उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले की जानकारी//Information about Hamirpur district of Uttar Pradesh//

सूचना : - हमीरपुर भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है। हमीरपुर नाम से ही एक जिला हिमाचल प्रदेश में भी है। यह जिला बुन्देलखण्ड के अंतर्गत आता है। जिले का मुख्यालय हमीरपुर है। यह शहर यमुना तथा बेतवा नदियों के संगम पर बसा है। यह कानपुर के दक्षिण में लगभग ६८ किमी की दूरी पर स्थित है। यहां मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर भरुआ सुमेरपुर में, ८ किमी० दूर बरीपाल में (हमीरपुर रोड) रेलवे स्टेशन हैं। जिले में 4 तहसीलें हमीरपुर, मौदहा, राठ और सरीला हैं। 7 विकास खण्ड कुरारा, सुमेरपुर, मौदहा, मुस्करा, राठ, सरीला और गोहाण्ड हैं। 3 नगर पालिका हमीरपुर, मौदहा और राठ व 4 नगर पंचायतें कुरारा, सुमेरपुर, गोहाण्ड व सरीला हैं। दर्शनीय स्थल सिंहमहेश्वरी (संगमेश्वर) मंदिर, चौरादेवी मंदिर,श्री सत्ता बाबा मंदिर(कुतुबपुर कुरारा), मेहर बाबा मंदिर, गायत्री तपोभूमि, बाँके बिहारी मंदिर, ब्रह्मानन्द धाम, कल्पवृक्ष और निरंकारी आश्रम आदि यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से हैं। यह जिला जालौन, जिला कानपुर देहात, और फतेहपुर जिले के उत्तर, बांदा जिले के पूर्व, महोबा जिले के दक्षिण और झांसी जिले के पश्चिम से घिरा हुआ है। यमुना और बेतवा यहां की प्रमुख नदियां है। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के समय में भी इस जगह भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सिंहमहेश्वरी मंदिर (संगमेश्वर मन्दिर) यह मंदिर भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। यह मंदिर यमुना नदी के तट पर स्थित जिला मुख्यालय के समीप मेरापुर ग्राम में है। ऐतिहासिक दृष्टि से भी यह मंदिर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। माना जाता है कि यह मंदिर गुप्त काल के समय का है। संगम तट के निकट होने के कारण इसका शुद्ध नाम संगमेश्वर मन्दिर भी है। चौरादेवी मंदिर चौरा देवी मंदिर का निर्माण एक पीपल के वृक्ष के समीप करवाया गया है। मंदिर में चौरा देवी (काली देवी) की प्रतिमा स्थित है। माना जाता है कि एक बार किसी भक्त के स्वप्न में आधी रात को देवी ने दर्शन दिए थे। कुछ समय के पश्चात् मंदिर के समीप ही एक खूबसूरत पार्क का निर्माण करवाया गया था। श्री सत्ता बाबा मंदिर सत्ता बाबा मंदिर का निर्माण एक तालाब के किनारे कराया गया था। यह मंदिर एक महात्मा की समाधि पर स्थित है, माना जाता है कि एक महात्मा तपस्या के लिए बैठे थे और उनकी समाधि वही बन गई। इस मंदिर में बहुत दूर-दूर से लोग अपनी मनोकामना मांगने आते हैं। यह मंदिर कुतुबपुर गांव के बाहर स्थित है। मेहर बाबा मंदिर मेहर मंदिर का निर्माण 1964 ई. में परमेशवरी दयाल पुकार ने करवाया था। परमेशवरी अवतार मेहर बाबा के बहुत बड़े भक्त थे। 18 नवम्बर 1970 ई. को मंदिर में अवतार मेहर बाबा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। प्रत्येक वर्ष 18 और 19 नवम्बर को विश्व प्रेम मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें देश-विदेश से बाबा के भक्त आते हैं। बाँकेबिहारी मंदिर इस मंदिर का निर्माण 1872 ई. में पण्डित धानी राम ने अपने भतीजे प्रागदत्त की पुण्यतिथि पर करवाया था। यह मंदिर पूरे बुंदेलखंड में अपनी कला के लिए प्रसिद्ध है। सिटी फॉरेस्ट सिटी फॉरेस्ट की स्थापना वन विभाग द्वारा की गयी थी। हमीरपुर-कालपी मार्ग के समीप स्थित यह जगह हमीरपुर से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह जगह विशेष रूप से पिकनिक स्थल के रूप में काफी प्रसिद्ध है। स्वामी ब्रह्मानंद जी से संबंधित दर्शनीय स्थल ब्रह्मानंद जन्म भूमि स्वतंत्रता सेनानी त्यागमूर्ति स्वामी ब्रह्मानंद जी की जन्मभूमि बरहरा सरीला जिला हमीरपुर है , जहां पर स्वामी जी का जन्म हुआ था , वह स्थान आज भी संरक्षित है तथा गांव में स्वामी ब्रह्मानंद मंदिर है जिसमें ब्रह्मानंद जी की प्रतिमा स्थापित है। ब्रह्मानंद बांध पूर्व मे इस बांध का नाम मौदहा बांध था जिसे बदलकर ब्रम्हानंद बांध कर दिया गया। इस बांध का निर्माण स्वामी ब्रह्मानन्द की याद में करवाया गया था। यह बांध मुस्करा ब्लॉक के छानी गांव में स्थित है। ब्रह्मानंद वनस्थली स्वामी ब्रह्मानंद जी देश के प्रथम संत सांसद हैं, स्वामी ब्रह्मानंद वन स्थली धनौरी राठ हमीरपुर में स्वामी ब्रह्मानंद जी द्वारा रोपित है, जिसको 1989 में देश का प्रतिष्ठित पुरस्कार इंदिरा प्रियदर्शिनी वृक्ष मित्र पुरस्कार मिला था।

HAMIRPUR UP | Hamirpur City Hamirpur City | Hamirpur Uttar Pradesh
▶︎

HAMIRPUR UP | Hamirpur City Hamirpur City | Hamirpur Uttar Pradesh

God Says:"TAKE THIS MESSAGE SERIOUSLY, BECAUSE ONLY YOU ARE SEEING IT"/God Message Now/God Message
▶︎

God Says:"TAKE THIS MESSAGE SERIOUSLY, BECAUSE ONLY YOU ARE SEEING IT"/God Message Now/God Message

Cooling Arid Cities with Living Systems
▶︎

Cooling Arid Cities with Living Systems

The Origins of Indians Were Never as Simple as We Thought — Ancient DNA Reveals Why
▶︎

The Origins of Indians Were Never as Simple as We Thought — Ancient DNA Reveals Why

When Nutan Slapped Sanjeev Kumar in Public! | Bollywood's Forgotten Incident
▶︎

When Nutan Slapped Sanjeev Kumar in Public! | Bollywood's Forgotten Incident

|| जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश || all details about singrauli district of rewa devision madhya pradesh
▶︎

|| जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश || all details about singrauli district of rewa devision madhya pradesh

The FULL VIDEO of Trump they didn’t want released
▶︎

The FULL VIDEO of Trump they didn’t want released

Inside India’s Richest Villages with No Population
▶︎

Inside India’s Richest Villages with No Population

Sam Bahadur की वो चेतावनी जिससे कांप गया था पाकिस्तान! 93,000 सैनिकों का सच | Dr. Vikas Divyakirti
▶︎

Sam Bahadur की वो चेतावनी जिससे कांप गया था पाकिस्तान! 93,000 सैनिकों का सच | Dr. Vikas Divyakirti

उत्तर प्रदेश के बिजनोर जिले की जानकारी//उत्तर प्रदेश के बिजनोर जिले की जानकारी//
▶︎

उत्तर प्रदेश के बिजनोर जिले की जानकारी//उत्तर प्रदेश के बिजनोर जिले की जानकारी//

50 के बाद रोज़ 4 अंडे खाने का सच – कोलेस्ट्रॉल बढ़ेगा या ज़िंदगी बदलेगी? @StrongAging
▶︎

50 के बाद रोज़ 4 अंडे खाने का सच – कोलेस्ट्रॉल बढ़ेगा या ज़िंदगी बदलेगी? @StrongAging

Hamirpur District Uttar Pradesh| Hamirpur District | Hamirpur city | Hamirpur Jila 🌿🇮🇳
▶︎

Hamirpur District Uttar Pradesh| Hamirpur District | Hamirpur city | Hamirpur Jila 🌿🇮🇳

भीलवाड़ा जाने से पहले ये वीडियो जरूर देखें 😱😱😱 | bhilwara | rajasthan | travel and tourism | latest
▶︎

भीलवाड़ा जाने से पहले ये वीडियो जरूर देखें 😱😱😱 | bhilwara | rajasthan | travel and tourism | latest

The Moment Immigrant Realizes He Is Being Deported
▶︎

The Moment Immigrant Realizes He Is Being Deported

The First Photographs Ever Taken of India (1860-1870 by Samuel Bourne) Old World Architecture
▶︎

The First Photographs Ever Taken of India (1860-1870 by Samuel Bourne) Old World Architecture

Scientists Reveal Shocking Genetic Origin of Slavs
▶︎

Scientists Reveal Shocking Genetic Origin of Slavs

Trump has a TERRIFYING new symptom
▶︎

Trump has a TERRIFYING new symptom

Hamirpur Bridge Collapse Reason: हमीरपुर ब्रिज हादसे में बड़ा खुलासा | CM Yogi | Nirman Nigam | UP
▶︎

Hamirpur Bridge Collapse Reason: हमीरपुर ब्रिज हादसे में बड़ा खुलासा | CM Yogi | Nirman Nigam | UP

उत्तर प्रदेश के हापुड जिले की जानकारी//Information about Hapur district of Uttar Pradesh//
▶︎

उत्तर प्रदेश के हापुड जिले की जानकारी//Information about Hapur district of Uttar Pradesh//

Nothing about the honey badger is normal... and here is why
▶︎

Nothing about the honey badger is normal... and here is why