Andher Nagri | अंधेर नगरी की समीक्षा । भारतेंदु का अंधेर नगरी | Bhartendu ka Naatak | सारांश पात्र
अंधेर नगरी प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार भारतेंदु हरिश्चंद्र का सर्वाधिक लोकप्रिय नाटक है। ६अंकों के इस नाटक में विवेकहीन और निरंकुश शासन व्यवस्था पर करारा व्यंग्य करते हुए उसे अपने ही कर्मों द्वारा नष्ट होते दिखाया गया है। भारतेंदु ने इसकी रचना बनारस के हिंदू नेशनल थियेटर के लिए एक ही दिन में की थी। Host- Vivek Tripathi Subscribe Here- / examhindichannel Follow us on Facebook- https://www.fb.com/examhindichannel Mail Me- [email protected] पहले दृश्य में महंत अपने दो चेलों के साथ दिखाई पड़ते हैं जो अपने शिष्यों गोवर्धन दास और नारायण दास को पास के शहर में भिक्षा माँगने भेजते हैं। वे गोवर्धन दास को लोभ के बुरे परिणाम के प्रति सचेत करते हैं। दूसरे दृश्य में शहर के बाजार का दृश्य है जहाँ सबकुछ टके सेर बिक रहा है। गोवर्धन दास बाजार की यह कफैयत देखकर आनन्दित होता है और सात पैसे में ढाई सेर मिठाई लेकर अपने गुरु के पास लौट जाता है। तीसरे दृश्य में महंत के पास दोनों शिष्य लौटते हैं। नारायण दास कुछ नहीं लाता है जबकि गोबर्धन दास ढाई सेर मिठाई लेकर आता है। महंत शहर में गुणी और अवगुणी को एक ही भाव मिलने की खबर सुनकर सचेत हो जाते हैं और अपने शिष्यों को तुरंत ही शहर छोड़ने को कहते हैं। वे कहते हैं- "सेत सेत सब एक से, जहाँ कपूर कपास। ऐसे देश कुदेस में, कबहूँ न कीजै बास।।" नारायण दास उनकी बात मान लेता है जबकि गोवर्धन दास सस्ते स्वादिष्ट भोजन के लालच में वहीं रह जाने का फैसला करता है। चौथे दृश्य में अंधेर नगरी के चौपट राजा के दरबार और न्याय का चित्रण है। शराब में डूबा राजा फरियादी के बकरी दबने की शिकायत पर बनिया से शुरु होकर कारीगर, चूनेवाले, भिश्ती, कसाई और गड़रिया से होते हुए कोतवाल तक जा पहुंचता है और उसे फांसी की सजा सुना देता है। पाँचवें दृश्य में मिठाई खाते और प्रसन्न होते मोटे हो गए गोवर्धन दास को चार सिपाही पकड़कर फांसी देने के लिए ले जाते हैं। वे उसे बताते हैं कि बकरी मरी इसलिए न्याय की खातिर किसी को तो फाँसी पर जरूर चढ़ाया जाना चाहिए। जब दुबले कोतवाल के गले से फांसी का फँदा बड़ा निकला तो राजा ने किसी मोटे को फाँसी देने का हुक्म दे दिया। छठे दृश्य में शमशान में गोवर्धन दास को फाँसी देने की तैयारी पूरी हो गयी है। तभी उसके गुरु महंत जी आकर उसके कान में कुछ मंत्र देते हैं। इसके बाद गुरु शिष्य दोनों फाँसी पर चढ़ने की उतावली दिखाते हैं। राजा यह सुनकर कि इस शुभ सइयत में फाँसी चढ़ने वाला सीधा बैकुंठ जाएगा स्वयं को ही फाँसी पर चढ़ाने की आज्ञा देता है। इस तरह अन्यायी और मूर्ख राजा स्वतः ही नष्ट हो जाता है। #vivektripathi #examhindichannel

Zeryoun Elia in Conversation with Ammar Aziz | Jashn-e-Jaun Elia

Jaswant Khalra Encountered Again? | Why BJP Govt. Took Down Diljit Dosanjh’s Satluj | Akash Banerjee

Reetikaal | Ritikal ke kavi | Ritikal ka Naamkaran | रीतिकाल रीतिबद्ध रीतिसिद्ध रीतिमुक्त

The Dirty AI lie : How the GREATEST bet in human history started to crack in June 2026?

Sam Bahadur की वो चेतावनी जिससे कांप गया था पाकिस्तान! 93,000 सैनिकों का सच | Dr. Vikas Divyakirti

Argentinien – Schweiz Highlights | Viertelfinale, FIFA WM 2026 | sportstudio

Biography of Marie Curie: 2 नोबेल (Nobel) जीतने वाली दुनिया की पहली वैज्ञानिक! | Advait Ankit

How Jewel Thief Was Made | The Vyjayanthimala–Vijay Anand Controversy

IIT Delhi vs Pragg | Insane Handicap Match 1 min vs 5 minutes @IIT Delhi @IMC Trading

Sunil Grover As Rahat Indori (shayars)😂| Best Of Dr.Gulati Mimicry | The Kapil Sharma Show | 4k

सतलुज से सियासी लाभ की लड़ाई में आगे कौन? बीजेपी या अकाली? इसके पीछे का प्लान क्या है?

Introduction to Urdu Language, Literature and Culture | Module 1 | Rekhta Learning

The Origins of Indians Were Never as Simple as We Thought — Ancient DNA Reveals Why

Madhuri Dixit, Javed Akhtar के सामने Raju Srivastav ने Filmवालों, Singers को ऐसे धोया | Sahitya Tak

Sophie’s World: The Best Book to Start Your Philosophy Journey (HINDI/हिंदी में)

'Global Conflicts, Economic Anxiety': Sundar Pichai Gives Brutal Reality Check In Stanford Amid War

Argentina vs. Switzerland Highlights FIFA World Cup 2026 | Sportschau

Kavi Ghananand Jivan Parichay | Ritimukt | जीवन परिचय | रचना | कथन | घनानंद कवित्त Class 12 अति सूधो

Son Expired..Daughter-in-law Taken 2 Houses..Still Asking Maintenance | Judge Shocked | legalcourts

