Bankipur By Election:बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने की लोगों से ये भावुक अपील
#bankipurbyelection #bankipurbypol बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने बांकीपुर में पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने और चुनाव प्रचार को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बांकीपुर से उनका रिश्ता केवल एक जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि परिवार का है और इसी आत्मीय संबंध के कारण वे हमेशा इस क्षेत्र के लोगों के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी उपचुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान करते हुए भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संगठनात्मक ढांचे की अहमियत बताते हुए कहा, "हमारे बूथ अध्यक्ष शायद सबसे अहम व्यक्ति होते हैं। बूथ अध्यक्ष की ताकत पर मंडल अध्यक्ष खड़ा होता है, मंडल अध्यक्ष की ताकत पर जिला अध्यक्ष खड़ा होता है, जिला अध्यक्ष की ताकत पर प्रदेश अध्यक्ष खड़ा होता है और प्रदेश अध्यक्ष की ताकत पर राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़ा होता है।" उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन नीचे से ऊपर तक कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण पर खड़ा है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा ने हमेशा अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान और अवसर देने की परंपरा निभाई है। इसी सोच के तहत पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में अपने ही एक समर्पित कार्यकर्ता नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि बांकीपुर की जनता अपने क्षेत्र के इस बेटे को भरपूर समर्थन और आशीर्वाद देगी तथा रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएगी। बैठक के दौरान चुनावी रणनीति के साथ-साथ बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क अभियान, घर-घर जनसंपर्क और संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर अधिकतम मतदाताओं तक पहुंचने और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच प्रभावी ढंग से रखने का आह्वान किया। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को भाजपा प्रतिष्ठा का चुनाव मानकर पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि मजबूत संगठन, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनता के समर्थन के दम पर भाजपा इस सीट पर जीत हासिल करेगी। आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार और भी तेज होने की संभावना है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सभाएं और जनसंपर्क अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। About Channel: Amar Ujala (अमर उजाला) is one of the most respected, leading and largest Hindi news daily channel. Amar Ujala covers Hindi news from India & World, Live News, Top Breaking news, Latest Hindi news, Live news Hindi, Politics news, entertainment news, business news, 24 news live, Astrology, Spirituality, Government schemes, sports news, and much more. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- #amarujalanews #hindinews देश और दुनिया की हर हलचल पर पैनी नजर। नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करे और पाए अपने आस पास से जुडी हर खबर सबसे पहले अमर उजाला के Whatsapp चैनल के साथ : https://www.whatsapp.com/channel/0029... हमारी वेबसाइट पर जाने के लिए क्लिक करें - https://www.amarujala.com अमर उजाला ई-पेपर सब्सक्राइब करें - https://bit.ly/3kz3Al4 चैनल सब्सक्राइब करें - https://bit.ly/2Esmk1a फेसबुक पेज लाइक करें - / amarujala ट्विटर पर फॉलो करें - / amarujalanews इंस्टाग्राम पर फॉलो करें - / amarujala अमर उजाला का एप डाउनलोड करें - https://bit.ly/3z8S2Nb

कार पर रॉड मारी, शीशे तोड़े, Nasik में बेखौफ बदमाशों ने परिवार के साथ जो किया पूरा देश हिल उठा!

Bankipur By Election: Niraj Kumar Sinha के समर्थन में क्या बोली जनता? | Ground Report | Bihar News

Prashant Kishor Interview: Tough Questions on Property, Income, and Degree | Exclusive | Bihar Tak

Kahani Kursi Ki: मोदी का नंबर गेम सेट...राहुल को बिग सेटबैक! Delimitation | PM Modi | Rahul Gandhi

Bankipur ByPoll : Prashant Kishor के खिलाफ BJP की ये चाल कहीं भारी न पड़ जाए,लोग फिर उधर पलट जाएंगे?

UP Congress LIVE : गठबंधन में खींचतान पर कांग्रेस का स्टैंड क्लियर करते हुए बोले अजय राय..

Rahul Gandhi | Eknath Shinde । Sharad Pawar । The Rajneeti | Devendra Fadnavis | Maharashtra News

Live | Mahua Moitra | ২১ জুলাইয়ের অনুমতি ও মদন মিত্র ইস্যুতে সাংবাদিকদের মুখোমুখি মহুয়া | News

Bankipur By- Election : प्रशांत किशोर को लेकर क्या बोली बांकीपुर की जनता! | Bankipur | Top News

Bihar: Pappu Yadav की भविष्यवाणी, बम्पर वोटों से Bankipur जीतेगी BJP, RJD को बताया Compromised | PK

Sonam Wangchuk को 'सबका' साथ…'सरकार' को नहीं दिखे हालात ? वांगचुक की सेहत पर क्यों सवाल? CJP Protest

Delhi में Power of Attorney (GPA) हुई बंद, Property मालिक समझें पूरी बात । Sharad Sharma Report

Bankipur By Election: Abhishek Bunty फिर से लौट आए, Prashant Kishor को दिया तगड़ा जवाब | Rekha Gupta

Will the BJP's fortress crumble in Bankipur? How big a challenge does Prashant Kishor face?

बुद्धू लौट के घर को आने लगे हैं #EP3328 #apkaakhbar #pradeepsinghanalysis

Bankipur Public Opinion: What did the public say about the Bankipur seat?

Bihar के Bhojpur में बेटी के Birthday पर Mukhiya ने करोड़ों की जमीन दान कर दी, गरीब वाह-वाह कर रहे

Delhi के मशहूर Bangla Sahib Gurudwara के बाहर दुकानों पर NDMC चलाएगी Bulldozer? Sharad Sharma Report

बांकीपुर के लोगों ने कहा हम भाजपा का ठीका नहीं लिए हुए हैं, प्रचार के लिए कोई आए PK ही जीतेंगे!

