Kalyug Kalki Avtar |कलयुग कल्कि । Ashutosh Rana |Talk with Robin | Lyrical Poem Kalyug Kalki Avtar |
Credit By : Lyrics - Ashutosh Rana Credit By : Voice - Ashutosh Rana Editing : R😊BIN अब अशुद्धि के लिए मैं शुद्ध होना चाहता हूँ। अब कुबुद्धि को लिए मैं बुद्ध होना चाहता हूँ॥ चाहता हूँ इस जगत में शांति चारों ओर हो। इस जगत के प्रेम पर मैं क्रुद्ध होना चाहता हूँ॥ चाहता हूँ तोड़ देना सत्य की सारी दीवारें। चाहता हूँ मोड़ देना शांति की सारी गुहारें॥ चाहता हूँ इस धरा पर द्वेष फूले और फले। चाहता हूँ इस जगत के हर हृदय में छल पले॥ मैं नहीं रावण कि,तुम आओ और मुझको मार दो। मैं नहीं वह कंस,जिसकी बाँह तुम उखाड़ दो॥ मैं जगत का हूँ अधिष्ठाता,मुझे पहचान लो। हर हृदय में-मैं बसा हूँ, बात तुम ये जान लो॥ अब तुम्हारे भक्त भी मेरी पकड़ में आ गए हैं। अब तुम्हारे संतजन बेहद अकड़ में आ गए हैं॥ मारना है मुझको तो,पहले इन्हें तुम मार दो। युद्ध करना चाहो तो,पहले इन्हीं से रार लो॥ ये तुम्हारे भक्त ही अब घुर विरोधी हो गए हैं। ये तुम्हारे संतजन अब विकट क्रोधी हो गए हैं॥ मैं नहीं बस का तुम्हारे राम,कृष्ण और बुद्ध का। मैं बनूँगा नाश का कारण-तुम्हारे युद्ध का॥ अब नहीं मैं ग़लतियाँ वैसी करुं,जो कर चुका। रावण बड़ा ही वीर था,वो कब का छल से मर चुका॥ तुमने मारा कंस को कुश्ती में सबके सामने। मैं करुंगा हत तुम्हें बस्ती में सबके सामने॥ कंस-रावण-दुर्योधन तुमको नहीं पहचानते थे। वे निरे ही मूर्ख थे बस ज़िद पकड़ना जानते थे॥ मैं नहीं ऐसा,जो छोटी बात पर अड़ जाऊँगा। मैं बड़ा होशियार ख़ोटी बात कर बढ़ जाऊँगा॥ अब नहीं मैं जीतता,दुनिया किसी भी देश को। अब हड़प लेता हूँ मैं,इन मानवों के वेश को॥ मैंने सुना था तुम इन्हीं की देह में हो वास करते। धर्म-कर्म,पाठ-पूजा और तुम उपवास करते॥ तुम इन्हीं की आत्मा तन-मन सहारे बढ़ रहे थे। तुम इन्हीं को तारने मुझसे भी आकर लड़ रहे थे॥ अब मनुज की आत्मा और मन में मेरा वास है॥ अब मनुज के तन का हर इक रोम मेरा दास है॥ काटना चाहो मुझे,तो पहले इनको काट दो। नष्ट करना है मुझे तो पहले इनका नाश हो॥ तुम बहुत ही सत्यवादी, धर्मरक्षक,शिष्ट थे। इस कथित मानव की आशा,तुम ही केवल इष्ट थे॥ अब बचो अपने ही भक्तों से, सम्हालो जान को। बन सके तो तुम बचा लो अपने गौरव- मान को॥ अब नहीं मैं-रूप धरके, सज-सँवर के घूमता हूँ। अब नहीं मैं छल कपट को सर पे रख के घूमता हूँ॥ अब नहीं हैं निंदनीय चोरी डकैती और हरण। अब हुए अभिनंदनीय सब झूठ हत्या और दमन॥ मैं कलि हूँ-आचरण मेरे तुरत धारण करो। अन्यथा अपकीर्ति कुंठा के उचित कारण बनो॥

kalki vs kali purush full edit || kalyug kavita ||full screen status ||

#ChaupalView कलयुग और कल्कि भगवान पर अद्भुत कविता kalyug poem ashutosh rana ji

चिंता और डर को खत्म करने के लिए गीता का सबसे बड़ा संदेश 🚩🚩🙏🙏||New Radha Krishna

🌺जब कृष्ण बोले दुर्योधन रण ऐसा होगा फिर कभी नहीं | Krishna Dialogues | Ashutosh Rana Voice | Shorts|

🕉️अगर आत्मा ही परमात्मा है, तो मंदिर क्यों जाएँ? | अष्टावक्र और जनक

Karna Katha | Mahabharat Ka Sabse Dardnaak Veer 💔 | Emotional Powerful Song / Poem #mahabharata

अर्जुन का शीश गिरा देता, रणभूमि में छल करते हो तुम कैसे भगवान हुए| कर्ण की Shayri

Gora Badal / Gora-Badal / Padmavati / Narendra Mishra / Hindi Poetry / Dr. Kumar Vishwas

Veer Abhimanyu की गाथा सुना रहे हैं Ashutosh Rana

कृष्ण और अर्जुन के बीच का संवाद। महाभारत। कवि - अमित शर्मा

Brahmacharya: The Ancient Secret to Unleash Your True Power

Angad Ravan Samvad by Ashutosh Rana | Poem: Ramdoot | Creator: Satish Srijan

शिशुपाल वध । Ashutosh Rana सतीश सृजन (कविता) | Ashutosh Rana inspirational video

Kaliyug ka Mahabharat || When Kali Purush meet Narayan by Deepankur Bhardwaj

✴️Mahabharat Part-1🚩|| Krishna And Karna Conversation ⚡ || @the_mighty_hindu_

क्या भाग्य का लिखा कभी नहीं मिटता? | अष्टावक्र ने बताया सच जो आपकी सोच बदल देगा | Janak & Ashtavakra

Kalyug vs Krishna - Unbelievable Epic Rap Battle

Ram | Psycho Shayar | Full Video | | Music- Nitin Ugalmugale

Why Was Angad Made the 'Messenger of Peace'? | Kumar Vishwas | Angad-Hanuman Ji | Ram Katha

