मेरे नंदपूर्णा फार्महाउस के 24 साल पुराने कुएँ की सफाई यात्रा | 10, 13 और 14 जून 2026 का यादगार सफर
Nandpurna Art and Travel Journeys मेरे नंदपूर्णा फार्महाउस के 24 साल पुराने कुएँ की सफाई यात्रा | 10, 13 और 14 जून 2026 का यादगार सफर आज मैं आपके साथ अपने जीवन के एक बहुत ही खास और भावुक अनुभव को साझा करने जा रही हूँ। यह कहानी है मेरे फार्महाउस “नंदपूर्णा” के उस कुएँ की, जिसे मैंने वर्ष 2002 में अपने सपनों के साथ बनवाया था। 4 मई 2002 को मैंने अपने प्लॉट की रजिस्ट्री करवाई, 5 मई 2002 को भूमि पूजन किया और 25 अगस्त 2002 को इस कुएँ की खुदाई शुरू हुई। 19 सितंबर 2002 को कुएँ के पानी का पूजन किया गया। 10 अक्टूबर 2002 को घर (नंदपूर्णा) की नींव खुदाई शुरू हुई। यह कुआँ मेरे लिए सिर्फ पानी का स्रोत नहीं था, बल्कि मेरी मेहनत, मेरी भावनाओं और मेरे घर की एक पहचान था। 2002 से 2015 तक मैं फार्महाउस में निवास कर रही थी। 2016 में मैं अमरावती के फ्लैट में रहने चली गई थी और फार्महाउस कम आना-जाना हुआ। उस दौरान कुएँ में लोगों द्वारा गणपति विसर्जन, नवरात्रि विसर्जन और देवी-देवताओं का सामान डाला जाने लगा । 2 मई 2022 को जब मैं कोरोना के बाद पुनः फार्महाउस में रहने आई, तब मुझे पता था कि कुएँ में काफी मलबा जमा हो चुका है। मैंने पहले भी सफाई करवाने का प्रयास किया, लेकिन सही कारीगर नहीं मिल पा रहे थे। कुएँ की सफाई का पहला प्रयास (10 जून 2026) - कारीगर आए लेकिन कुएँ मे पानी ज्यादा होने के कारण काम नहीं हो पाया अमरावती म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन से संपर्क फार्महाउस ‘नंदपूर्णा’ के कुएँ की सफाई कार्य का पहला दिन (13 जून 2026) आखिर वह दिन आया जब अमरावती महानगरपालिका से जुड़े अनुभवी कारीगर मेरे कुएँ की सफाई के लिए आए। कुल चार कारीगर आए: शरद राठौर, अर्जुन राठौर, दादाराव जाधव, उमेश इरपाते। सबसे पहले कुएँ का पानी मोटर पंप से निकाला गया। शरद राठौर भैया कुएँ में उतरे और अंदर की स्थिति देखी। पता चला कि लगभग 4 फुट गार (मलबा) जमा है। फिर उमेश भैया कुएँ में उतरे और बाल्टी से मलबा निकालने का कार्य शुरू हुआ। एक-एक करके बाल्टियाँ ऊपर आने लगीं। उमेश भैया थकने के बाद कुएँ से ऊपर आए। सबने मिलकर अनानास क्रश का शरबत पिया। उसके बाद शरद राठौर भैया कुएँ में उतरे और काम आगे जारी रहा। बाल्टि से लगातार मलबा निकलता रहा। शाम लगभग 6 बजे तक कार्य चला और लगभग 28 बाल्टियाँ मलबा बाहर निकाला गया। इन बाल्टियों में निकला भगवान का सामान, भगवान की फोटो के काँच के टुकड़े, भगवान के कपड़े, मालाएँ, चुंनरी, मेहंदी पैकेट, काँच के टुकड़े, सीमेंट पाइप, चूड़ी, कंघी, प्लास्टिक सामान, रस्सियाँ, ईंटें, छोटे घड़े, दिए, सिक्के, रेती भरे बोरे, ईंटें और अन्य मलबा निकलता रहा। पहले दिन में लगभग 28 बाल्टियों तक मलबा निकाला गया। दिनभर मेहनत के बाद चारों कारीगरों ने पहले दिन का काम सकुशल पूरा किया। फार्महाउस ‘नंदपूर्णा’ के कुएँ की सफाई कार्य का दूसरा दिन (14 जून 2026) दूसरे दिन फिर कार्य शुरू हुआ। सबमर्सिबल पंप निकाला गया, साफ किया गया और फिर से फिटिंग की गई। कुएँ का पानी बाहर निकाला गया ताकि नीचे उतरकर काम किया जा सके। जब तक पानी निकाला जा रहा था, तब तक सभी कारीगरों के लिए शरबत बनाया गया और सभी ने पिया। फिर राठौर भैया कुएँ में उतरे। वे काम करते समय गाना भी गा रहे थे ताकि हमें ऊपर से पता चलता रहे कि वे सुरक्षित हैं। फिर मलबा निकलना शुरू हुआ। इस दिन निकला: चूड़ी, माला, भगवान का सामान, गणपति की मूर्ति, ईंटें, कपड़े में बंधा सामान, प्लास्टिक, रेती के बोरे, लकड़ी आदि। मौसम भी बदलता रहा। तेज हवा चली, बारिश आई, फिर बारिश रुककर धूप निकल आई। शाम तक 17 बाल्टियाँ मलबा निकाला गया। साढ़े पाँच बजे के बाद सामान बाहर निकाला गया और कार्य पूरा किया गया। चारों कारीगर पूरी तरह सुरक्षित थे और अपने घर वापस चले गए। समाज के लिए मेरा संदेश कुएँ की सफाई के दौरान अधिकतर सामान गणपति और दुर्गा देवी के विसर्जन का निकला। जब मैं 2016 में फ्लैट में रहने चली गई थीं और 2022 में वापस फार्महाउस में आईं, उस बीच लोगों ने मेरे कुएँ में विसर्जन का सामान डाल दिया था। इस पूरे अनुभव से मैं समाज से एक विनम्र निवेदन करना चाहती हूँ। अगर हम अपने घर में देवी-देवताओं की स्थापना करते हैं, पूजा करते हैं, गणपति या नवरात्रि मनाते हैं, तो विसर्जन की जिम्मेदारी भी हमारी ही होनी चाहिए। किसी दूसरे व्यक्ति के कुएँ, निजी स्थान या जलस्रोत में विसर्जन का सामान डालना उचित नहीं है। धार्मिक आस्था के साथ-साथ हमें प्रकृति, जलस्रोत और दूसरों की निजी संपत्ति का भी सम्मान करना चाहिए। कुएँ की सफाई कार्य में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद #NandpurnaFarmhouse #WellCleaningJourney #KuaSafai #WellCleaning2026 #FarmhouseLife #Amravati #AmravatiMunicipalCorporation #KuanSafaiAbhiyan #WellRestoration #WaterConservation #SaveWater #FarmhouseVlog #MyFarmhouseJourney #CleanWaterCleanFuture #GanpatiVisarjanAwareness #SocialMessage #NatureAndWater मेरे नंदपूर्णा फार्महाउस के 24 साल पुराने कुएँ की सफाई यात्रा | 10, 13 और 14 जून 2026 का यादगार सफर देखने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरे आने वाले नए ट्रैवल व्लॉग और अन्य अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए। मेरे चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें और ऐसे ही मेरे सफर, अनुभव और यादगार पलों के लिए मुझे फॉलो जरूर करें। फिर मिलेंगे मेरे अगले व्लॉग में। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

My Char Dham Yatra 2026 Day 11 (09 May 2026) |Divine Journey from Badrinath Dham to Srinagar Garhwal

My Hong Kong Travel Vlog 2014 | Complete Journey | Disneyland |Ngong Ping 360|The Peak|Tai O Village

माँ ने कहा – 'अच्छा बना है' |3 अप्रैल 2020 लॉकडाउन की यादें|सांभर-वड़ा रेसिपी | माँ के साथ अनमोल पल

Alone in the Forest | Building a Comfortable Underground Home With Only Natural Materials

मेरा गाँव, मेरा घर ⛰️ | Uttarakhand House Construction & Organic Farming Vlog 🥬

Awanti & Pritesh Haldi Ceremony 5th February 2017 Part 01

My Char Dham Yatra 2026 Day 9 (07 May 2026) | Divine Journey from Kedarnath Dham to Guptkashi

Completely Destroyed Giant Gear Turned into Brand New Gear | Extreme Manufacturing Process

Ep 3 Adi Kailash & Om Parvat Road Trip | Complete Travel Guide | Dharchula Gunji Kumaon Uttarakhand

7 July 2026 छपिया पशु बाजार से सीधा प्रसारण | chhpiya pashu meela | shahiwal caw

My Niece Awanti Baby Shower Vlog: 9th August 2019 |Avanti 7th Month Ceremony|Full Family Celebration

My Char Dham Yatra 2026 Final Journey Day 12 to 15 (10 May to 14 May 2026)|Srinagar Garhwal to Home

Living Alone on the Cliffside 🪓Building an Underground Shelter and Making Potato Dumplings

Farm to Plate: Village Desi Chicken Curry & Pulao | Complete Traditional Cooking Process

Melghat Diaries May 2026 | My 4 Days Beautiful Journey | Astmasiddhi, Chikhaldara, Seemadoh, Kolkas

My Char Dham Yatra 2026 Day 10 (08 May 2026) | Divine Journey from Guptkashi to Badrinath Dham

Instant Electric Rice Cooker Manufacturing Process | How electric Rice Cooker are made |

Man Spends 210 Days Building DREAM VILLA By River | Start To Finish By @Bushcraft Farm

Solo Camping In Non Stop Heavy Rain & Thunderstorm ⛈️ | Rain Camping In Jungle | Tejas Camping

