HIMALAYAN HIGHWAYS| आपदा की आफत से इतिहास बनता "कुलिंग गाँव" | UTTARAKHAND| CHAMOLI

‪@HimalayanHighways‬ हिमालयन हाइवेज। HIMALAYAN HIGHWAYS देवभूमि के खूबसूरत बुग्यालों की सीमा से सटा एक गांव जो कभी पहाड़ों की धड़कन हुआ करता था.... सुदृर पहाड़ों में आपदाओं से आहत हुए गांव का अनसुना दर्द जो अपनी जड़ों से बिछड़ने के बाद अक्सर उभर आता है.... एक तरफ बुनियादी सुविधाओं का अभाव तो दूसरी तरफ इन अभावों से दूर अपनी लोकसंस्कृति के रंगों को सहेजते ग्रामीण.... जी हां कभी गांव की इन गलियों में लोगों की चहलकदमी से संगीत पैदा हुआ करता था लेकिन आपदा के बाद बेहाल हुआ ये कुलिंग गांव है। सुदृर पहाड़ों में खूबसूरत प्रकृति के नजारे बेहद आकर्षक नजर आते है लेकिन यहां जीवन इतना भी आसान नही होता. एक पर्यटक के तौर पर यहां कुछ वक्त बिताना रोमांचक हो सकता है लेकिन यहां रहने वाले लोगों के लिए मुश्किलें हर वक्त मौजूद होती है। नमस्कार हिमालयन हाइवेज के एक ओर एपिसोड में आपका स्वागत है। आज के हमारे इस खास एपिसोड में हम आपके लिए लेकर आये है चमोली जनपद का एक ऐसा गांव जो आपदा के कहर के बाद पूरी तरह कभी न भूलने वाले गम में डूबा नजर आता है लेकिन वावजूद इसके यहां रहने वाले लोग अपनी इस उदासी को सीने में दबाए लगातार आगे बढ़ रहे है। जी हा आपका स्वागत है कुलिंग गांव में..... उम्र के इस पड़ाव में भला अपनी मिट्टी से कौन दूर होना चाहेगा. जीवन के कई बसन्त पार कर इस उम्र में अपना घर छोड़ना कोई आसान बात नही ओर घर भी ऐसा जिसमें लगा एक एक पत्थर संघर्स की कहानी बयां करता हो. चमोली जनपद के देवाल विकासखण्ड में बसा कुलिंग गांव पिछले कुछ सालों से इसी संघर्ष की गवाही दे रहा है। देवाल से वाण मोटरमार्ग पर बसा कुलिंग गांव रूपकुंड पर्यटन मार्ग के आखिरी गांवों में शामिल है। वाण गांव से लगी सीमा के साथ अतीत में कुलिंग भी वाण गांव का हिस्सा हुआ करता था. कुछ साल पहले भारी बरसात के बाद कुलिंग गांव आपदा की चपेट में आ गया जिसके बाद पूरे गांव को विस्थापित किया गया. खूबसूरत बुग्यालों के बीच मे बसे कुलिंग गांव की अपनी पहचान रही है और आज भी स्थानीय ग्रामीण अपनी इस पहचान को सहेज कर रखे हुए है। ऊंचाई पर स्थित होने के चलते यहां तापमान हमेशा कम रहता है जिसका प्रभाव यहां रहने वाले लोगों के खान पान से लेकर पहनावे तक मे नजर आता है। बेहद धार्मिक मान्यताओं वाले कुलिंग गांव में देवी-देवताओं के मन्दिर मौजूद है और हर साल गढ़वाल में होने वाली मां नन्दा की जात यात्रा यही से होकर कैलाश के लिए आगे बढ़ती है। आपदा के बाद कुलिंग गांव को इसके समीप दीदना में विस्थापित किया गया है लेकिन स्थानीय लोगों की धार्मिक आस्थाओं से जुड़े पूजा पाठ कुलिंग गांव में ही सम्पन्न होते है। अतीत में सड़क संचार और अन्य सुविधाओं से वंचित इस क्षेत्र में लोगों की मेहनत और संघर्ष ही आज के जीवन का आधार है। बदलते वक्त के साथ सड़क संचार जैसी सुविधाएं कुलिंग गांव तक पहुंची है लेकिन विस्थापन के बाद एक बार फिर सड़क की समस्या लोगों के लिए मुश्किलों का सबब बनी है। दीदना जाने के लिए सड़क मार्ग उपलब्ध नही है ऐसे में ग्रामीणों को पैदल ही मुश्किल चढ़ाई पार कर दीदना तक पहुंचना मजबूरी है. आपदा के बाद कुलिंग गांव से ज्यादातर परिवार दीदना में बस चुके है लेकिन आपदा प्रभावित कुलिंग गांव से भी लोगों का रिश्ता बना हुआ है। मेहनत से बनाये मकान ओर खेतों को भला कौन छोड़कर जाना चाहेगा. जीवन मे भले ही मुश्किलों का दौर हो लेकिन आपदा प्रभावित इस गांव में लोकसंस्कृति के रंग आज भी अपने पारम्परिक रूप में नजर आते है. जीवन मे सुख दुख एक सिक्के के दो पहलू माने जाते रहे है लेकिन इन सबके बाद भी जीवन मे उल्लास होना जरूरी है जो कुलिंग गांव की महिलाएं बखूबी जानती है. कुलिंग गांव के इस सफर में आज इतना ही। निकट भविष्य में हम आपके लिए कुलिंग गांव की विस्थापित जगह दीदना की जीवनशैली से भी परिचित कराएंगे। आपको हमारा यह एपिसोड कैसा लगा कृपया कमेंट कर जरूर बताएं साथ ही हमारे चैनल को अवश्य सब्सक्राइब करें। व्हाट्सप्प सम्पर्क- 9634544417 हिमालयन हाइवेज, उत्तराखण्ड, कुलिंग गांव, चमोली, रूपकुंड मार्ग, आपदा से आफत, गढ़वाली गीत, पहाड़ों में लोकगीत, कुलिंग गांव और आपदा, पहाड़ों की जीवनशैली, लोकनृत्य, आपदा से मुश्किल, पर्यटक स्थल चमोली, लाटू धाम वाण, कुलिंग गांव का इतिहास

HIMALAYAN HIGHWAYS| चमोली में देव आस्था की तस्वीरें " मरोड़ा गाँव " MARODA VILLAGE| UTTARAKHAND|
▶︎

HIMALAYAN HIGHWAYS| चमोली में देव आस्था की तस्वीरें " मरोड़ा गाँव " MARODA VILLAGE| UTTARAKHAND|

HIMALAYAN HIGHWAYS| Harmal village away from road communication| हरमल गाँव देवाल | UTTARAKHAND
▶︎

HIMALAYAN HIGHWAYS| Harmal village away from road communication| हरमल गाँव देवाल | UTTARAKHAND

राजकोट गुजरात का पत्रकार आया था बागेश्वर सरकार को चुनौती देने, हालात खराब हो गई #rajkot #divyadarbar
▶︎

राजकोट गुजरात का पत्रकार आया था बागेश्वर सरकार को चुनौती देने, हालात खराब हो गई #rajkot #divyadarbar

HIMALAYAN HIGHWAYS| Beautiful Hill Village Purna| पूर्णा गाँव देवाल | UTTARAKHAND| CHAMOLI
▶︎

HIMALAYAN HIGHWAYS| Beautiful Hill Village Purna| पूर्णा गाँव देवाल | UTTARAKHAND| CHAMOLI

नन्दा देवी जात यात्रा पर पद्मश्री बसंती बिष्ट की जुबानी #uttarakhand #tourism #nandadevitemple
▶︎

नन्दा देवी जात यात्रा पर पद्मश्री बसंती बिष्ट की जुबानी #uttarakhand #tourism #nandadevitemple

फूँस की कुटिया में वैदिक परम्परा से रहने वाले संत:कुटिया में न लाइट न अन्न @BrajVihar #brajkesant
▶︎

फूँस की कुटिया में वैदिक परम्परा से रहने वाले संत:कुटिया में न लाइट न अन्न @BrajVihar #brajkesant

How is Real life inside South Sudan Market🇸🇸 गजब बाजार 🤷‍♂️कितना झूठ बताया फैलाया इस देश के बारे में
▶︎

How is Real life inside South Sudan Market🇸🇸 गजब बाजार 🤷‍♂️कितना झूठ बताया फैलाया इस देश के बारे में

Chamoli Villages Under Fear | सोल घाटी के खूनी भालू की कहानी | Shocking Ground Report | Rural tales
▶︎

Chamoli Villages Under Fear | सोल घाटी के खूनी भालू की कहानी | Shocking Ground Report | Rural tales

शुभ पर्व पर मांगलिक गान  गाया जाता है ।
▶︎

शुभ पर्व पर मांगलिक गान गाया जाता है ।

उत्तराखंड का गांव, जिससे आगे नहीं है कोई देश | The Edge of India | #villagelife
▶︎

उत्तराखंड का गांव, जिससे आगे नहीं है कोई देश | The Edge of India | #villagelife

HIMALAYAN HIGHWAYS| हिमालय का प्रवेश द्वार " मुन्दोली गाँव " और जीवनशैली | UTTARAKHAND| CHAMOLI
▶︎

HIMALAYAN HIGHWAYS| हिमालय का प्रवेश द्वार " मुन्दोली गाँव " और जीवनशैली | UTTARAKHAND| CHAMOLI

रंगीली गेवाड़ पट्टी का एक विशिष्ट गाँव - पान #uttrakhandculture #travel #uttrakhnd
▶︎

रंगीली गेवाड़ पट्टी का एक विशिष्ट गाँव - पान #uttrakhandculture #travel #uttrakhnd

राजकोट का पत्रकार पूज्य सरकार को चुनौती देने आया, फिर जो हुआ देखकर सब हैरान | Divya Darbar
▶︎

राजकोट का पत्रकार पूज्य सरकार को चुनौती देने आया, फिर जो हुआ देखकर सब हैरान | Divya Darbar

HIMALAYAN HIGHWAYS| "लाटू देवता मंदिर" परम्पराएं और इतिहास, सुनिए  पुजारियों की जुबानी| UTTARAKHAND
▶︎

HIMALAYAN HIGHWAYS| "लाटू देवता मंदिर" परम्पराएं और इतिहास, सुनिए पुजारियों की जुबानी| UTTARAKHAND

पहाड़ी मर्द दारू पीकर छोटे मोटे काम करते | बेचारी औरतें 😭 || Pahadi People | @jsuttarakhandi
▶︎

पहाड़ी मर्द दारू पीकर छोटे मोटे काम करते | बेचारी औरतें 😭 || Pahadi People | @jsuttarakhandi

चमोली गढ़वाल का खूबसूरत गांव नाखोली और रीति-रिवाज ll Nakholi gaawn ll Raibar ll रैबार
▶︎

चमोली गढ़वाल का खूबसूरत गांव नाखोली और रीति-रिवाज ll Nakholi gaawn ll Raibar ll रैबार

Visit Chamoli | Pagana गांव के लोग क्यों मौसम बदलते ही बदलते हैं ठिकाना | Uttarakhand tourism
▶︎

Visit Chamoli | Pagana गांव के लोग क्यों मौसम बदलते ही बदलते हैं ठिकाना | Uttarakhand tourism

मां नंदा देवी का मायका है कांसुवा गांव🙏 मां नंदा देवी राजजात🌈 Uttrakhand Ki Sabse Lambi Pedal Yatra💯
▶︎

मां नंदा देवी का मायका है कांसुवा गांव🙏 मां नंदा देवी राजजात🌈 Uttrakhand Ki Sabse Lambi Pedal Yatra💯

चित्रकूट के संत की कुटिया में आई पुलिस फिर हुआ चमत्कार
▶︎

चित्रकूट के संत की कुटिया में आई पुलिस फिर हुआ चमत्कार

पिंडर घाटी का अंतिम पड़ाव सोराग गाँव,धरती का स्वर्ग | Vlog video |Sorag village | Vlog | Uttarakhand
▶︎

पिंडर घाटी का अंतिम पड़ाव सोराग गाँव,धरती का स्वर्ग | Vlog video |Sorag village | Vlog | Uttarakhand