जटोली शिव मंदिर, जहाँ के पत्थरों से आती है भगवान शिव के डमरू की आवाज़ | 4K | दर्शन 🙏
श्रेय: संगीत एवम रिकॉर्डिंग - सूर्य राजकमल लेखक - रमन द्विवेदी भक्तों! सादर नमन, वंदन और अभिनन्दन… भक्तों! देवभूमि हिमाचल में वैसे तो सभी देवी- देवताओं के नाम से कई धार्मिक स्थल हैं, कई प्रसिद्ध तीर्थ हैं, कई पवित्र धाम हैं और आध्यात्मिक मंदिर हैं। किन्तु इनमें से अधिकांश मंदिर माँ जगदंबा और भगवान शिव को समर्पित हैं। हिमाचल प्रदेश स्थित सभी शिव मंदिरों की अपनी अपनी विशेषता है, अपनी अपनी गाथा है और अपना-अपना महत्व है। ऐसा ही एक मंदिर है देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन स्थित जटोली शिव मंदिर.. मंदिर के बारे में: भक्तों जटोली शिव मंदिर हिमांचल प्रदेश के सोलन शहर से करीब सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर की खास बात यह है कि यह एशिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर है। कहा जाता है कि दक्षिण-द्रविड़ शैली में बने इस मंदिर को बनने में करीब 39 साल का समय लगा था। भक्तों के दान से बना मंदिर: भक्तों जटोली शिव मंदिर के निर्माण में करोड़ों की धन राशि खर्च हुई है। ये समस्त धन राशि स्वामी कृष्णानंद परमहंस महाराज के शिष्यों और भक्तों के दान द्वारा संग्रह की गयी थी। मंदिर का बढ़ता महत्व: भक्तों यात्रियों और पर्यटकों की दृष्टि से भी जटोली शिव मंदिर का महत्व दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है हर साल देश और दुनिया के लाखों यात्री और सैलानी दर्शन के लिए इस मंदिर का रुख करते हैं। मंदिर में भंडारा: भक्तों जटोली मंदिर प्रबंधन कमेटी की ओर से हर इतवार को भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा जिन भक्तों की मन्नत पूर्ण हो जाती है वो इस मंदिर के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा प्रकट करते हुये मंदिर में भंडारे का आयोजन करवाते हैं। कहा जाता है कि जटोली शिव मंदिर में स्फटिक यानि पारद शिवलिंग विराजमान हैं। शिवपुराण में पारद के शिवलिंग को अत्यंत चमत्कारिक बताया गया है। इसलिए जटोली शिव मंदिर में सभी भक्तों की मन्नतें पूर्ण होती है। मंदिर के पत्थरों से आती है डमरू की आवाज: भक्तों स्थानीय भक्तों के अनुसार- जटोली में भगवान शिव का नित्य निवास है। भक्तों के अनुसार आज भी जटोली शिव मंदिर के पत्थरों से डमरू की आवाज आती है। इसलिए प्रायः भक्तों को यहाँ भगवान शिव के मौजूद होने की भी अनुभूति होती है। अन्य दर्शनीय स्थल: भक्तों अगर आप जटोली शिव मंदिर की यात्रा कर रहे हैं और आप सैर सपाटे में भी रुचि रखते हैं तो आप कसौली, शूलिनी मंदिर, कुथार का किला, सिरमौर, बरोग, जवाहर पार्क, नालगढ़ किला, दरलाघाट और मजथल अभयारण्य जैसे स्थानो के पर्यटन का आनंद उठा सकते हैं। कैसे पहुँचे: भक्तों सोलन का जटोली शिव मंदिर हिमांचल प्रदेश का प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थल है। इसलिए ये पहुँचने के लिए वायु, रेल और सड़क तीनों ही मार्ग उपलब्ध हैं। भक्त को भगवान से और जिज्ञासु को ज्ञान से जोड़ने वाला एक अनोखा अनुभव। तिलक प्रस्तुत करते हैं दिव्य भूमि भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों के अलौकिक दर्शन। दिव्य स्थलों की तीर्थ यात्रा और संपूर्ण भागवत दर्शन का आनंद। दर्शन ! 🙏 इस कार्यक्रम के प्रत्येक एपिसोड में हम भक्तों को भारत के प्रसिद्ध एवं प्राचीन मंदिर, धाम या देवी-देवता के दर्शन तो करायेंगे ही, साथ ही उस मंदिर की महिमा उसके इतिहास और उसकी मान्यताओं से भी सन्मुख करायेंगे। तो देखना ना भूलें ज्ञान और भक्ति का अनोखा दिव्य दर्शन। 🙏 Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि तिलक किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. #devotional #hinduism #devotional #jatolishivtemple #shiv #vlogs #himachalpradesh #darshan #travel

CM Vijay का गुरुद्वारों के लिए बड़ा ऐलान?🙏, America ने खोली पंजाब की आंखें, Prince Amritbir Singh.

Kali Mata Padhai Temple, Shimla (In the midst of Deodar and Pine forest)

🔱 Jatoli Shiv Temple Solan HP | जटोली शिव मंदिर | एशिया का सबसे ऊँचा शिव मंदिर | इतिहास, यात्रा गाइड

क्या पूर्वजन्म के कर्मों का फल इस जन्म में मिलता है? | भाग्य, कर्म और जन्म-मृत्यु का रहस्य।

Dabangg 2 Iconic Wedding Scene: पांडे लौंडिया तो हम लेकर जायेंगे जो उखाड़ना है उखाडलो | Salman Khan

Untold story of Jatoli mahadev || Himachal Pradesh || Solan #jatoli #mahadev

🧘♂️ Rishikesh – The Yoga Capital of the World 🇮🇳 | Peace, Ganga & Himalayan Vibes ✨

Ram Mandir Chori | Nitish Rajput

कैसा है महादेव मणि'महल' जहां शेषनाग की साधना स्थली है ? Watch Full Ground Report

Rekha जी को रुलाने के बाद Amitabh ने पोंछे उनके आंसू || The Kapil Sharma Show || Latest Episode ||

कालाग्नि के बाद भी ,गुफा के अंदर कबूतर कैसे बचे ? | EP10 | Amarnath Mystery Explained

शिव पार्वती साक्षात दर्शन | Kathgarh Shiv Mandir | Pathankot | Himachal pradesh Tourism

जटोली शिव मंदिर | हिमाचल प्रदेश | धार्मिक तीर्थयात्रा | Jatoli Shiv Temple | Tirth Yatra

कुछ भी करना पर चुलबुल पांडे के चश्मे को हाथ मत लगाना - Salman Khan Dabangg 2 Movie Action Scene

Devon Ke Dev Mahadev | Sati ne kiya aatm-daah | देवों के देव महादेव | Episode 127-128

The Untold Story of Adi Shankaracharya || सनातन के सबसे बड़े रक्षक की कहानी

क्या आप जानते हैं एशिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर कहाँ है? | जटोली शिव मंदिर | दर्शन

Black And White With Anjana Om Kashyap: Amarnath का पवित्र Shivling 4 दिन में कैसे पिघला? | Aaj Tak

श्री हेमकुंड साहिब यात्रा 2026📍|| आसान नहीं है यहां तक पहुंचना 🥵 || Ep-20

