BHUWANESHWARI STOTRAM / भुवनेश्वरी स्तोत्रं Pt R K Vyas Palji 9414849604
Join this channel to get access to perks: / @kavitarkvyaspalji1334 ॥ श्रीभुवनेश्वरीस्तोत्रम् ॥ अथानन्दमयीं साक्षाच्छब्दब्रह्मस्वरूपिणीम् । ईडे सकलसम्पत्त्यै जगत्कारणमम्बिकाम् ॥ विद्यामशेषजननीमरविन्दयोने- र्विष्णोः शिवस्य च वपुः प्रतिपादयित्रीम् । सृष्टिस्थितिक्षयकरीं जगतां त्रयाणां स्तुत्वा गिरं विमलयाम्यहमम्बिके त्वाम् ॥ १॥ हे माँ । आप श्री विश्वाद्या हो, अखिल ब्रह्माण्ड की जननी हो, ब्रह्मा, विष्णु, शिव की माता तथा अखिल विश्व को सृष्ट करनेवाली,पोषण देनेवाली तथा लय करनेवाली हो। आप श्री के स्तवन से मेरी वाक्य-रचना वाणी पवित्र हो ॥ १॥ पृथ्व्या जलेन शिखिना मरुताम्बरेण होत्रेन्दुना दिनकरेण च मूर्तिभाजः । देवस्य मन्मथरिपोरपि शक्तिमत्ता हेतुस्त्वमेव खलु पर्वतराजपुत्रि ॥ २॥ हे माँ, पार्वति! पृथ्वी, जल, तेज, वायु, आकाश, यजमान, सोम तथा सूर्य में जो महा-शिव व्यापक हैं तथा जो मदन को दहन करनेवाले हैं, उन महाप्रभु शिव की भी त्रैलोक्य-सहार-शक्ति आपसे ही उत्पन्न हुई है ॥ २॥ त्रिस्रोतसः सकलदेवसमर्च्चितायाः वैशिष्ट्यकारणमवैमि तदेव मातः । त्वत्पादपङ्कजपरागपवित्रितासु शम्भोर्जटासु सततं परिवर्तनं यत् ॥ ३॥ हे माँ! आप श्री की पवित्र चरण-से पवित्र हुई शिव के शिर की जटा में तीन स्रोतवाली त्रिधार श्री भागीरथी गङ्गा विश्व-पूज्या हैं तथा इसी कारण उनका प्राधान्य है ॥ ३॥ आनन्दयेत्कुमुदिनीमधिपः कलाना- न्नान्यामिनः कमलिनीमथ नेतरां वा । एकस्य मोदनविधौ परमेकमीष्टे त्वं तु प्रपञ्चमभिनन्दयसि स्वदृष्ट्या ॥ ४॥ हे माँ, हे विश्व-जननि! चन्द्र से एकमात्र कुमुदिनी ही खिलती है । सूर्य से एकमात्र कमल का ही आनन्द बढता हे,अन्य का नहीं। इस प्रकार एक-एक वस्तु के सुखार्थं एक-एक पदार्थ ही निर्दिष्ट हुआ है परन्तु आप श्री तो सारे विश्व को श्री-दृष्टि से आनन्द देनेवाली हो ॥ ४॥ आद्याप्यशेषजगतान्नवयौवनासि शैलाधिराजतनयाप्यतिकोमलासि । त्रय्याः प्रसूरपि तया न समीक्षितासि ध्येयासि गौरि मनसो न पथि स्थितासि ॥ ५॥ हे माँ! विश्व में आप श्री सर्वादि-भूता होकर भी निरन्तर नव-यौवना रहती हो।आप श्री अत्यन्त कठिन पर्वत-राज की पुत्री होने पर भी अत्यन्त सु-कोमला हो।वेदादि सद्-ग्रन्थ आपश्री से उत्पन्न होकर भी आप श्री के-अनन्त गुण-कथन में असमर्थ हैं । आप श्री ध्यानगम्य होकर भी किसी के मन में स्थिर नहीं होती हो ॥ ५॥ आसाद्य जन्म मनुजेषु चिराद्दुरापं तत्रापि पाटवमवाप्य निजेन्द्रियाणाम् । नाभ्यर्चयन्ति जगतां जनयित्रि ये त्वां निःश्रेणिकाग्रमधिरुह्य पुनः पतन्ति ॥ ६॥ हे माँ! जो व्यक्ति दुर्लभ नर-जन्म में बुद्धि आदि दिव्य इन्द्रियों की सहायता पाकर भी आपकी आराधना नहीं करते, वे मुक्ति की सीढी पर चढकर भी पुनः गिरते हैं ॥ ६॥ कर्पूरचूर्णहिमवारिविलोडितेन ये चन्दनेन कुसुमैश्च सुजातगन्धैः । आराधयन्ति हि भवानि समुत्सुकास्त्वां ते खल्वखण्डभुवनाधिभुवः प्रथन्ते ॥ ७॥ हे माँ, हे भवानि! जो व्यक्ति कर्पूर-चूर्ण विलोडित (मिले हुए) शीतल जल से घर्षित (घिसे हुए) चन्दन तथा सुगन्ध-युक्त पुष्पों से उत्सुक-चित्त से आप श्री की आराधना करते हैं, वे सर्व-भुवनों के अधिपति होते हैं ॥ ७॥

VISHWAMANGAL GUHYAKALI KAVACHAM / विश्वमङ्गल गुह्यकाली कवचम् Pt R K Vyas Palji 9414849604

AAKRANDAN SHIV STUTI / Lamentation Shiv Stuti: Pt. R. K. Vyas Palji 9414849604 Devotional Worship...

श्री काली सहस्रनाम स्तोत्रम् | Maa Kali 1000 Names Stotra | Kali Sahasranama Stotram

Aprajita Stotra Hindi | Aprajita Stotra In Hindi | Aprajita Stotra Hindi Mein | Aprajita Stotra

Powerful Vedic Chants | Chanting by Priests of Kashi

Kuldevi Stotra | Powerful Kuldevi Mantra for Protection, Prosperity & Blessings | Anant Bhajan

🙏 श्री गोपाल सहस्त्रनाम स्तोत्रम् Gopal sahstranaam stotram

ASHTAMUKHA GANDABHERUNDA NRISIMHA MOOLA MAHA MANTRA / 9414849604 ASHTAMUKHA GANDABHERUNDA NRISIMH...

विष्णु सहस्रनाम केवल 12 मिनिट में | Vishnu Sahasranamam Fast | Shreeman Narayan Narayan Hari Hari

श्री हनुमान चालीसा 🌺🙏| Shree Hanuman Chalisa Original Video |🙏🌺| GULSHAN KUMAR | HARIHARAN | 8K

🕉️ तुम्हारा गण ही तुम्हारे भाग्य का निर्माण करता है | 🔥 अपना गण जान लो।। Advaita

Durga Kavach | Powerful Durga Protection Mantra for Safety, Peace & Strength | Anant Bhajan

TRAILOKYA VIJAT VIDYA/ त्रैलोक्यविजयविद्या Pt R K Vyas Palji 9414849604

सौन्दर्य लहरी l Saundary Lahri with Hindi Meaning l Adi Shankaracharya l Madhvi Madhukar

संपूर्ण दुर्गा सप्तशती|| Sampurna Durga Saptashati|| Complete 13 Chapters With Kavach Argala Keelak

दशमहाविद्या कवच 🔱 | All 10 Mahavidya Kavach Nonstop | Powerful Devi Protection Mantras | With Lyrics

Complete Rudri Path With Lyrics | Rudri Path | Rudrabhishek | Om Namah Shivaya | Rudrashtadhyayi

Aditya Hridaya Stotra/आदित्य हृदय स्तोत्र /आदित्य कवच/सूर्य नाम/Aditya Kavach/Sury 12 Naam Stotram

बजरंग बाण लिरिक्स | Satru Naash Mantra | Bajrang Baan Mantra

