लखनऊ स्तिथ कामाख्या माता का भव्य बाबा भूतनाथ मंदिर| नवरात्रि विशेष | 4K | दर्शन 🙏
भक्तों नमस्कार! प्रणाम! सादर नमन और अभिनन्दन! भक्तों आज हम आपको अपने लोकप्रिय कार्यक्रम दर्शन के माध्यम से जिस मंदिर की यात्रा करवाने जा रहे हैं वो भूतनाथ मंदिर के नाम से विख्यात है। मंदिर के बारे में: भक्तों बाबा भूतनाथ का मंदिर लखनऊ शहर के इंदिरा नगर क्षेत्र, भूतनाथ बाजार में मुख्य फैजाबाद रोड से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर लखनऊ का एक प्रसिद्ध मंदिर है और इस मंदिर की काफी मान्यता है। मुख्य रूप से यह मंदिर जगत्जननी माता कामाख्या और देवाधिदेव महादेव भगवान शिव को समर्पित, जिन्हें भूतनाथ भी कहा जाता है, यद्यपि इस मंदिर में कई अन्य देवताओं की मूर्तियां भी प्रतिष्ठित हैं, विशेष रूप से भगवान हनुमान, देवी पार्वती और नंदी की दिव्य मूर्तियां। भूतनाथ मन्दिर लखनऊ के ऐसे मंदिरों में से एक हैं जहाँ शन्ति और अध्यात्म का एक अनूठा संगम देखने को मिलता हैं. मंदिर के सम्मान में क्षेत्र का नामकरण: भक्तों बाबा भूतनाथ मंदिर की लोकप्रियता, इसके महत्व को देखते हुए, इस मंदिर के सम्मान में जीवंत भूतनाथ मार्केट सहित पूरे क्षेत्र का नाम भूतनाथ रखा गया है.इतना ही नहीं इस मंदिर के निकट भूतनाथ मार्केट नामक मेट्रो स्टेशन बनाया गया है। भूतनाथ मंदिर का इतिहास: भक्तों लखनऊ स्थित बाबा भूत्नाथ का कोई ऐतिहासिक या पौराणिक मंदिर नहीं है और न यह मंदिर अत्यधिक प्राचीन है। यद्यपि इस मंदिर का निर्माण कब हुआ इसका प्रमाण नहीं है किन्तु स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर लगभग लगभग ७० साल पुराना है। मंदिर के पुजारियों के अनुसार - इस मंदिर की स्थापना बाबा भूतनाथ जी ने 1950 के दशक में की थी। मंदिर के अंदर बाबा भूतनाथ की बहुत सारी तस्वीरें और मूर्तियाँ भी हैं जो देखी जा सकती है। मंदिर के अन्दर: भक्तों बाबा भूतनाथ मंदिर में प्रवेश करते ही सर्वप्रथम श्री हनुमान जी महाराज का मंदिर है जहाँ हनुमान जी के भव्य, दिव्य और अतीव सुन्दर विग्रह का दर्शन होता है तदन्तर माता दुर्गा, माता बगलामुखी, माता त्रिपुरसुन्दरी, माता काली, भगवान् गणेश, भैरव जी, और संतोषी माता आदि के कई मंदिरों के दर्शन होते हैं. यहाँ शिव परिवार को समर्पित एक मंदिर है जहाँ भगवान् शिव की बहुत ही मनभावन मूर्ति के साथ साथ माता पार्वती, गणेश जी और कार्तिकेय जी विराजमान हैं इसी शिव परिवार मंदिर के मध्य मंदिर के मध्य में शिवलिंग विराजमान हैं भक्तगण शिवलिंग का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और पंचामृत अभिषेक तथा षोडशोपचार पूजा अर्चना करते हैं. मंदिर का गर्भगृह: भक्तों सभी मंदिरों की भांति ही बाबा भूतनाथ मंदिर में एग गर्भगृह बना है जहाँ पर प्रधान देवता के रूप जगत्जननी माता कामख्या की अत्यंत मनोहर मूर्ति विराजमान है. मंदिर प्रांगणमें बाबा भूतनाथ की समाधि: भक्तों भूतनाथ मंदिर के बाहर मंदिर प्रांगण में ही इस मंदिर के संस्थापक बाबा भूतनाथ की समाधि बनी है, जहाँ बाबा भूतनाथ की मूर्ति भी स्थापित है, साथ ही इस समाधि मंदिर की दीवारों पर बाबा भूतनाथ के कई चित्र भी लगे हुए दिखाई देते हैं. समाधि के सामने का दृश्य बड़ा ही मनोरम और हरा भरा हैं जहाँ भक्तगण कुछ पल बैठकर शांति और सुकून का अनुभव करते हैं. त्यौहार-उत्सव: भक्तों लखनऊ भूतनाथ मंदिर में सभी त्यौहार पूरे हर्ष तथा उल्लास के साथ मनाये जाते हैं कितु इस मन्दिर का प्रमुख आकर्षण महाशिवरात्रि का उत्सव होता है. इंन सभी त्योहारों में मंदिर तथा और आसपास के क्षेत्रों को भव्यता के साथ सजाया जाता है जो देखते ही बनती है. मां कामाख्या का विशाल भंडारा: भक्तों जगत्जननी माता कामख्या को समर्पित बाबा भूतनाथ मंदिर लखनऊ में चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि को लाखों श्रद्धालु माँ के दर्शन पूजन को पहुँचते हैं. जिससे समूचा भूतनाथ क्षेत्र जय माता दी और जय माँ कामाख्या के जयकारे से गूंज उठता है। इस अवसर पर दिव्य हवन पूजन और महाआरती के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिसमें अनगिनत भक्तों की भागीदारी होती है और हजारों लोग भंडारे में माँ का प्रसाद ग्रहण करते हैं। समीपस्थ दर्शनीय व् पर्यटन स्थल: भक्तों अगर आप लखनऊ स्थित बाबा भूतनाथ के मंदिर की यात्रा करने जा रहे हैं और पर्यटन की रूचि रखते हैं तो मंदिर के आसपास महाराजा बिजली पासी किला, चंद्रिका देवी मंदिर, बड़ा कालीजी मंदिर, काली बाड़ी, कोनेश्वर मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर, छाछी कुआं मंदिर, बुद्वेश्वर मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, राम कृष्ण मठ, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका, नादान महल, मोती महल, आलमबाग पैलेस, टिकैत राय तालाब, बुद्ध पार्क, नीबू पार्क, हाथी पार्क, ग्लोबल पार्क, बेगम हजरत महल पार्क, सूर्य कुंड, जैसे कई ऐतिहासिक मंदिर, किले और तालाब हैं। जहाँ का पर्यटन आपकी यात्रा को सम्पूर्णता प्रदान कर सकता है. भक्त को भगवान से और जिज्ञासु को ज्ञान से जोड़ने वाला एक अनोखा अनुभव। तिलक प्रस्तुत करते हैं दिव्य भूमि भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों के अलौकिक दर्शन। दिव्य स्थलों की तीर्थ यात्रा और संपूर्ण भागवत दर्शन का आनंद। दर्शन ! 🙏 इस कार्यक्रम के प्रत्येक एपिसोड में हम भक्तों को भारत के प्रसिद्ध एवं प्राचीन मंदिर, धाम या देवी-देवता के दर्शन तो करायेंगे ही, साथ ही उस मंदिर की महिमा उसके इतिहास और उसकी मान्यताओं से भी सन्मुख करायेंगे। तो देखना ना भूलें ज्ञान और भक्ति का अनोखा दिव्य दर्शन। 🙏 Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि तिलक किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. In association with Divo - our YouTube Partner #devotional #mandir #navratri #navratrispecial #bababhootnathtemple #navratri2022 #youtube #hinduism

अब तक का सबसे कम समय मे गाया गया - सम्पूर्ण सुन्दरकाण्ड पाठ - Sampurn SunderKand - Premprakash Dubey

The Kingdom of Krishna | Janmashtami in Dwarka | Full Episode | हिंदी

🔥 Deo Sun Temple Aurangabad Bihar | Complete Travel Vlog | Full Tour & Hidden Facts | Bawali Vlogs|

1 | Babaji se pratham parichay | Baba Bhoothnath Jivani | #tantra #kamakhyatemple

श्री हनुमान चालीसा 🌺🙏| Shree Hanuman Chalisa Original Video |🙏🌺| GULSHAN KUMAR | HARIHARAN | 8K

Best Of ISKCON Kirtan | Hare Krishna Hare Rama | Deep Meditation & Inner Peace | Krishna Bhajan 2026

महाप्रभु जगन्नाथ ने की कटहल चोरी 😲 | भक्त माधवदास की अद्भुत लीला | Jagannath Ji @TanujaSharma-e7u

🔔 Hanuman Chalisa Superhit Bhajan | Bajrangbali Song | Peaceful Meditation Music

माँ रेणुका जी के भव्य मंदिर की दर्शन यात्रा| नवरात्रि विशेष| 4K | दर्शन🙏

45 मिन्ट में गाया गया सम्पूर्ण सुंदर कांड जरूर सुने ,इसे सुनने से आपके सभी बिगड़े काम बनेगें

Shiv Dhun Om Namah Shivay Full By Anuradha Paudwal Om Namah Shivay I Shiv Dhuni

The Untold Story of Adi Shankaracharya || सनातन के सबसे बड़े रक्षक की कहानी

श्री हनुमान चालीसा Hanuman Chalisa Jai Hanuman Jai Shri Ram 1

EP 06 | Kamakhya ke siddha tantrik Baba Bhootnath ji | Tantrik Talks | Smita Venkatesh

अखंड श्री राधा नाम जप | Shri Radha Naam Jaap | Radha Naam Dhun

Maa Chandrika Devi Mandir Lucknow । मां चंद्रिका देवी की पौराणिक कथा, इतिहास और मान्यता

45 मिनट में गाया गया सम्पूर्ण सुंदरकांड l SunderKand path l Sunderkand With Lyrics

FULL EPISODE -1 | Devon Ke Dev...Mahadev || देवों के देव... महादेव || Sharddha aur shakti

Ram Mandir Chori | Nitish Rajput

