❤️सभी लोकी के कोफ़्ते बनाते है लेकिन मैंने कद्दू के कोफ़्ते बना दिया😂॥Nanurahulvlogs॥Dailyvlog॥🍐
❤️सभी लोकी के कोफ़्ते बनाते है लेकिन मैंने कद्दू के कोफ़्ते बना दिया😂॥Nanurahulvlogs॥Dailyvlog॥🍐 कद्दू की सब्जी आप भले ही पसन्द नहीं करते हों लेकिन कद्दू के कोफ्ते बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं ये आपको जरूर पसन्द आयेंगे. आइये आज शाम के खाने में हम कद्दू के कोफ्ते (Kaddu Kofta Curry) बनायें. आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kaddu ke Kofte कोफ्ते बनाने के लिये: पीला कद्दू - 500 ग्राम बेसन - 1 कप (100 ग्राम) नमक - ½ छोटी चम्मच से कम(स्वादानुसार) हरी मिर्च - 1 अदरक - ½ इंच (कद्दूकस किया हुआ) लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच ग्रेवी के लिये: टमाटर - 3 -4 (250 ग्राम) हरी मिर्च - 1 -2 अदरक - 1 इंच टुकड़ा दही - 1/2 कप हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ) तेल - कोफ्ते तलने के लिए जीरा - 1/2 छोटी चम्मच हींग - 1 पिंच हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार) लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच विधि - How to make Kaaddu Kofta Curry कद्दू के बीज निकाल कर कद्दू को छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये, इसमें अदरक भी कद्दूकस करके डाल दीजिए, हरी मिर्च को छोटे-छोटे टुकडों में काट कर इसमें डाल दें. अब इसमें नमक, थोडा़ सा हरा धनिया, 1/4 छोटी चम्मच लाल पाउडर, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर और बेसन डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिये. कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है. कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये (ये टैस्ट करने के लिये कि तेल गरम हो गया है, मिश्रण से बिलकुल थोड़ा सा मिश्रण निकाल कर तेल में डालिये यदि मिश्रण तुरन्त ऊपर आकर तेल में तैरने लगे तो तेल पर्याप्त गरम हो गया है). गरम तेल में 5-7 कोफ्ते डालें या कढ़ाई में एक बार में जितने कोफ्ता आ जाएं डाल दीजिये. इन्हें पलट-पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये कोफ्ते प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. दूसरे कोफ्ते कढ़ाई में डालिये और तल कर निकाल लीजिये, सारे कोफ्ते इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये. ग्रेवी बनाने के लिए : टमाटर को धोइये, हरी मिर्च और अदरक भी धो लीजिये और टमाटर के साथ मिलाकर बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिये. कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा, हींग, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिए. अब टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डालिये और धीमी आंच पर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरता न दिखाई देने लगे. मसाले से तेल अलग होने लगा हो तो इसमें 2 टेबल स्पून बेसन डालकर थोडा़ और भूनिये. अब इस मसाले में फैंटा हुआ दही डाल दीजिए और लगातार चलाते हुए उबाल आने तक भूनें. उबाल आने पर मसाले में 2 कप पानी डाल दीजिए (तरी को आप जितना गाड़ा या पतला करना चाहते हैं उसके अनुसार पानी डाल दीजिये). अब इसमें नमक, गरम मसाला और थोडा़ सा हरा धनियां डाल दीजिए और ग्रेवी को ढककर, 4 मिनिट के लिए पकने दीजिए. सब्जी की तरी तैयार हो गई है. पहले से तैयार कोफ्ते डाल कर 2-3 मिनिट के लिये धीमी आंच पर ढककर पकने दीजिये.कद्दू के कोफ्ते की सब्जी तैयार है. सब्जी को प्याले में निकालिये और हरे धनियां डाल कर सजाइये. गरमा गरम कद्दू कोफ्ते की सब्जी को चपाती,परांठे, नान या चावल किसी के साथ भी परोसिये और खाइये. सुझाव: ग्रेवी आप अपनी पसंद के अनुसार बना सकते हैं. ग्रेवी बनाने के लिए ड्राईफ्रूट, खरबूजे के बीच, काजू, खसखस, क्रीम, मावा या प्याज टमाटर इस्तेमाल किया जा सकता है. Thanks for watching my vlog….❤️🥰🙏 Love you all gays 🌸🥰

।।हिमाचल में टमाटर की खेती ❤️ ।।#my #first #youtube #nanuRahulVlogs #live #subscribe ##youtube

Chichvarkin Saves Putin | Vitaly Portnikov

„Bei der Hochzeit meines Bruders behandelte mich die Familie wie Personal – bis ich zahlte.“

24-07-26 Sukhmani Sahib Da Path Fast \\ Sukhmani Sahib Full Path \\ ਸੁਖਮਨੀ ਸਾਹਿਬ ਪਾਠ

SECOND DAY IN HOME A DAY IN HOME 🏡 MUKBANG WITH MAMI'S AND DINNER IN MAMA GHAR

"Ella cocina y duerme en su petate a sus 80 años"

Stade: This will blow up the whole weekend! Do NOT look away!

असरानी जी ने सुनाए देवानंद के मजेदार किस्से | The Kapil Sharma show

😍कितने साल बाद महादेव 🙏जी का बुलावा आया हमें एक साथ॥Nanurahulvlogs॥Dailyvlog॥#haridwar 🧿🕉️🙏💐🥰

Harvesting 500KG+ Custard Apples, Longans | Massive Countryside Market Sale From Farm

Firewall, Ideology & a State Without a Future: Where is Germany Heading? // Klaus Keller

शिवालिक नगर sector4 हरिद्वार का पीठ मार्केट॥Nanurahulvlogs॥Dailyvlog॥Uttrakhand॥#vlog #haridwar❤️

Shady: The SPD is suddenly pushing MAIL-IN VOTING in Saxony-Anhalt!!!

💥EILT: Auto RAST in Menschenmenge auf CSD Berlin!!

432Hz - Fall Into Deep Sleep in 3 Minutes - Heal Your Subconscious Body And Mind, Remove Insomnia

Straight Talk # 215

🐒बंदरों ने तो आज हद ही कर दी…..😱॥Nanurahulvlogs॥Dailyvlog॥Uttarakhand॥🐒😱

Why do politicians lie to us so shamelessly? (Applied Rational Theory)

Update from Ukraine | Ukraine Ambushed Rus Convoy and Hit Russia Deep | Trump wants to Stop Ukraine

