श्री कृष्ण भाग 74 -युधिष्ठिर का धृतराष्ट्र से मिलने जाना | पाण्डवों का युद्ध अभ्यास । रामानंद सागर

Ramanand Sagar's Shree Krishna Episode 74 - Yudhishthira Ka Dhritarashtra Se Milne Jaana. Pandavon Ka Yudh Abhyaas. शकुनि के हृदय में आग लगी होती है कि वह अपने भान्जे दुर्योधन को हस्तिनापुर का युवराज घोषित नहीं करवा पाया। वह एक षडयन्त्र रचता है और वारणावत में एक लाक्षागृह का निर्माण कराता है। उसकी योजना है कि वारणावत में शिव पूजा के अवसर पर जब पाण्डव वहाँ रात्रि विश्राम करेंगे तो वह लाख से बने उस महल में आग लगवा देगा, जिसमें सभी पाण्डव जलकर भस्म हो जायेंगे। पूजा में पांचों पाण्डव साथ जायें, इसके लिये भी शकुनि एक चाल चलता है। वह अपने कुछ आदमियों को वारणावत के पुरोहित बनाकर महाराज धृतराष्ट्र के सामने भेजता है। ये नकली पुरोहित महाराज से प्रार्थना करते हैं कि वारणावत की प्रजा महाराज पाण्डु के सभी पांच पुत्रों के दर्शन का सुख उठाना चाहती है। इसलिये युवराज युधिष्ठिर के साथ उनके सभी भाई वारणावत पधारें। महारानी गांधारी धृतराष्ट्र से पांचों पाण्डवों के साथ कुन्ती को भी वारणावत तीर्थ भेजने की संस्तुति करती है। धृतराष्ट्र अनुमति देता है। युधिष्ठिर के युवराज घोषित होने के बाद माता कुन्ती उन्हें राजनीति का पाठ पढ़ाते हुए कहती हैं कि राजा में क्षमा का गुण होना चाहिये इसलिये पहले जो कुछ हुआ है, उसे भूल जाना। युधिष्ठिर कहते हैं कि मैं तो सब कुछ भूल जाऊँगा किन्तु मेरे भाई यह सब कैसे भूलेंगे। इस पर कुन्ती महाराज धृतराष्ट्र का उदाहरण देती हैं और कहती हैं कि महाराज पर कितना दबाव था कि वो दुर्योधन को राजा बनायें किन्तु उन्होंने एक राजा की भाँति सोचा, निष्पक्ष होकर निर्णय लिया और तुम्हें युवराज बनाया। उसी समय एक दासी आकर सूचना देती हैं कि महाराज ने युधिष्ठिर को तुरन्त अपने महल में बुलाया है। युधिष्ठिर महाराज के महल जाने के लिये रथ में आरूढ़ होते हैं। तभी उनके चारों अनुज भीम, अर्जुन, नकुल और सहदेव उनकी आज्ञा लेकर युद्धाभ्यास को जाते हैं ताकि वह जान सकें कि उन्होंने युद्ध में कितनी प्रवीणता हासिल कर ली है। युद्धाभ्यास में नकुल-सहदेव अपनी तलवार के, अर्जुन धनुष बाण के और भीम अपनी गदा के कौशल प्रदर्शित करते हैं। उधर युधिष्ठिर महाराज धृतराष्ट्र के सम्मुख उपस्थित होते हैं। धृतराष्ट्र उनसे कहते हैं कि वारणावत की जनता को महाराज पाण्डु से बहुत लगाव था इसलिये वह तुम्हारे और तुम्हारे अनुजों के दर्शन करना चाहती है इसलिये अबकी शिव पूजा में तुम लोग वहाँ जाओ। धृतराष्ट्र युधिष्ठिर से पूजन उपरान्त खुलकर दान देने और प्रजा से उनकी जरूरतें जानने की शिक्षा देते हैं। धृतराष्ट्र कहते हैं कि वारणावत में तुम्हारे रात्रि विश्राम के लिये महल की मरम्मत करा दी गयी है। युधिष्ठिर महाराज से माता कुन्ती को भी साथ ले जाने की अनुमति प्राप्त करते हैं। यह सूचना पाकर शकुनि और दुर्योधन के हर्ष की कोई सीमा नहीं रहती। शकुनि कहता है कि अब काल उनके अनुकूल है इसलिये सभी पांसे सीधे पड़ने लगे हैं। हमारे आदमियों से महाराज धृतराष्ट्र ने ऐसी बात कह दी थी कि एक बारगी ऐसा लगा कि बाजी हमारे हाथ से निकल जायेगी किन्तु मेरी मूर्ख बहन गांधारी के कहने पर महाराज ने पाण्डवों के साथ-साथ कुन्ती को भी वारणावत जाने को बोल दिया। शकुनि काल चक्र की प्रशंसा करते हुए कहता है कि यह तो और भी अच्छा रहा। अब तो पूरा पाण्डु कुल ही समाप्त हो जायेगा। कुन्ती अपने पांचों पुत्रों के साथ रथ पर वारणावत के लिये प्रस्थान करती हैं। श्रीकृष्ण अपने दिव्य नेत्रों से हस्तिनापुर की हर गतिविधि पर दृष्टि रखते हैं। हस्तिनापुर में महामंत्री विदुर अपने महल में पूजा करके निकलते हैं तो एक दास उनके पास आता है और उन्हें एक पीपता फल देते हुए कहता है कि द्वार पर एक साधु आया है और उसने आपके लिये चामुण्डा देवी का यह प्रसाद भेजा है। विदुर साधु को आदर पूर्वक भोजन कराने को कहते हैं। दास बताता है कि साधु अपनी यात्रा पर तुरन्त जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि वे जहाँ जा रहे हैं, वहाँ बहुत ठण्ड है। विदुर साधु के शब्दों में छिपे सन्देश को भाँप जाते हैं। दास के जाने के बाद वह फल पर लगी रोली साफ करते हैं तो उन्हें वहाँ चाकू से कटने का चिन्ह दिख जाता है। वह वहाँ से फल को खोलते हैं तो उन्हें अन्दर एक पत्र मिलता है। पत्र में कूट सन्देश था - शिव मन्दिर के पीछे, वट वृक्ष के नीचे। विदुर सन्देश का अर्थ समझ जाते हैं। Produced - Ramanand Sagar / Subhash Sagar / Pren Sagar निर्माता - रामानन्द सागर / सुभाष सागर / प्रेम सागर Directed - Ramanand Sagar / Aanand Sagar / Moti Sagar निर्देशक - रामानन्द सागर / आनंद सागर / मोती सागर Chief Asst. Director - Yogee Yogindar मुख्य सहायक निर्देशक - योगी योगिंदर Asst. Directors - Rajendra Shukla / Sridhar Jetty / Jyoti Sagar सहायक निर्देशक - राजेंद्र शुक्ला / सरिधर जेटी / ज्योति सागर Screenplay & Dialogues - Ramanand Sagar पटकथा और संवाद - संगीत - रामानन्द सागर Camera - Avinash Satoskar कैमरा - अविनाश सतोसकर Music - Ravindra Jain संगीत - रविंद्र जैन Lyrics - Ravindra Jain गीत - रविंद्र जैन Playback Singers - Suresh Wadkar / Hemlata / Ravindra Jain / Arvinder Singh / Sushil पार्श्व गायक - सुरेश वाडकर / हेमलता / रविंद्र जैन / अरविन्दर सिंह / सुशील Editor - Girish Daada / Moreshwar / R. Mishra / Sahdev संपादक - गिरीश दादा / मोरेश्वर / आर॰ मिश्रा / सहदेव Cast / पात्र Sarvadaman D. Banerjee सर्वदमन डी. बनर्जी Swapnil Joshi स्वप्निल जोशी Ashok Kumar अशोक कुमार बालकृष्णन Deepak Deulkar दीपक डेओलकर Sanjeev Sharma संजीव शर्मा Pinky Parikh पिंकी पारिख Reshma Modi रेशमा मोदी Shweta Rastogi श्वेता रस्तोगी Paulomi Mukherjee पौलोमी मुखर्जी Sunil Pandey सुनील पांडेय Damini Kanwal दामिनी कँवल Sulakshana Khatri In association with Divo - our YouTube Partner #shreekrishna #shreekrishnakatha #krishna

श्री कृष्ण भाग 75 - पाण्डव पहुँचे लाक्षागृह | पाण्डवों को बचाने की योजना । रामानंद सागर कृत
▶︎

श्री कृष्ण भाग 75 - पाण्डव पहुँचे लाक्षागृह | पाण्डवों को बचाने की योजना । रामानंद सागर कृत

सम्पूर्ण रामायण चौपाई ~ मंगल भवन अमंगल हारी | रामायण ~ Ramayan Chaupai || #Ram Katha 2026
▶︎

सम्पूर्ण रामायण चौपाई ~ मंगल भवन अमंगल हारी | रामायण ~ Ramayan Chaupai || #Ram Katha 2026

दुशासन की मौत, कर्ण और अर्जुन भीषण युद्ध । Mahabharat Stories | B. R. Chopra | EP – 88
▶︎

दुशासन की मौत, कर्ण और अर्जुन भीषण युद्ध । Mahabharat Stories | B. R. Chopra | EP – 88

श्री कृष्ण भाग 76 - लाक्षागृह में लगी आग | पाण्डव बच कर निकले । रामानंद सागर कृत
▶︎

श्री कृष्ण भाग 76 - लाक्षागृह में लगी आग | पाण्डव बच कर निकले । रामानंद सागर कृत

श्री कृष्ण ने दिया अर्जुन को उपदेश की अपने इंद्रियों को वस में कैसे करे#krishna updesh
▶︎

श्री कृष्ण ने दिया अर्जुन को उपदेश की अपने इंद्रियों को वस में कैसे करे#krishna updesh

LIVE:राम लला के दर्शन ||अयोध्या से लाइव || राम मंदिर से लाइव_Ram Mandir ShubhDarshan
▶︎

LIVE:राम लला के दर्शन ||अयोध्या से लाइव || राम मंदिर से लाइव_Ram Mandir ShubhDarshan

New Season | KBC S17 | Ep. 29 | Full Episode | 500 rupaye कमाने वाले खिलाड़ी ने earn किए कितने पैसे?
▶︎

New Season | KBC S17 | Ep. 29 | Full Episode | 500 rupaye कमाने वाले खिलाड़ी ने earn किए कितने पैसे?

Paap Ko Jalaa Kar Raakh Kar Doonga (1988) Full Hindi Movie | Dharmendra, Govinda, Anita Raj
▶︎

Paap Ko Jalaa Kar Raakh Kar Doonga (1988) Full Hindi Movie | Dharmendra, Govinda, Anita Raj

#1321 Ekantik Vartalaap & Darshan/09-07-2026/ Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji
▶︎

#1321 Ekantik Vartalaap & Darshan/09-07-2026/ Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji

श्री कृष्ण भाग 77 - भीष्म और विदुर वार्ता | पाण्डवों का पांचाल देश में अज्ञातवास । रामानंद सागर कृत
▶︎

श्री कृष्ण भाग 77 - भीष्म और विदुर वार्ता | पाण्डवों का पांचाल देश में अज्ञातवास । रामानंद सागर कृत

रामानंद सागर कृत श्री कृष्ण भाग 74 -युधिष्ठिर का धृतराष्ट्र से मिलने जाना | पाण्डवों का युद्ध अभ्यास
▶︎

रामानंद सागर कृत श्री कृष्ण भाग 74 -युधिष्ठिर का धृतराष्ट्र से मिलने जाना | पाण्डवों का युद्ध अभ्यास

Sri Krishna EP 75 - पांडव पहुँचे लाक्षाग्रह | HQ WIDE SCREEN | English Subtitles
▶︎

Sri Krishna EP 75 - पांडव पहुँचे लाक्षाग्रह | HQ WIDE SCREEN | English Subtitles

सम्पूर्ण सुंदर कांड - Sampurn Sunder Kand | Ram Charitra Manas | Ramayan | Sampurn Sunderkand Path
▶︎

सम्पूर्ण सुंदर कांड - Sampurn Sunder Kand | Ram Charitra Manas | Ramayan | Sampurn Sunderkand Path

Surdas Ji Aur Thakur Ji Ki Leela | सूरदास जी चरित्र@BhaktiPath  #animation
▶︎

Surdas Ji Aur Thakur Ji Ki Leela | सूरदास जी चरित्र@BhaktiPath #animation

नारायणी सेना या श्री कृष्णा: दुर्योधन ने किसे चुना था? | Mahabharat Stories | B. R. Chopra | EP – 63
▶︎

नारायणी सेना या श्री कृष्णा: दुर्योधन ने किसे चुना था? | Mahabharat Stories | B. R. Chopra | EP – 63

LIVE:राम लला के दर्शन ||अयोध्या से लाइव || राम मंदिर से लाइव_Ram Mandir ShubhDarshan
▶︎

LIVE:राम लला के दर्शन ||अयोध्या से लाइव || राम मंदिर से लाइव_Ram Mandir ShubhDarshan

श्री कृष्ण भाग 85 -युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ | श्रीकृष्ण द्वारा शिशुपाल का वध । रामानंद सागर कृत
▶︎

श्री कृष्ण भाग 85 -युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ | श्रीकृष्ण द्वारा शिशुपाल का वध । रामानंद सागर कृत

चिंता मत करो भगवान का हर फैसला तुम्हारे... ।।premanand maharaj prvachan stysang motivation  video
▶︎

चिंता मत करो भगवान का हर फैसला तुम्हारे... ।।premanand maharaj prvachan stysang motivation video

मेरे तन में भी राम मेरे मन में भी राम   Ram Naam Kirtan   राम भजन   Ram Naam Jap   Ram Dhun
▶︎

मेरे तन में भी राम मेरे मन में भी राम Ram Naam Kirtan राम भजन Ram Naam Jap Ram Dhun

श्री कृष्ण और सुदामा मिलन की कथा | श्री कृष्ण लीला  | Bharat Ki Amar Kahaniyan
▶︎

श्री कृष्ण और सुदामा मिलन की कथा | श्री कृष्ण लीला | Bharat Ki Amar Kahaniyan