है अँधेरी रात पर दीपक जलाना कब मना है - Hai Andheri Raat Par Deepak Jalana Kab Mana Hai (Bachchan)
ढह गया वह तो जुटाकर ईंट, पत्थर कंकड़ों को एक अपनी शांति की कुटिया बनाना कब मना है? है अँधेरी रात पर दीपक जलाना कब मना है? A loose English translation: What stops one from lighting a small flame of one's lost passion? What stops one from humming an incomplete song? What stops one from smiling at the fickle nature of the universe? What stops one from taking the first ray of the morning sun, quench the thirst from the first dewdrop? What stops one from rebuilding a broken dream home, one little brick at a time, make the dream real again? So what if the night is deep dark, what stops one from lighting a small flame? One of the most optimistic poems written by Bachchan ji during his days of struggle. Thanks for listening :-) Subscribe for more such poems: https://spoti.fi/3uxkhzU Or Instagram: / upbeat_poetry Poem written by: Dr. Harivansh Rai Bachchan Voice: Arisudan Yadav कल्पना के हाथ से कमनीय जो मंदिर बना था , भावना के हाथ से जिसमें वितानों को तना था, स्वप्न ने अपने करों से था जिसे रुचि से सँवारा, स्वर्ग के दुष्प्राप्य रंगों से, रसों से जो सना था, ढह गया वह तो जुटाकर ईंट, पत्थर कंकड़ों को एक अपनी शांति की कुटिया बनाना कब मना है? है अँधेरी रात पर दीपक जलाना कब मना है? बादलों के अश्रु से धोया गया नभनील नीलम का बनाया था गया मधुपात्र मनमोहक, मनोरम, प्रथम उशा की किरण की लालिमासी लाल मदिरा थी उसी में चमचमाती नव घनों में चंचला सम, वह अगर टूटा मिलाकर हाथ की दोनो हथेली, एक निर्मल स्रोत से तृष्णा बुझाना कब मना है? है अँधेरी रात पर दीपक जलाना कब मना है? क्या घड़ी थी एक भी चिंता नहीं थी पास आई, कालिमा तो दूर, छाया भी पलक पर थी न छाई, आँख से मस्ती झपकती, बातसे मस्ती टपकती, थी हँसी ऐसी जिसे सुन बादलों ने शर्म खाई, वह गई तो ले गई उल्लास के आधार माना, पर अथिरता पर समय की मुसकुराना कब मना है? है अँधेरी रात पर दीपक जलाना कब मना है? हाय, वे उन्माद के झोंके कि जिसमें राग जागा, वैभवों से फेर आँखें गान का वरदान माँगा, एक अंतर से ध्वनित हो दूसरे में जो निरन्तर, भर दिया अंबरअवनि को मत्तता के गीत गागा, अन्त उनका हो गया तो मन बहलने के लिये ही, ले अधूरी पंक्ति कोई गुनगुनाना कब मना है? है अँधेरी रात पर दीपक जलाना कब मना है? हाय वे साथी कि चुम्बक लौहसे जो पास आए, पास क्या आए, हृदय के बीच ही गोया समाए, दिन कटे ऐसे कि कोई तार वीणा के मिलाकर एक मीठा और प्यारा ज़िन्दगी का गीत गाए, वे गए तो सोचकर यह लौटने वाले नहीं वे, खोज मन का मीत कोई लौ लगाना कब मना है? है अँधेरी रात पर दीपक जलाना कब मना है? क्या हवाएँ थीं कि उजड़ा प्यार का वह आशियाना, कुछ न आया काम तेरा शोर करना, गुल मचाना, नाश की उन शक्तियों के साथ चलता ज़ोर किसका, किन्तु ऐ निर्माण के प्रतिनिधि, तुझे होगा बताना, जो बसे हैं वे उजड़ते हैं प्रकृति के जड़ नियम से, पर किसी उजड़े हुए को फिर बसाना कब मना है? है अँधेरी रात पर दीपक जलाना कब मना है? #Hindi #Poetry #Bachchan #Deepak #Kavita

Ashtavakra Maha Geeta 1 by Osho | The Ultimate Truth of Self Realization

Sunil Grover As Rahat Indori (shayars)😂| Best Of Dr.Gulati Mimicry | The Kapil Sharma Show | 4k

Madhushala Sung by Amitabh Bachchan | Written by Harivansh Rai Bachchan

Reset Your Brain Naturally 🧠 | Indian Classical Raga Music for Deep Focus & Inner Calm

Ramdhari singh dinakr। Krishan ki Chetavani। #Hindi_Poerty #Hindi_kavi

जब Imtiaz Ali के पिता सुनाने लगे अपनी लव स्टोरी| Main Vaapas Aaunga| Naseer, Diljit| Saurabh Dwivedi

Jaishankar’s Ice-Cold Reply Leaves Arrogant American Speechless

When Nutan Slapped Sanjeev Kumar in Public! | Bollywood's Forgotten Incident

मिल गयी नाम जप की सबसे Powerful Technique - Life Changing प्रवचन

Dopamine Reset | Ancient Indian Sitar for Mental Clarity | 1.5 Hours

प्रारब्ध के चक्र को कैसे समझें ? ।। Yug-Purush।। How to understand the cycle of destiny?

Parenting then vs. now: The hilarious reality

मन इधर उधर भटकता है क्या करे -14 | Control Your Mind | OSHO #osho

Harivansha Ray Bachchan। Jivan me kuch kar n ska। #hindi_poetry #hindi_kavi

વીજળીને ચમકારે || Vijali Na Chamkaare says Ganga Sati || @imogalliveofficial2748

Unko Bhi Humse Mohabbat Ho Jaruri To Nahi (Cover) | Soulful Ghazal

Guru Granth Sahib Ji Explained in 14 Minutes | The One Question That Can Change Your Life

जब भी लगे कि सब आगे निकल गए, यह वीडियो देखें। Comparison Se Kaise Bachein?

विरक्ति Part 2 - मन पर नियंत्रण की एक बहुत बड़ी सीख - Jagadguru Shri Kripaluji Maharaj Pravachan

