बाल कृष्ण ने अपने मुख में माता यशोदा को संपूर्ण ब्रह्माण्ड के दर्शन कराए | Shri Krishna Jeevani

एक दिन यशोदा मैया जब यमुना घाट पर स्नान के लिए जाती हैं, तो अपने लल्ला बाल कृष्ण को भी साथ ले जाती हैं। स्नान के दौरान यशोदा बालक कृष्ण को घाट के किनारे बैठा देती हैं। बालक कृष्ण वहाँ मिट्टी से खेलने लगते हैं। तभी मिट्टी से माता पृथ्वी प्रकट होकर बालक रूपी भगवान श्रीकृष्ण को प्रणाम करती हैं। भगवान अपने दिव्य स्वरूप में प्रकट होकर पृथ्वी माता को दर्शन देते हैं और उनके गुणों का वर्णन करते हुए उनकी मिट्टी को नैवेद्य स्वरूप में स्वीकार कर खाने लगते हैं। बाल कृष्ण को मिट्टी खाता देख स्नान करती यशोदा को उनकी सखियाँ आकर बताती हैं कि लल्ला मिट्टी खा रहे हैं। यशोदा तुरंत आकर डांटती हैं और कृष्ण से मुँह खोलने को कहती हैं। जब कृष्ण अपना मुँह खोलते हैं, तो यशोदा को उसमें संपूर्ण ब्रह्मांड दिखाई देने लगता हैं। वह चकित रह जाती हैं। तभी भगवान कृष्ण अपने विराट स्वरूप में प्रकट होकर उन्हें अपने समस्त अवतारों के दर्शन कराते हैं और अपनी भक्ति का वरदान देकर अंतर्धान हो जाते हैं। इसके पश्चात देवी योगमाया प्रकट होकर यशोदा की स्मृति पर अपनी माया का आवरण डाल देती हैं, जिससे वह फिर से सामान्य मातृत्व के भाव में लौट आती हैं। समय के साथ कृष्ण और बलराम बड़े होते हैं और माखन चुराने की लीलाएं प्रारंभ होती हैं। गोपियाँ उनके नटखट रूप पर मोहित होकर उन्हें माखन चोरी करने देती हैं। एक दिन यशोदा द्वारा माखन न दिए जाने पर कृष्ण मटकी फोड़ कर भाग जाते हैं। यशोदा उन्हें पकड़ कर रस्सी से बाँधने का प्रयास करती हैं, लेकिन भगवान की माया के कारण हर बार रस्सी दो अंगुल छोटी पड़ जाती है। अंततः यशोदा प्रार्थना करती है, जिस पर स्वयं भगवान बंधन में जाते हैं। वह ओखल से बंधे हुए आंगन में घसीटते हुए दो इमली के पेड़ों से टकरा जाते हैं, जो दरअसल कुबेर के पुत्र नल कुबेर और मणिग्रीव होते हैं। नारद मुनि के श्राप से वे वृक्ष रूप में बंधे थे। श्रीकृष्ण के स्पर्श से उनका उद्धार होता है और वे अपने लोक लौट जाते हैं। गोकुलवासी अब बाल कृष्ण की लीलाओं में रमने लगते हैं। गोपियाँ उनके माखन चोरी की प्रतीक्षा करती हैं, क्योंकि यह उनके लिए दिव्य प्रसाद है। श्रीकृष्ण राधा से कहते हैं कि ये सब गोपियाँ पूर्व जन्मों की महान तपस्विनी हैं, जिन्होंने माँ बनने की इच्छा की थी और इस जन्म में वह उनकी ममता को स्वीकार कर रहे हैं। सम्पूर्ण जगत में भगवान विष्णु के आठवें अवतार एवं सोलह कलाओं के स्वामी भगवान श्री कृष्ण काजीवन धर्म, भक्ति, प्रेम, और नीति का अद्भुत संगम है। वसुदेव और देवकी के पुत्र के रूप में कारागार में जन्म लेकर गोकुल की गलियों में यशोदा और नंदबाबा के यहाँ पलने वाले, अपनी लीलाओं, जैसे पूतना वध, माखन चोरी, राधा के संग प्रेम, गोपियों के साथ रासलीला और कालिया नाग के दमन के लिए प्रसिद्ध श्री कृष्ण ने युवावस्था में मथुरा कंस का वध करके जनमानस को उसके अत्याचार से मुक्त कराया एवं स्वयं के लिए द्वारका नगरी स्थापना भी की। उनका जीवन केवल लीलाओं तक सीमित नहीं था। उन्होंने समाज को धर्म और कर्म का गूढ़ संदेश देने के लिए महाभारत के युद्ध में पांडवों का मार्गदर्शन किया और अर्जुन के सारथी बनकर उसे "श्रीमद्भगवद्गीता" का उपदेश दिया, जो आज भी जीवन की समस्याओं का समाधान बताने वाला महान ग्रंथ माना जाता है। श्री कृष्ण का जीवन प्रेम, त्याग, और नीति का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। आपका प्रिय चैनल "तिलक" श्री कृष्ण के जीवन से जुड़ा यह विशेष संस्करण "श्री कृष्ण जीवनी" आपके समक्ष प्रस्तुत है, जिसमें भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़ी कथाओं का संकलन किया गया है। भक्ति भाव से इनका आनन्द लीजिए और तिलक से जुड़े रहिए। #krishna #shreekrishna #shreekrishnajeevani #krishnakatha

बाल कृष्ण ने अपनी नटखट बाल लीलाओं से माता और गोपियों का जीता हृदय | श्री कृष्ण लीला
▶︎

बाल कृष्ण ने अपनी नटखट बाल लीलाओं से माता और गोपियों का जीता हृदय | श्री कृष्ण लीला

कृष्ण और उनके सखाओं की हरकतों से गांव वाले हुए परेशान, श्री कृष्ण बने मुरलीधर | Shri Krishna Jeevani
▶︎

कृष्ण और उनके सखाओं की हरकतों से गांव वाले हुए परेशान, श्री कृष्ण बने मुरलीधर | Shri Krishna Jeevani

सती अनसूया कथा। माता अनसूया की कुटिया में ब्रह्मा विष्णु महेश ने क्यों लिया जन्म @shivkatha9
▶︎

सती अनसूया कथा। माता अनसूया की कुटिया में ब्रह्मा विष्णु महेश ने क्यों लिया जन्म @shivkatha9

दुर्योधन ने द्रौपदी को दासी क्यों कहा? | दुर्योधन | द्रौपदी | महाभारत | भजन संग्रह
▶︎

दुर्योधन ने द्रौपदी को दासी क्यों कहा? | दुर्योधन | द्रौपदी | महाभारत | भजन संग्रह

भगवान कृष्ण ने अक्रूर जी को दिखाया अपना विराट स्वरूप, कुब्जा का किया उद्धार  | Shri Krishna Jeevani
▶︎

भगवान कृष्ण ने अक्रूर जी को दिखाया अपना विराट स्वरूप, कुब्जा का किया उद्धार | Shri Krishna Jeevani

श्री कृष्ण लीला | कान्हा ने तोड़ा इंद्र देव और कलिया नाग का अहंकार | Janmashtami Special
▶︎

श्री कृष्ण लीला | कान्हा ने तोड़ा इंद्र देव और कलिया नाग का अहंकार | Janmashtami Special

कृष्ण से मिलने राधा गोकुल आई, कृष्ण ने चण्डाल वृद्धा को मातृत्व सुख प्रदान किया | श्री कृष्ण जीवनी
▶︎

कृष्ण से मिलने राधा गोकुल आई, कृष्ण ने चण्डाल वृद्धा को मातृत्व सुख प्रदान किया | श्री कृष्ण जीवनी

लव-कुश लीला: भाग 2 से भाग 3 तक की कथा | रामायण कुंजी
▶︎

लव-कुश लीला: भाग 2 से भाग 3 तक की कथा | रामायण कुंजी

कान्हा को डूबता देख, गंगा मैया ने बचाई कान्हा की जान || Yashomati Maiya Ke Nandlala
▶︎

कान्हा को डूबता देख, गंगा मैया ने बचाई कान्हा की जान || Yashomati Maiya Ke Nandlala

विष्णु पुराण गाथा - विष्णु का नरसिंह अवतार और हिरण्यकश्यप वध | Lord Vishnu Stories
▶︎

विष्णु पुराण गाथा - विष्णु का नरसिंह अवतार और हिरण्यकश्यप वध | Lord Vishnu Stories

बाल कृष्ण की अद्भुत लीलाएँ: पूतना वध, कागासुर वध | श्री कृष्ण महाएपिसोड
▶︎

बाल कृष्ण की अद्भुत लीलाएँ: पूतना वध, कागासुर वध | श्री कृष्ण महाएपिसोड

श्री कृष्ण ने कुब्जा को बनाया रूपवती | श्री कृष्ण ने शिव धनुष को तोड़ा | श्री कृष्ण महाएपिसोड
▶︎

श्री कृष्ण ने कुब्जा को बनाया रूपवती | श्री कृष्ण ने शिव धनुष को तोड़ा | श्री कृष्ण महाएपिसोड

श्रीकृष्ण ने इंद्र देव का अहंकार का नाश करने के लिए उठाया गोवर्धन पर्वत | श्री कृष्ण लीला
▶︎

श्रीकृष्ण ने इंद्र देव का अहंकार का नाश करने के लिए उठाया गोवर्धन पर्वत | श्री कृष्ण लीला

गंगा माँ और भगीरथ की कहानी | B R Chopra Full HD Picture | Ganga Maa | गंगा माँ
▶︎

गंगा माँ और भगीरथ की कहानी | B R Chopra Full HD Picture | Ganga Maa | गंगा माँ

एक किसान ने भगवान् नारायण से जुतवाया पूरा खेत Kisan Aur Bhagwan दारा सिंह का जबरदस्त क्लाईमेक्स सीन
▶︎

एक किसान ने भगवान् नारायण से जुतवाया पूरा खेत Kisan Aur Bhagwan दारा सिंह का जबरदस्त क्लाईमेक्स सीन

श्री कृष्ण और बलराम का जरासंध के साथ युद्ध | श्री कृष्ण महाएपिसोड
▶︎

श्री कृष्ण और बलराम का जरासंध के साथ युद्ध | श्री कृष्ण महाएपिसोड

मैया बनी टीचर और कान्हा को सिखाई A, B, C ,D! || Yashomati Maiyaa Ke Nandlala ||
▶︎

मैया बनी टीचर और कान्हा को सिखाई A, B, C ,D! || Yashomati Maiyaa Ke Nandlala ||

ग्वालिनों का वस्त्र हरण | बकासुर और अकासुर का वध | श्री कृष्ण महाएपिसोड
▶︎

ग्वालिनों का वस्त्र हरण | बकासुर और अकासुर का वध | श्री कृष्ण महाएपिसोड

कृष्ण बलराम को योग ज्ञान और मथुरा युद्ध | श्री कृष्ण महाएपिसोड
▶︎

कृष्ण बलराम को योग ज्ञान और मथुरा युद्ध | श्री कृष्ण महाएपिसोड

श्री कृष्ण लीला और कंस के हाथी का वध | श्री कृष्ण महाएपिसोड
▶︎

श्री कृष्ण लीला और कंस के हाथी का वध | श्री कृष्ण महाएपिसोड