ये तो ब्राह्मण नहीं || आचार्य प्रशांत, वज्रसूची उपनिषद् पर (2020)
🧔🏻♂️ आचार्य प्रशांत से समझे गीता और वेदांत का गहरा अर्थ, लाइव ऑनलाइन सत्रों से जुड़ें: https://acharyaprashant.org/hi/enquir... 📚 आचार्य प्रशांत की पुस्तकें पढ़ना चाहते हैं? फ्री डिलीवरी पाएँ: https://acharyaprashant.org/hi/books?... ➖➖➖➖➖➖ वीडियो जानकारी: अद्वैत बोध शिविर, 26.04.2020, ग्रेटर नॉएडा, उत्तर प्रदेश, भारत Title : ये तो ब्राह्मण नहीं || आचार्य प्रशांत, वज्रसूची उपनिषद् पर (2020) 📋 Video Chapters 0:00 - भूमिका (Intro) 0:07 - ब्राह्मण क्या जन्म से बनता है? समाज में फैले भ्रम की चर्चा ~ वज्रसूची उपनिषद् 11:10 - आत्मज्ञानी, द्वैतरहित, शुद्ध चित्त वाला ही ब्राह्मण है। 14:02 - "ब्राह्मण" वास्तव में ब्रह्मज्ञान से कितने दूर हैं? 18:58 - समापन प्रसंग: उपनिषदकार कहते हैं कि जो समस्त दोषों से रहित, अद्वितीय, आत्मतत्व से संपृक्त है, वह ब्राह्मण है ! चूँकि आत्मतत्व सत्, चित्त, आनंद रूप ब्रह्म भाव से युक्त होता है, इसलिए इस ब्रह्म भाव से संपन्न मनुष्य को ही (सच्चा) ब्राह्मण कहा जा सकता है! इन वर्णों में ब्राह्मण ही प्रधान है, ऐसा वेद वचन है और स्मृति में भी वर्णित है ! अब यहाँ प्रश्न यह उठता है कि ब्राह्मण कौन है ? क्या वह जीव है अथवा कोई शरीर है अथवा जाति अथवा कर्म अथवा ज्ञान अथवा धार्मिकता है ? इस स्थिति में यदि सर्वप्रथम जीव को ही ब्राह्मण मानें ( कि ब्राह्मण जीव है), तो यह संभव नहीं है; क्योंकि भूतकाल और भविष्यतकाल में अनेक जीव हुए होंगें ! उन सबका स्वरुप भी एक जैसा ही होता है ! जीव एक होने पर भी स्व-स्व कर्मों के अनुसार उनका जन्म होता है और समस्त शरीरों में, जीवों में एकत्व रहता है, इसलिए केवल जीव को ब्राह्मण नहीं कह सकते ! क्या शरीर ब्राह्मण (हो सकता) है? नहीं, यह भी नहीं हो सकता ! चांडाल से लेकर सभी मानवों के शरीर एक जैसे ही अर्थात पांचभौतिक होते हैं,उनमें जरा-मरण, धर्म-अधर्म आदि सभी सामान होते हैं ! ब्राह्मण- गौर वर्ण, क्षत्रिय- रक्त वर्ण , वैश्य- पीत वर्ण और शूद्र- कृष्ण वर्ण वाला ही हो,ऐसा कोई नियम देखने में नहीं आता तथा (यदि शरीर ब्राह्मण है तो ) पिता, भाई के दाह संस्कार करने से पुत्र आदि को ब्रह्म हत्या का दोष भी लग सकता है ! अस्तु, केवल शरीर का ब्राह्मण होना भी संभव नहीं है !! क्या जाति ब्राह्मण है? (अर्थात ब्राह्मण कोई जाति है )? नहीं, यह भी नहीं हो सकता; क्योंकि विभिन्न जातियों एवं प्रजातियों में भी बहुत से ऋषियों की उत्पत्ति वर्णित है ! जैसे – मृगी से श्रृंगी ऋषि की, कुश से कौशिक की, जम्बुक से जाम्बूक की, वाल्मिक से वाल्मीकि की, मल्लाह कन्या (मत्स्यगंधा) से वेदव्यास की, शशक पृष्ठ से गौतम की, उर्वशी से वसिष्ठ की, कुम्भ से अगस्त्य ऋषि की उत्पत्ति वर्णित है ! इस प्रकार पूर्व में ही कई ऋषि बिना (ब्राह्मण) जाति के ही प्रकांड विद्वान् हुए हैं, इसलिए केवल कोई जाति विशेष भी ब्राह्मण नहीं हो सकती है ! क्या ज्ञान को ब्राह्मण माना जाये? ऐसा भी नहीं हो सकता; क्योंकि बहुत से क्षत्रिय (रजा जनक) आदि भी परमार्थ दर्शन के ज्ञाता हुए हैं (होते हैं) ! अस्तु, केवल ज्ञान भी ब्राह्मण नहीं हो सकता है ! तो क्या कर्म को ब्राह्मण माना जाये? नहीं ऐसा भी संभव नहीं है; क्योंकि समस्त प्राणियों के संचित, प्रारब्ध और आगामी कर्मों में साम्य प्रतीत होता है तथा कर्माभिप्रेरित होकर ही व्यक्ति क्रिया करते हैं ! अतः केवल कर्म को भी ब्राह्मण नहीं कहा जा सकता है !! क्या धार्मिक, ब्राह्मण हो सकता है? यह भी सुनिश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता है; क्योंकि क्षत्रिय आदि बहुत से लोग स्वर्ण आदि का दान-पुण्य करते रहते हैं ! अतः केवल धार्मिक भी ब्राह्मण नहीं हो सकता है !! तब ब्राह्मण किसे माना जाये? (इसका उत्तर देते हुए उपनिषत्कार कहते हैं ) – जो आत्मा के द्वैत भाव से युक्त ना हो; जाति गुण और क्रिया से भी युक्त ण हो; षड उर्मियों और षडभावों आदि समस्त दोषों से मुक्त हो; सत्य, ज्ञान, आनंद स्वरुप, स्वयं निर्विकल्प स्थिति में रहने वाला, अशेष कल्पों का आधार रूप , समस्त प्राणियों के अंतस में निवास करने वाला, अन्दर-बाहर आकाशवत संव्याप्त; अखंड आनंद्वान , अप्रमेय, अनुभवगम्य , अप्रत्येक्ष भासित होने वाले आत्मा का करतल आमलकवत परोक्ष का भी साक्षात्कार करने वाला; काम-रागद्वेष आदि दोषों से रहित होकर कृतार्थ हो जाने वाला ; शम-दम आदि से संपन्न ; मात्सर्य , तृष्णा , आशा,मोह आदि भावों से रहित; दंभ, अहंकार आदि दोषों से चित्त को सर्वथा अलग रखने वाला हो, वही ब्राह्मण है; ऐसा श्रुति, स्मृति-पूरण और इतिहास का अभिप्राय है ! इस (अभिप्राय) के अतिरिक्त एनी किसी भी प्रकार से ब्राह्मणत्व सिद्ध नहीं हो सकता ! आत्मा सैट-चित और आनंद स्वरुप तथा अद्वितीय है ! इस प्रकार ब्रह्मभाव से संपन्न मनुष्यों को ही ब्राह्मण माना जा सकता है ! यही उपनिषद का मत है ! ~(वज्रसूचिकोपनिषद) ~ असली ब्राह्मण कौन? ~ क्या जन्म से कोई ब्राह्मण होता है? ~ असली ब्राह्मण कैसे पहचाने? ~ ब्राह्मण कैसे हों? ~ क्या बहुत पाप करने के बाद भी ब्राह्मण हुआ जा सकता है? ~ क्या ब्राह्मण होने का अर्थ अविवाहित होना है? ~ विवाह, स्त्री और ब्राह्मण में क्या बातें सामान हैं? संगीत: मिलिंद दाते ~~~~~~~~~~~~~

मूर्तियों और मिथकों को मानें कि नहीं? || आचार्य प्रशांत, वेदांत महोत्सव ऋषिकेश में (2022)

क्या ब्राह्मण विदेशी है ? इसपर जब ब्राह्मण और बहुजनों में हुई जोरदार बहस Debate Bahujan VS Brahman

ashtavakra gita by osho in hindi part 9

Are We Hurting Jainism? क्या हम जैन धर्म को नुकसान पहुंचा रहे हैं?

इस प्रेम के आगे पूरी लंका हार गए || acharya prashant best hindi motivational speech .2026

Did Swami Vivekananda also eat fish? Acharya Prashant's big revelation #acharyaprashant #SwamiViv...

Hinduism, Consciousness and Advaita Vedanta - Swami Sarvapriyananda

Youtube Teachers v/s Media Mafia | Khabr-e-Azam w/ Kunal Kamra & ROFL | E52

The D@rk Side of BRAHMIN

असली ब्राह्मण कौन? || आचार्य प्रशांत (2024)

ऐसे होते हैं उपनिषदों के ऋषि || आचार्य प्रशांत, वेदांत पर (2020)

SAWERA (2026) | Dhanush | New South Indian Movie Dubbed In Hindi | Action Drama Thriller | Full HD

एक पक्षी खाता रहा, दूसरा देखता ही रहा? || आचार्य प्रशांत, श्वेताश्वतर उपनिषद् पर (2020)

When Did Doctors Become Shopkeepers? — Why Patients Turn Violent || Acharya Prashant, AIIMS Raipur

आत्मा: दस सवाल, अंतिम जवाब || आचार्य प्रशांत, वेदांत महोत्सव ऋषिकेश में (2021)

Is this the sanctity of Ram? A 200 crore donation heist was underway, and no one knew?

Vishal Chaturvedi On Neem Karoli Baba, Hanuman Ji, Kainchi Dham, Hanuman Ansh & More | @RJRaunac

Adi Shankaracharya Vs Mandan Misra | The Greatest Debate Ever | Hyper Quest

वासना विजय का अभियान ! रामकृष्ण परमहंस

