbed Movie | Sreeleela |HD

महादेव की बात न मानने पर माता सती का प्राश्चित | #anugrahbhaktidarshan

श्री कृष्ण शांति दूत बनकर पहुँचे हस्तिनापुर | कर्ण की कथा | श्री कृष्ण लीला

Bhasmasur (भस्मासुर) | New Shiv Bhakti Movie Bhole Bhandaari Leela 2024

जब गांधारी ने श्रीकृष्ण से पूछा – मेरे 100 पुत्र क्यों मारे गए? उत्तर सुनकर सभी स्तब्ध रह गए! 😱

महाभारत का युद्ध | कर्ण और अर्जुन के बीच युद्ध | श्री कृष्ण लीला

शिशुपाल वध कथा | श्री कृष्ण लीला | Bharat Ki Amar Kahaniyan

भीम पुत्र घटोत्कच्छ | घटोत्कच्छ ने अपने पिता भीम की मदद कैसे की | Latest Khatushyam Film 2020

श्री कृष्ण लीला | हनुमान जी ने तोड़ा अर्जुन का अहंकार

घटोत्कच के अनोखे विवाह से लेकर बार्ब्रिक और श्री कृष्ण के घमासान युद्ध का रोचक वृत्तांत | श्रीकृष्ण

बाणासुर का श्री कृष्ण ने तोड़ा अहंकार | श्री कृष्ण लीला

Mahabharat (महाभारत) | B.R. Chopra | Pen Bhakti | Episodes 79, 80, 81

श्री कृष्ण लीला | बार्ब्रिक और श्री कृष्ण के युद्ध की कथा

रामायण || समुन्द्र में डूबते हुए हनुमान को कैसे बचाएंगे राम | #ramayan #hanuman

पांडवों की नगरी इंद्रप्रस्थ का निर्माण | श्री कृष्ण लीला

श्री कृष्ण भाग 221 - बाणासुर का श्री कृष्ण ने तोड़ा अहंकार । रामानंद सागर कृत

भक्त ध्रुव संपूर्ण कथा | विष्णु पुराण गाथा | Bhakti Sagar AR Entertainments

गुरु दक्षिणा पूर्ण करने के लिए श्रीकृष्ण पहुँचे यमपुरी | श्री कृष्ण लीला

