Punlo (पुनलो) Shaheed Poonam Singh Bhati Punlo Superhit Rajputi Song By Shivdutt Singh Sandu
पुँनलो/पुनमल यह मरसिया गीत शहीद पुनम सिंह जी हाबुर की याद में गाया जाता है। ह्वै नि पुंनले ने झूरे नि रे बिलाले ने झूरे नि रे पंनले री माताड़ी रे भंवर सा री माताड़ी ह्वै के पुंनले री आवे नि रे बिलाले री आवे नि रे पुंनले री ओळ्यूंडी़ रे भंवर सा री ओळ्यूंडी़ ह्वै के पुंनले ने बरजो नि रे बिलाले ने बरजो नि रे के पुंनला परदेशां मत जा रे भंवर सा परदेशां मत जा ध्हे के पुंनलो गियो नि रे बिलाला गियो नि पुंनला परदेशां में भंवर सा परदेशां में ध्हे के पुंनले री आवे नि रे बिलालो री आवे नि पुंनले री ओळ्यूंडी़ रे भंवर सा री ओळ्यूंडी़ ध्हे को पुंनलो पांचा रो रे भंवर सा पांचा रो र... पुंनलो पचीसां रो बिलालो पचीसां... रो... अरे पुंनले री सांढ़डली रे बिलाले री सांढ़डली रे ढाल ढल गी रे।। अमर शहीद पूनमसिंह भाटी भारत के इतिहास में और वीर योद्धा भूमि राजस्थान की बलिदानी परम्परा में जैसलमेर में जन्मे पुनमसिंह भाटी का नाम अमर रहेगा। पांचवी कक्षा तक अध्ययन करने के पश्चात् १७ वर्षीय पूनमसिंह राजस्थान में चलाये गए ऐतिहासिक भूस्वामी आंदोलन का सत्याग्रही बनकर जेल चले गए। तीन माह की जेल भुगतने के पश्चात् पूनमसिंह नोकरी की तलाश में लग गए। १५ अक्टूम्बर १९६१ में वह अपने ग्राम साथी सुल्तान सिंह भाटी के साथ पुलिस सेवा में भर्ती हो गए। भर्ती के समय पुलिस अधीक्षक मोतीसिंह हाड़ा ने इस यूवक के बारे में कहा था "यह राष्ट्र का नाम उज्जवल करेगा।" पुलिस अधीक्षक के इन शब्दों को पूनमसिंह भाटी ने ९ सितम्बर १९६५ के भारत -पाक युद्ध में शोर्य दिखाकर सार्थक कर दिया। युद्ध काल में भाटी जैसलमेर पाक सीमा चोकी भुटों वाला पर तैनात थे। 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारत माता के वीर सपूतों के जोश और जज्बे ने चंद ही क्षणों में पाक के पांच रेंजरों को रेत के धोरों में धराशायी कर दिया। इससे पाक रेंजरों के हौसले पस्त होने लगे, लेकिन दूसरी ओर जवानों के सामने कारतूसों की कमी का संकट खड़ा हो गया। इस संकट पूर्ण स्थिति में जवान पूनमसिंह ने अपने अदम्य साहस का परिचय दिया। वे दुश्मन की गोलीबारी की परवाह किए बिना धोरों में रेंग-रेंगकर पाक के मारे गये रेंजरों तक पहुंचे। उनके हथियार और बंदूक अपने साथियों तक ले आए। हथियार और गोला-बारूद मिलते ही एक बार युद्ध का माहौल बदल गया। इसी दरम्यान पूनमसिंह भाटी ने पाक के दो और रेंजरों को ढेर कर दिया। हमारे पुलिस के जवानों ने पाक कमांडर अफजल खां सहित कुल आठ रेंजरों को मौत की नींद सुला दिया। इस बीच दुश्मन की एक गोली पूनमसिंह को लगी और मातृभूमि की रक्षा के लिए पूनमसिंह भाटी ने अपने प्राणों की आहुति दे दी I ७ दुशमनो को उनके कमांडर सहित मोत के घाट उतार कर भारत माँ की गोद में अपना बलिदान देकर जैसलमेर के भाटियों के विड़द "उतर भड़ किवाड़ भाटी" यादव कुल छ्त्राला उतर धरा कीवाड़ को अमर कर दिया। भाटी पूनमसिंह का जन्म ग्राम हाबूर के ठा . जयसिंह के घर १६ जून १९४० को माता श्री मती धायकँवर सोलंकियाजी की कोख से हुआ। युद्ध समाप्ति के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति ने पूनमसिंह भाटी को मरणोपरांत २६ जनवरी १९६६ को भारतीय पुलिस का अग्नि सेवा पदक प्रदान कर सम्मानित किया। उनकी याद में हाबुर का नाम पूनमनगर रखा। जैसलमेर में हनुमान चौराहा स्थित स्टेडियम का नाम भी शहीद पूनम सिंह स्टेडियम कर तथा शहीद की याद में पुलिस अधीक्षक के पूर्व कार्यालय के सामने तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत ने शहीद की प्रतिमा का अनावरण कर उनकी स्मृति चिर स्थाई कर दी। You are requested to please visit below our channel's 5 most ranked and viewed POPULAR PLAYLIST - 1. Rajasthani Folk Songs • Rajasthani Folk Song 2.Rajputana Wedding Songs • Rajputana Wedding Song 3.Langa Mangniyar Boy's • Langa Mangniyar Boys 4.Gazal Sufi Song's By Mangniyar Group • Gazal Sufi Songs 5.Rajasthani Bhajan • Rajasthani Bhajan punlo song, punlo song dance, pundlo marwadi song, punlo, punlo song, pundlo song, punlo song dance, pundlo song dance, pundlo status, pundlo rajasthani song lyrics, pundlo dance #PunloSong #PunloWeddingSong #PunloDance

Aave Re Hichki (हिचकी) Aave Hichki Re Mane aave Hichki Rajasthani Original Langa Song Mharo Barmer

SUNDAR GORI by SAZ

रेंण अंधारी पीया बिजली चमके | Aaj Mhara Piyaji Base Pradesh | अवलू थोरी घणी आवे

Punmal (पुनमल) राजस्थानी लोकगीत | Superhit Rajasthani Song | Asha Sapera | Full Video | PRG Music

राठौड़ो रो धूसो - Dhuso baje re | Original song | marwad antham | rajput song | new rajasthani song

Gypsy

जुग जुग जियो रे जैसाण ( jug jug jiyo re jesan ) folk song | Talab khan | bhati jaisalmer song

Mumal | Dapu Khan, Vibha Saraf | Santosh J, Mukta Bhatt | Drishyam Play

Dhuso Baje Re (धुंसो बाजे रे राठौड़ा) Marwad State Anthem Rajputi Song Kheta Khan & Mangniyar Group

Hindi Mashup Live Kheta khan सौ साल पहले मुझे तुमसे प्यार था || लाइव खेता ख़ान 2025 Hit’s Song

नेड़ी करजो ढोला नौकरी | Beejal Khan | Rajasthani Folk Song | New Marwadi Song 2024 | PMC Marwari TV

Moti Khan "Kurja" Shweta Raghuvanshi | Nemichand Makar | New Rajasthani Video Song 2023

Rangderi - Maati Baani Ft. Asha Sapera | | The Culture Lab | Dhun Jaipur

kanch keri chimani |char char chudla | banna ri lal bangadi | banna jodhane the jaijo | antariyo

Bedlo

JALALO BILALO-A Longing Of A Woman In Love #Rajasthani Folk Song by RAAHEIN Gharana x Shefali Khanna

राजस्थानी संस्कृति का बेहतरीन सॉन्ग Jahaj Bai || जहाज बाई || Superhit Rajasthani Folk Song || लोकगीत

Chand Chadyo Gignar

DHEEMERA CHALO - Champe Khan ║ BackPack Studio™ (Season 1) ║ Indian Folk Music - Rajasthan

