कई बार खाई होगी मिक्स वेज, एक बार सब्जी की ये रेसिपी भी करें ट्राई, जुबान पर हमेशा बना रहेगा स्वाद
कई बार खाई होगी मिक्स वेज, एक बार सब्जी की ये रेसिपी भी करें ट्राई, जुबान पर हमेशा बना रहेगा स्वाद Mix Veg Sabji Recipe: मिक्स वेज सब्जी की सामग्री मिक्स वेज सब्जी बनाने के लिए 1 आलू, 2 गाजर, 100 ग्राम बीन्स, 70 ग्राम हरी मटर, 150 ग्राम फूलगोभी, 50 ग्राम शिमला मिर्च, ½ चम्मच अमचूर पाउडर, ½ चम्मच नमक, ½ चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, 8-10 काजू, डीप फ्राई करने के लिए तेल ले लें. वहीं सब्जी की ग्रेवी बनाने के लिए 2 तेज पत्ता, 2 बड़ी इलायची, 3 हरी मिर्च, 2 दालचीनी के टुकड़े, 3-4 लौंग, ½ चम्मच जीरा, 1 चम्मच कद्दूकस की हुई अदरक, 2 बारीक कटी हुई प्याज, ½ चम्मच नमक, ½ चम्मच अदरक और लहसुन का पेस्ट, 3 बारीक कटे टमाटर, ½ चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच देगी मिर्च पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, ½ चम्मच जीरा पाउडर, ½ चम्मच भुनी हुई कसूरी मेथी, 1 चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च, ½ चम्मच चाट मसाला, 1 चम्मच क्रीम, 5 ग्राम बटर, ¼ चम्मच गरम मसाला, थोड़ा सा पानी, अदरक के लच्छे और थोड़े से पनीर के टुकड़े ले लें. मिक्स वेज सब्जी की रेसिपी मिक्स वेज सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आलू, गाजर, बीन्स, हरी मटर, फूलगोभी और शिमला मिर्च जैसी सभी सब्जियों को धोकर काट लें. फिर इन सब्जियों को गर्म तेल में डालकर फ्राई कर लें. सारी सब्जियां पकने के बाद इसे प्लेट में निकालें. अब सब्जियों में अमचूर पाउडर, नमक और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर दें. वहीं काजू को गर्म पानी में भिगो कर रखें. सब्जी की ग्रेवी बनाने के लिए 2 चम्मच तेल गर्म करें. फिर इसमें तेज पत्ता, बड़ी इलायची, हरी इलायची, दालचीनी, जीरा और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर भूनें. कुछ देर बाद इसमें प्याज एड करें. प्याज पकने के बाद इसमें काजू और नमक मिलाएं. फिर इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर चलाएं. अब टमाटर डालें और गलने के बाद इसमें हल्दी पाउडर, देगी मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और पानी मिक्स करें. सभी मसालों को कढ़ाई छोड़ने तक पकाएं और फिर इनको ठंडा करके पीस कर पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को ग्रेवी बनाने के लिए कढ़ाई में गर्म करें और इसमें कसूरी मेथी, हरी मिर्च, गरम मसाला, चाट मसाला, हरा धनिया, अदरक के लच्छे और फ्राइड सब्जियां मिक्स कर दें. आखिर में पनीर के टुकड़े, क्रीम और बटर मिलाकर गैस बंद कर दें. बस आपकी मिक्स वेज सब्जी तैयार है.

Cooking A Massive Lamb Pilaf For a Mountain Village Feast!

Delhi’s Roadside Egg Master Makes Every Egg Dish You Can Imagine | Indian Street Food

Quick Aloo Baingan Curry Recipe | آلو بینگن بنانے کا آسان طریقہ

Superstar Ravi Teja ''RAILWAY OFFICER'' | New Released Full South Hindi Dubbed Movie | Sreeleela |HD

My family didn’t even know what this was called😀

एक बार भिंडी की सब्जी इस आसान तरीके से बना कर देखिए बार-बार ऐसे ही बनाएंगे l Bhindi ki sabji

चटपटी मसालेदार आलू कतली की परफेक्ट रेसिपी | Sukhi Aloo Ki Sabji | Aloo Katli | aloo ki katliyan

Turn Cauliflower Into This Amazingly Delicious Curry | Aloo Phulkopir Tarkari | Aloo Gobi

बुज़ुर्गों, ये 5 फल तुरंत बंद करें – ये आपकी सेहत खराब कर रहे हैं!

Photographers Who Became Friends With Wildlife in the Sweetest Way! 😍🐾

Diabetes में खतरनाक हैं ये 8 सब्ज़ियां | 8 Worst Vegetables for Diabetics

1 વાર આ રીતે કોબીનું શાક બનાવી લીધું તો રોટલીઓ ઓછી પડશે! KobiNu Shaak/ Gujarati Recipe /શાક

rainy day FISH CURRY cooking with jhinge and kochu shak recipe for tribe father&mother|rural life

Easy Potato Snacks Recipe | Aloo Kay Mazedar Snacks Recipe | Easy Teatime Snacks

Aisi Baingan Ki Sabzi Pehle Kabhi Nahi Banai Hogi | Easy & Tasty Eggplant with Egg Recipe |BN Food|

जब कपिल और चंदू रातों-रात बन गए रईस! | The Kapil Sharma Show

Mix Eggshells With Baking Soda! You'll Be Surprised By The Results! I Wish I Had Known This Sooner!

Restaurant Style Bhindi Recipe | Marsala Bhindi | Dhaba Style Bhindi Recipe | Cook with Adeel

Amritsar Best Street Food | Old Amritsar Food Tour | Amritsar Famous Food | Amritsar

