HIMALAYAN HIGHWAYS| Center Of Faith And Culture Maa Nanda Temple Kurud Village| माँ नंदा का मायका |

नमस्कार हिमालयन हाइवेज के एक और खास एपिसोड में आपका स्वागत है। उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति और जीवनशैली का अद्भुत और आलौकिक सफर आज पहुंचा है कुलदेवी माँ नन्दा के मायके कुरुड़ गांव। उत्तराखण्ड की धार्मिक आस्था के सबसे बड़े केंद्र मा नन्दा के मायके कुरुड़ गांव मे जहां एक और देवताओं का आशीष है वहीं दूसरी तरफ पहाड़ों की चुनौतियोसे हर पल जूझने वाली जीवनशैली भी नजर आती है। हर साल मां नन्दा को ससुराल विदा करते हुए भावुक होना और मायके वापस आती नन्दा का भव्य स्वागत करना कुरुड़ की जीवनशैली का अहम हिस्सा है। आस्था श्रद्धा और पारम्परिक जीवनशैली के साथ आइये शुरू करते है आज का यह खास सफर इष्टदेवी मां नन्दा के मायके से... उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति में धार्मिक आस्था की जड़ें काफी गहरी नजर आती है और सुदूर हिमालयी क्षेत्रों में हर साल होने वाली नन्दा जात यात्रा आस्था की इन जड़ों को ओर मजबूत कर जाती है। हिमालयी क्षेत्रों में मां नन्दा को कुलदेवी कहा जाता है और हर साल स्थानीय लोग अपनी कुलदेवी को कैलाश के लिए विदा करते है। सदियों से चली आ रहीं परम्परा को उत्तराखण्ड का समाज आज भी पूरी निष्ठा से निभा रहा है। चमोली जनपद के घाट विकासखण्ड स्थित कुरुड़ गांव में माँ नन्दा का भव्य मंदिर स्थित है और यही से हर साल मां नन्दा की कैलाश यात्रा शुरू होती है। कुरुड़ गांव में निवास करने वाले गौड़ ब्राह्मणों को माता के पूजन का अधिकार है। माँ नन्दा के कुरुड़ गांव में इतिहास काफी विस्तृत है और स्थानीय निवासी इतिहास को विस्तार से बयां करते है. वर्तमान समय में मां नन्दा का भव्य मंदिर कुरुड़ गांव में स्थापित किया गया है। स्थानीय पुजारी हर दिन मन्दिर में मौजूद रहकर माता के पूजन से सम्बंधित रीति-रिवाजों को सम्पन्न करवाते है. माँ नन्दा के पुजारी गौड़ ब्राह्मणों को लेकर भी इतिहास रहा है और माना जाता है कि दक्षिण भारत से गौड़ ब्राह्मणों को माता के पूजन के लिए बुलाया गया था। कुरुड़ गांव की जीवनशैली भी अन्य पहाड़ी गांवों के समान नजर आती है। कृषि और पशुपालन यहां शुरू से ही लोगों की जीवनशैली का हिस्सा रहा है। कुरुड़ गांव तक सड़क निर्माण होने के बाद यहां लोगों की आवाजाही बढ़ी है साथ ही दैनिक जरूरत का सामान भी गांव में उपलब्ध हो जाता है। सड़क निर्माण से पहले कुरुड़ गांव में स्थानीय निवासियों को जरूरत का सामान लेने के लिए कई किलोमीटर का पैदल सफर तय करना होता था. मां नन्दा के मायके में नन्दा को हमेशा बेटी जैसा प्यार दिया जाता है और आज भी इस परम्परा को कुरुड़ गांव में पूरी शिद्दत के साथ निभाया जाता है। कुलदेवी के मायके में महिलाएं हमेशा ही नन्दा के मायके आने का इंतजार करती है। वक्त के साथ धार्मिक आस्था का दायरा बढा है लेकिन कुरुड़ गांव में पलायन भी नजर आता है। बुनियादी सुविधाओं का अभाव हिमालयी क्षेत्रों की सबसे बड़ी समस्या रही है । रोजगार और अन्य कारणों से गांव से बाहर रह रहे लोग आज भी अपनी जड़ों से जुड़े है साथ ही गांव में आयोजित समारोहों ओर धार्मिक कार्यक्रमों में हमेशा शामिल होते है। कुरुड़ गांव में उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति और लोकगीतों का अथाह भंडार है। माँ नन्दा के जागर ओर लोकगीत कुरुड़ गांव की हवा में हर वक्त सुनाई देते है। नन्दा की विदाई के भावुक पल हो या फिर मायके लौटती नन्दा के स्वागत का उल्लास, पारम्परिक लोकगीत इन पलो को कभी न भूलने वाला अहसास दिला जाते है। माँ नन्दा के मायके कुरुड़ के सफर में आज इतना ही। आपको हमारा यह एपिसोड कैसा लगा कृपया कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें साथ ही हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें | हिमालयन हाइवेज | उत्तराखंड | चमोली | नंदप्रयाग | घाट | कुरुड़ गाँव | राज राजेश्वरी मंदिर कुरुड़ | माँ नंदा का मायका | बधाण की नंदा | दशोली की नंदा | उत्तराखंड लोकजात यात्रा | उत्तराखंड में जातयात्रा | कुरुड़ गाँव का इतिहास | माता के पुजारी | गौड़ ब्राह्मण | माँ नंदा के पौराणिक जागर | माँ भगवती के जागर | नंदा की कैलाश विदाई | शिव कैलाश | जात यात्रा की शुरुआत | नंदा के पौराणिक विदाई गीत |

Visit Chamoli | Longest trekking | Nanda devi | Lohajang to Wan | NANDA LOK JAT | Uttarakhand
▶︎

Visit Chamoli | Longest trekking | Nanda devi | Lohajang to Wan | NANDA LOK JAT | Uttarakhand

चमोली गढ़वाल का खूबसूरत गांव बंपा नीती घाटी।।Bampa Village Niti ghati।। rural Life In India रैबार।।
▶︎

चमोली गढ़वाल का खूबसूरत गांव बंपा नीती घाटी।।Bampa Village Niti ghati।। rural Life In India रैबार।।

नंदा मां के धर्म भाई लाटू देवता की पूरी कहानी | Latu Devta | Nanda Devi Rajjat
▶︎

नंदा मां के धर्म भाई लाटू देवता की पूरी कहानी | Latu Devta | Nanda Devi Rajjat

Petan Bethigi - Nanda Devi Garhwali Jagar song by Narendra Singh Negi || Raj Jat yatra song
▶︎

Petan Bethigi - Nanda Devi Garhwali Jagar song by Narendra Singh Negi || Raj Jat yatra song

बैरासकुंड महादेव जहां रावण ने की थी तपस्या दशोली पट्टी चमोली उत्तराखंड Explore Chamoli Episode-1
▶︎

बैरासकुंड महादेव जहां रावण ने की थी तपस्या दशोली पट्टी चमोली उत्तराखंड Explore Chamoli Episode-1

ऐतिहासिक तैड़ी गाँव II तिलोगा अमरदेव सजवाण की दर्दनाक प्रेम कथा II गढ़वाल के 2 गढ़ #himalayanjogee
▶︎

ऐतिहासिक तैड़ी गाँव II तिलोगा अमरदेव सजवाण की दर्दनाक प्रेम कथा II गढ़वाल के 2 गढ़ #himalayanjogee

माँ नंदाष्टमी तड़ागताल जाबर 2025/nanda ashtami 2025/#uttrakhand #uttrakhandculture
▶︎

माँ नंदाष्टमी तड़ागताल जाबर 2025/nanda ashtami 2025/#uttrakhand #uttrakhandculture

Nanda Devi Raj Jat: The Himalayan Kumbh | Prof. D. R. Purohit | Most Sacred Yatra of Uttarakhand
▶︎

Nanda Devi Raj Jat: The Himalayan Kumbh | Prof. D. R. Purohit | Most Sacred Yatra of Uttarakhand

Rajasthan की रानियाँ ग़ुलामों के साथ भागकर क्यूँ गई Uttarakhand? Arun joshi ,Newsnasha
▶︎

Rajasthan की रानियाँ ग़ुलामों के साथ भागकर क्यूँ गई Uttarakhand? Arun joshi ,Newsnasha

उत्तराखंड का एक बड़ा सिद्धपीठ स्थान-दूनागिरी#utrakhandiculture #dunagiri #uttarakhandsanskriti
▶︎

उत्तराखंड का एक बड़ा सिद्धपीठ स्थान-दूनागिरी#utrakhandiculture #dunagiri #uttarakhandsanskriti

मां नंदा देवी की भावुक विदाई थराली पड़ाव के लिए | नंदा देवी हुई भावुक 😰 | नंदा देवी लोक जात 2025
▶︎

मां नंदा देवी की भावुक विदाई थराली पड़ाव के लिए | नंदा देवी हुई भावुक 😰 | नंदा देवी लोक जात 2025

नंदा देवी सिद्धपीठ कुरुड़ Nanda Devi Kurud दशोली पट्टी चमोली उत्तराखंड Explore Chamoli Episode-2
▶︎

नंदा देवी सिद्धपीठ कुरुड़ Nanda Devi Kurud दशोली पट्टी चमोली उत्तराखंड Explore Chamoli Episode-2

माँ नंदा देवी का डूंगरी गाँव से भावुक विदाई का पल😭 || nanda devi lokjat yatra || manoj bisht chamoli
▶︎

माँ नंदा देवी का डूंगरी गाँव से भावुक विदाई का पल😭 || nanda devi lokjat yatra || manoj bisht chamoli

Most Beautiful Villages Of Uttarakhand | Harsil Valley | Bagori Village | Uttarakhand Village Tour
▶︎

Most Beautiful Villages Of Uttarakhand | Harsil Valley | Bagori Village | Uttarakhand Village Tour

Maa Nanda Devi ki Kahani | Almora aur Kumaon ki Beti | Uttarakhand | Kumaoni Version | Folklore |
▶︎

Maa Nanda Devi ki Kahani | Almora aur Kumaon ki Beti | Uttarakhand | Kumaoni Version | Folklore |

HIMALAYAN HIGHWAYS| Largest Village Lankhi Chamoli| लांखी गाँव घाट चमोली| UTTARAKHAND| CHAMOLI
▶︎

HIMALAYAN HIGHWAYS| Largest Village Lankhi Chamoli| लांखी गाँव घाट चमोली| UTTARAKHAND| CHAMOLI

कौन हैं उत्तराखंड की नंदा देवी जिनका इराक़-ईरान से भी है कनेक्शन ! Nanda Devi Rajjat
▶︎

कौन हैं उत्तराखंड की नंदा देवी जिनका इराक़-ईरान से भी है कनेक्शन ! Nanda Devi Rajjat

गंगोत्री : जहां स्वर्ग से उतरीं गंगा | भगीरथ की तपस्थली | हिमालय पदयात्रा–8
▶︎

गंगोत्री : जहां स्वर्ग से उतरीं गंगा | भगीरथ की तपस्थली | हिमालय पदयात्रा–8

Jagar Nanda Raaj Jaat (Nanda Devi  Ka Jaagar, Geet) The Pride of Himalaya's [Full Video Song] I
▶︎

Jagar Nanda Raaj Jaat (Nanda Devi Ka Jaagar, Geet) The Pride of Himalaya's [Full Video Song] I

दक्षिण काली विकराल क्यों हुई || NandaDhamVlogger || pahadi lifestyle vlog
▶︎

दक्षिण काली विकराल क्यों हुई || NandaDhamVlogger || pahadi lifestyle vlog