हद अनहद: राम और कबीर के साथ सफ़र - Had Anhad (Hindi)
पंद्रहवीं सदी के भक्ति कवि कबीर ने हमेशा धार्मिक हदों को चुनौती दी. वे ना हिन्दु कहलाना चाहते थे ना मुसलमान. वे मुसलमान जुलाहे परिवार में पले लेकिन उनकी कविता बार बार "राम" का आह्वान करती है. कबीर के "राम" कौन हैं? इस सवाल का जवाब ढूंढ़ती हुई यह फ़िल्म भारत से पाकिस्तान तक का सफ़र तय करती है, जिसमें कबीर के शब्द और संगीत में रमते हुए हम न सिर्फ़ देश की सरहदों को लांघते हैं बल्कि अपने अंतर मन की हदों को भी (अवधि: १०३ मिनट) 'हद अनहद' शबनम विरमानी द्वारा बनी कबीर पर कई फिल्मों में से एक है. शबनम फिल्म निर्माता व गायिका हैं, और २००३ में उन्होनें 'कबीर प्रोजेक्ट' की शुरुआत की, जो कि सृष्टि इंस्टिट्यूट ऑफ़ आर्ट, डिज़ाइन व टेक्नोलॉजी, बैंगलोर में स्तिथ है. संपर्क करें: [email protected]. फ़िल्म DVD यहाँ उपलब्ध है - http://www.amazon.in/dp/B00PJTQGX2 फ़िल्म को अंग्रेज़ी सब टाइटल्स के साथ देखें - • 'Had Anhad: Journeys with Ram & Kabir' यह वीडियो आने वाली 'अजब शहर' नामक वेबसाइट का एक हिस्सा है, जिसमें भारत और पास के देशों की भक्ति, सूफ़ी और बाउल परंपरा से सम्बंधित गीत, चर्चाएं और चित्र शामिल होंगे. इस वेबसाइट का निर्माण बैंगलोर की कबीर प्रोजैक्ट टीम कर रही है. www.ajabshahar.org, www.kabirproject.org. फ़िल्म क्रेडिट्स - छाया व निर्देशन - शबनम विरमानी लेखन व संकलन - शबनम विरमानी, रिखव देसाई संकलन सहाय - आरती पार्थसारथी, वसंत कुम्मी, परमेश के., रूमाह रसाक़ निर्देशन व निर्माण सहाय - स्मृति चंचानी, रूमाह रसाक़ शोध व अवधारणा - शबनम विरमानी, तारा किणी गायन - महेशा राम, मुख्त्यार अली, शफ़ी मुहम्मद फ़क़ीर, फ़रीदुद्दीन अयाज़ व अबु मुहम्मद, प्रहलाद टिपान्या, कालूराम बामनिया ध्वनि रिकार्डिंग - पी. एम. सतीश (मालवा व राजस्थान), जी. एम. चाँद (पाकिस्तान) ध्वनि मिश्रण - फ़ाइयरफ़्लाईज़ पोस्ट साउंड, मुंबई ऐनिमेशन - ओरिजित सेन, एम. एम. प्रदीप हिंदी अनुवाद - दिव्या जैन, शबनम विरमानी कथन - शबनम विरमानी प्रोजेक्ट सलाहकार - लिंडा हैस, अशोक वाजपाई, विद्या राव, पुरुषोत्तम अग्रवाल, तारा किणी आर्थिक सहाय - फ़ोर्ड फाऊँडेशन निर्माण - सृष्टि, बैंगलोर संग्रह - कबीर प्रोजैक्ट निर्माण वर्ष - 2009

चलो हमारा देस - Chalo Hamara Des (Hindi)

Prahlad Singh Tipanya Sings Kabir (Part 1)

तू द्रष्टा है या दर्शक? | Ashtavakra Gita Ep. 03 | Osho

कबीर-परंपरा के गुमनाम सितारे 'दादू' पर सुनिए JNU के Professor Purushottam Agrawal को | Padhaku Nitin

कबीरा खड़ा बाज़ार में - Kabira Khada Bazaar Mein (Hindi)

'The Call of a Song: My Journeys with Kabir'

Kargil's Intelligence Failure, Saurabh Kalia & Pakistan Army's Brutal Truth Ft. Vikram Batra's Twin

420 IPC Hindi (4K) Full Movie | Vinay Pathak, Ranvir Shorey & Gul Panag | Bharatiya Nyaya Sanhita

Bharatvarsh: Episode 6: Watch the inspiring story of undeterred poet of 15th century, Saint Kabir

Shankaracharya Vs Mandana Misra: इतिहास की सबसे बड़ी बहस में कैसे फंस गए थे शंकराचार्य? Mimansa EP22

Kabir को गाने वाले Prahlad Tipaniya ने Pakistan, Farid Ayaz, Rahul Gandhi से मुलाकात पर ये बतायाGITN

Chalo Hamara Des: Journeys with Kabir & Friends (English)

OSHO: Kabir-Himalaya Ka Sangeet कबीर - हिमालय का संगीत

Nit Khair Manga की धुन, Kabir Project, Abdul Kalam के किस्से, सूफ़ी गायक Mukhtiyar Ali संग Baithki

NAFS Ke Raaz | Ibn Arabi | Hindi/Urdu

Pankaj Tripathi on Gangs of Wasseypur, Mirzapur & His Path to Success | Shekhar Tonite Ep 11

ABHISHEK TIWARI REVEALS - WHY DHARMENDRA PRADHAN RESIGNED | CJP NEXT MOVE? MODI CREDIBILITY HURT?

कर्म, धर्म और मेरी काशी! | Dr Kumar Vishwas | Varanasi

Shrimad Bhagwad Geeta Ka Udgam Rahasya | 4 Pramukh Manyataen | Ep. 01 | Dr H.S. Sinha

