गोपी ने कह दी सब कन्हैया की काली करतूत
रसमय उपदेश : जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की काव्य रचनाओं में जो रस सिक्त तत्त्वज्ञान भरा है, वह इस बात का द्योतक है कि उनका अपना व्यक्तित्व भक्ति के परमोज्ज्वल स्वरूप से ऊर्जस्वित, जीव कल्याण की करुणामयी भावना से द्रवित एवं श्रीराधा-कृष्ण के अलौकिक प्रेम रस से ओतप्रोत है। भक्तियोगरसावतार की उपाधि प्राप्त श्री कृपालु जी महाराज हमारे वर्तमान विश्व के पाँचवें मूल जगद्गुरु हैं। वेद-शास्त्रों के प्रमाणों पर आधारित उनके सारगर्भित प्रवचन तो वैदिक हिन्दू सनातन धर्म के वास्तविक सिद्धान्त को सरलता एवं स्पष्टता से समझने का प्रमुख आधार हैं ही, उनकी सरस संगीतमय संकीर्तन रचनाएँ भी सिद्धांत ज्ञान से परिपूरित हैं। श्री महाराज जी द्वारा रचित रसमय संगीतात्मक काव्य कृतियों में कितना गहन तत्त्व ज्ञान लबालब भरा है, इसका वास्तविक परिचय तब मिलता है जब वे स्वयं अपने स्वरचित संकीर्तनों की व्याख्या करते हैं। ये बहुत आकर्षक व्याख्याएँ हैं, जिनमें रस (भक्तियोगरसावतार) एवं उपदेश (जगद्गुरूत्तम) का कृपामय सामंजस्य है। यह वीडियो 'युगल शतक' नामक काव्य संग्रह के एक रसमय संकीर्तन 'कारे करतब तव कारे, कारे कारे कारे।' की व्याख्या (मनगढ़ साधना, दिनांक : 20.10.2000) पर आधारित है, जिसकी माधुरी का पान करते-करते सहज ही परमोत्कृष्ट उपदेश साधक के अंतर्मन में उतर जाता है। इस वीडियो के कुछ अंश हैं— "(वसुदेव जी श्रीकृष्ण को लेकर) गोकुल गये वहाँ नन्द के महल में भी पहरा। वो भी सब सो गये। वहाँ भी दरवाज़ा खुल गया रात को बारह बजे। यशोदा मैया जिस कमरे में लड़की पैदा किये थीं, अभी-अभी, उस कमरे में पहुँच गये वसुदेव। और माँ को बेहोश कर दिया यशोदा को। और लड़की को उठा लिया और श्रीकृष्ण को वहाँ सुला दिया और महल से निकल आये फिर अपने आप दरवाज़ा बन्द हो गया, ताला बन्द हो गया, सब पहरेदार उठके बैठे। सब ठीक है? हाँ हाँ सब ठीक है। अरे! सब गड़बड़ हो गया तुम तो सो रहे थे। ***** यशोदा के कन्या हुई थी। ये सब जानते हैं, सबके पास प्रमाण। सब सहेलियाँ उनकी बैठीँ थीं वहीं, जहाँ बच्चा हुआ था। प्राचीन काल में तो कोई हॉस्पिटल होते नहीं थे। सब बूढ़ी स्त्रियाँ ही बच्चा पैदा करवा देतीं थीं। तो यशोदा मैया की सब सहेलियाँ वहाँ कमरे में बैठी हुई थीं, लड़की पैदा हो गई। और इन्होंने जाके सबको बेहोश कर दिया और लड़की को उठा लिया। जब सब काम हो गया, लौट आये, तो सबको जगा दिया, सब उठे, हाँ हाँ हाँ नींद आ गई थी जरा-सी। बच्चा कैसा है…लड़का है ये तो। तुम तो यशोदा कह रही थी लड़की हुई। हमको तो यही भ्रम हो गया था पहले कि लड़की हुई। हाँ हाँ लड़का है। और हल्ला मच गया लड़का हुआ लड़का हुआ बुढ़ापे में।" —जगद्गुरूत्तम् श्री कृपालु जी महाराज गोपी ने बड़ी निधड़क होकर कन्हैया की और क्या-क्या काली करतूत बताई, जानने के लिये यह पूरा वीडियो देखिये। ________________________________ Download our FREE App :- https://play.google.com/store/apps/de... For any queries contact : 7086245834 (WhatsApp only) ____________________________________ Facebook : / shyamashyamsamiti Instagram : / sushreeakhileshwarididi Twitter : / sss_zirakpur Telegram : https://t.me/sss_zirakpur _________________________________ कलियुग में दान को ही कल्याण का एकमात्र माध्यम बताया गया है। 'दानमेकं कलौयुगे'। दान पात्र के अनुसार ही अपना फल देता है तथा भगवान एवं महापुरुष के निमित्त किया गया दान सर्वोत्कृष्ट फल प्रदान करता है। हम साधारण जीव यथार्थ में यह नहीं जान सकते कि वास्तविक महापुरुष के प्रति किया गया हमारा दान/समर्पण हमारे कल्याण का कैसा अद्भुत द्वार खोल देगा। अतएव, समर्पण हेतु आगे बढिये। आपकी यह दान राशी जीरकपुर (चंडीगढ़) स्थित राधा गोविंद मन्दिर के निर्माण कार्य में प्रयुक्त होगी। ऑनलाइन अनुदान भेजने के लिए कृपया निम्न लिंक पर जायें https://rzp.io/l/Lo4K8pf (केवल भारतीय नागरिकों के लिए) Donate using your ATM Card/Debit Card/Credit Card/Net Banking/UPI/QR code at https://rzp.io/l/Lo4K8pf (Only for Indian Citizens) Shyama Shyam Samiti Contact numbers : 8552066661, 9988998001, 9872396855. ___________________________________ #Kripalu #RadheRadhe #जगद्गुरु_श्री_कृपालु_जी_महाराज #Jagadguru_Shri_Kripalu_Ji_Maharaj #Jagadguru_Kripalu #Radha #Krishna #Vrindavan #barsana #Prem_mandir #Bhakti #Hindu #Gita #Bhagawat #Ramayan #Ved #Philosophy #Spiritual #Bliss #God #Beauty #Guru #SpiritualMaster #Divine #BhagavatKatha #JagadguruShriKripalujiMaharaj #religion #Bhajan #bhajan_video #AkhileshwariDidi #who_are_you #know_yourself #who_am_i #soul #dispute #dualism #non_dualism #divine_Krishna #love #divine_love #ved

Morning LIVE 🧘🏻♂️ Guru Poornima Sadhana Shivir | 4:00 – 6:00 AM IST ☀ 26.07.26

श्रीकृष्ण ने गोपी को झूठ की अवतार सिद्ध कर दिया

कुंती ने भगवान श्री कृष्ण से क्या वर मांगा था ? Prawachan || #jagadgurukripalumaharaj

मैया मै तो बड़ी सी दुल्हनियाँ लैहौं (पद व्याख्या) | Badi Si Dulhiniya Leihaun (Kirtan & Explanation)

मैं निर्मल मन कहाँ से लाऊँ?

Jagadguru shree kripalu mahapravu Radha Govind Dham konark inauguration

जगद्गुरु कृपालु जी महाराज जी के प्रवचनों में से एक अंश

गृहस्थी में पूजा का सबसे सटीक तरीका | Jagadguru Kripalu Ji Pravachan

One day, you will experience such divine bliss that just saying "R adhe" will make you faint.

Sadhak Savdhani Full Speech | भक्त बनना है तो ये सब करना होगा | MOST IMPORTANT LECTURE

मोरी तोरी लर, ओरी गोरी ! नँद को री (पद व्याख्या) | Mori Tori Lara, Ori Gori (Keertan & Explanation)

ऐसे लुट जाना सौभाग्य है (महाभागवत है ये...)

कैसे भी हो मन भगवान में लगाएं । Prawachan || #jagadgurukripalumaharaj

दिल को छू लेने वाली अनोखी बाल लीला | Krishna Makhan Leela by Kripaluji Maharaj | With Subtitles

करन गयी काली यमुन असनान | Karan Gayi Kaali Yamuna Asnaan (Prem Ras Madira - Pad Vyakhya)

जब आप सब भगवान पर छोड़ देते हो… तो भगवान क्या करते हैं? Swami Rajeshwaranand Ji ki Katha Sunao

तुम मानो न मानो मेरे हुए पिय प्रेम गली में आने से | Tum Mano Na Mano Mere Huye Piya

जो टॉप का है उसके दास बनो, क्यों इधर-उधर भिक्षा माँगो

मैया मोहिं दै दे माखन रोटी (पद व्याख्या) | Dei De Makhan Roti (Kirtan & Explanation)

