Matheran Hill Station | Raigad maharashtra | Manish Solanki Vlogs
माथेरान मुंबई से मात्र ११० किलोमीटर दूर प्राकृतिक खूबसूरती से भरा छोटा-सा हिल स्टेशन है। यह पश्चिमी घाट पर्वत शृंखला में समुद्र तल से ८०० मीटर (२६२५ फीट) की उँचाई पर बसा है। मुंबई और पुणे से इसकी दूरी क्रमशः ९० और १२० किलो मीटर है। बड़े शहरोंसे इसकी निकटता के कारण माथेरान शहरी नागरिकों के लिए एक सप्ताहांत बिताने के लिए लोकप्रिय स्थल है। यहाँ की खासियत है कि यहां किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश वर्जित है।[3] मुंबई, पुणे, नाशिक और सूरत के लोगों की तो यह पसंदीदा जगह है ही लेकिन अब उत्तर और दक्षिण भारत के लोगों को भी यह स्थान अपनी ओर आकर्षित करने लगा है। समुद्र तल से ८०० मीटर की ऊँचाई पर स्थित देश के इस सबसे छोटे हिल स्टेशन की खोज मई १८५० में ठाणे जिले के कलेक्टर ह्यूज पोयन्ट्स मलेट ने की थी। मुंबई के तत्कालीन गवर्नर लॉर्ड एल्फिंस्टोन ने यहां भविष्य के हिल स्टेशन की नींव रखी और गर्मी के दिनों में वक्त गुजारने की दृष्टि से इसे विकसित किया गया। माथेरान का शाब्दिक अर्थ होता है माथे (पर्वत के) पर स्थित अरन्य। माथेरान का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन नेरल स्टेशन है, जो यहां से ९ किलोमीटर दूर है। इसके आगे वाहनों का प्रवेश वर्जित है। आगे जाने के लिए या तो पैदल जाना होगा, या बग्गी, रिक्शे या घोड़ों का प्रयोग करना होगा। लेकिन यहां पहुंचने का सबसे अच्छा साधन है यहां की टॉय ट्रेन जिसके हाल ही में १०० साल पूरे हुए हैं। पहाड़ों पर चढ़ती उतरती इस ट्रेन में बैठकर ढाई घंटे की यात्रा में खूबसूरत प्राकृतिक नजारों का आनंद उठाया जा सकता है। इसके अलावा ट्रॉली से भी यहां तक पहुंचा जा सकता है। यहाँ साल भर पर्यटकों का तांता लगा रहता है और मॉनसून यहाँ आने का सबसे अच्छा मौसम है। उस समय घाटियों में फैला कोहरा, हवा में तैरते बादल और भीगा-भीगा मौसम होते हैं। माथेरान में प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के लिए ३८ दृश्य बिंदु (व्यू पॉइंट्स) हैं। इसके अलावा माउंट बेरी और शारलॉट लेक भी यहां के मुख्य आकर्षण हैं। माउंट बेरी से नेरल से आती हुई ट्रेन का दृश्य देखा जा सकता है। शारलॉट लेक के दायीं ओर पीसरनाथ का प्राचीन मंदिर है। वहीं बायीं और दो पिकनिक स्पॉट लुईस पॉइंट और इको पॉइंट हैं। हनीमून पॉइंट पर रस्सी के द्वारा घाटी को पार करने का साहसिक और रोमांचक कार्य का भी अनुभव यहां किया जा सकता है। इसके अलावा एलेक्जेंडर पॉइंट, रामबाग पॉइंट, लिटिल चौक पॉइंट, चौक पॉइंट, वन ट्री हिल पॉइंट, ओलंपिया रेसकोर्स, लॉर्डस पॉइंट, सेसिल पॉइंट, पनोरमा पॉइंट इत्यादि अनेक स्थानों पर पर्यटक आते हैं। माथेरान में पनोरमा पॉइंट सहित लगभग ३६ पूर्व निस्चित लुक-आउट पायंट्स हैं जहाँ से सारे क्षेत्र के अलावा नेरल शाहर का भी विहंगम दृश्य प्राप्त कर सकते है। पनोरमा पॉइंट से सूर्योदय और सूर्यास्त देखा जा सकता है। लूयीसा पॉइंट के प्रबल फ़ोर्ट का सुस्पष्ट दर्शन होता है। वन ट्री हिल पॉइंट, हार्ट पॉइंट, मंकी पॉइंट, पोर्क्युपाइन पॉइंट, रामबाघ पॉइंट इत्यादि यहाँ के अन्य मुख्य पॉइंट हैं। अगर आपको यह वीडियो पसंद आये तो इसे Like Share और चैनल को Subscribe करना न भूले, आप अपना सुझाव Comment करके दे! धन्यवाद. My instagram link - 👇 / manishsolankivlogs #matheran #maharashtra #maharashtratourism #travel #tourism #manishsolankivlogs

Lonavala Hill Station | Khandala Lonavala Tourist Places | Maharashtra Tourism| Manish Solanki Vlogs

Bhimashankar Jyotirlinga | Gupt Bhimashankar | Maharashtra Tourism | Manish Solanki Vlogs

Matheran Hill Station | Monsoon 2026 | Complete Tour Guide | Horse 🐎 Riding | Toy Train #matheran

 Matheran Hill Station In Moonsoon 2026 Full Information | Matheran Toy Train Hotels Food Points

Coorg | Best Hill Station and Coffee Land of Karnataka.

Harihar Fort | Most Dangerous Trek | Nashik Maharashtra | Manish Solanki Vlogs

Matheran Hill Station 2026 ⛈️ ( Sahil Vlogs )

SASAN GIR SAFARI FULL DETAILS || GIR JUNGLE SAFARI || ALARK SONI

Unbelievable - This Mountain Peak Blew My Mind | Deomali - Koraput Odisha | Ep-03 Monsoon Ride 2026

Ep 1 Pune, Maharashtra | Shaniwar Wada | Shri Kasba Ganapati Temple | Oldest Misal shop of Pune

Ep 3 Ulhasnagar To Matheran Hill station Maharashtra, Vehicles are not allowed in Matheran

Most Beautiful Islands of India: Lakshadweep | Agatti, Bangaram and Kavaratti Island

Kolhapur | Mahalaxmi Shakti Peeth | Kaneri Math | Kolhapur Tourist Places | Manish Solanki Vlogs

MATHERAN Like Never Before! Complete Travel Guide 2025

Delhi To Manila By Road EP-1 | उत्तराखंड का अनदेखा स्वर्ग | दिल्ली से मानिला | Yatra200

Raigad Fort Detailed Tour With Guide In Hindi || रायगढ़ फोर्ट || Raigad Fort History

Gokarna Karnataka | Famous Temples and Beaches | Manish Solanki Vlogs

Om Parvat Ke Darshan Ho Gaye | Adi Kailash Yatra Day 10 | Manish Solanki Vlogs

Pratapgad Fort | Tapola | Place to Visit Near Mahabaleshwar Hill Station | Manish Solanki Vlogs

