EP. 3784 25 बातें : सता का गरूर जैन मजबूर, 2030 का निर्वाण लाडू 5वीं टोंक पर ही

दो मोक्ष सप्तमी, एक गई, दूसरी आने वाली है। दोनों के बीच जैन अपने को सुरक्षित नहीं, लुटता-ठगता महसूस कर रहा है। तीर्थंकर श्री नेमिनाथ जी के मोक्ष कल्याणक पर कितने जैन गिरनार पहुंचे, आज यह महत्वपूर्ण नहीं, बल्कि यह है कि सरकारी अवरोधों के बीच कितने 5वीं टोंक की झलक पा सके। जिनालयों-चरणों पर तो दर्शन की झलक ही मिली, पर चेकिंग के बहाने घंटों सीढ़ियों पर बरसात के बीच खड़ा करके जैसे सत्ता ने अपने मंसूबे सफल कर लिए। और जैनों पर कहर ढाया। लगातार 11वें वर्ष 5वीं टोंक पर लाडू नहीं चढ़ने दिया। यानी अदालती आदेश के 12 साल चढ़ने के बाद मदमस्त सत्ता के सांप्रदायिक सद्भाव के बहाने पहली टोंक के बाद ही दीवार खड़ी कर दी गई। हजार सितम ढाओ, पर मौन-अहिंसक रूप ही दिखाओ, वही दिखा। दूसरी, तीसरी, चौथी टोंक के दर्शन नहीं, जबरन रोका गया। जैनों के सबसे पवित्रतम दिनों में से एक आषाढ़ शुक्ल सप्तमी को, ठीक उसके 48 घंटे पहले आधार कार्ड के रूप में पहले रजिस्ट्रेशन का फरमान, सत्ता की अच्छी पर गलत टाइमिंग की योजना, क्या एक रुकावट नहीं थी? पूर्ण अपरिग्रही दिगंबर संतों के वंदना से रोकने के लिए यह आधार कार्ड पंजीयन एक नया हथियार तो नहीं? पहले एक मुनिराज पर चाकू मारकर दहशत का कारनामा तो वंदना पथ पर पहले ही किया जा चुका है। जिस प्रशासन व पुलिस को सहायक दूत समझना चाहिए, वह सबसे बड़े अवरोधक क्यों बन गए? गजब का आदेश निकाला! मुँह बंद रखकर यात्रा करो, सिद्ध भूमि पर मंत्रोच्चारण नहीं, भगवान का जयकारा नहीं। यह है हमारे देश का 'रामराज्य' बनाने वाली सरकार! सत्ता का दानवी चक्र केवल अहिंसा प्रेमियों पर ही चल सकता है। किसी अन्य धर्म पर ऐसी हिमाकत तो करके दिखाओ, कुर्सियां हिल जाएंगी। क्या है आंकड़ा कि पहाड़ पर जितने पंडे और अन्य लोग थे, उन सबको शत-प्रतिशत आधार-आधारित पंजीकरण हुआ था क्या? इतिहास में पहली बार एक दिन पहले होने वाली शोभायात्रा बगैर बैंड-बाजे, ध्वज, जयकारे के हुई। दूसरी तरफ अन्य की यात्रा में ध्वजाएँ लहराती साफ दिखीं। यह कैसी समानता है? जिन बच्चों ने भगवान की जय बोली, उनको पकड़ कर रखा, थप्पड़ मारे गए, दबाव बनाकर उनको छुड़वाना पड़ा वंदना पथ पर। यह कैसी सत्ता का गुरूर, अपने भगवान को मानो कटघरे में बंद रखकर मनाने को जैन आज है मजबूर। क्या मोक्ष सप्तमी के दिन का घटनाक्रम अदालती आदेश की पूरी तरह अवहेलना नहीं थी? इस बार तो दूसरे संप्रदाय भी वहाँ बड़ी संख्या में ऊपर चढ़े और जैन भाइयों से विवाद करते देखे गए। यह बराबरी नहीं, दानवी कुचक्र है। अब मुनि समत्वसागर जी के शब्दों में 'हल्ला बोलना होगा', जो उन्होंने चैनल महालक्ष्मी से कहा आगरा में। हल्ला मारपीट का नहीं, लड़ने का नहीं, शांति से जोरदार आवाज उठाने का, अन्याय के विरुद्ध न्याय का, अधर्म के विरुद्ध धर्म का। कैसी विचित्र कुयोग है, जहाँ वसुदेव ने धर्म के नाम पर अल्पसंख्यकों पांडवों के साथ खड़े हो गए, आज अपने को उनके अनुयायी कहने वाली सरकार मानो अधर्म के लिए बहुसंख्यकों के साथ खड़ी हुई दिखाई दी। तत्कालीन मुख्यमंत्री और राज्य गृह मंत्री तब के, मेरुभूषण महाराज जी के लाल मंदिर दिल्ली में हुए 20 दिन के अनशन को तोड़ने के लिए तत्कालीन गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी जी के निर्देश पर जैनों से कई वायदे तो कर गए, पर जहाँ संत की समाधि हुई, मानो वादों को भी दफना दिया गया। अगर आपके पास भी कोई प्रमाणिक जैन तीर्थ या जैनहित में कोई जानकारी हो, तो आप अपने नाम पते के साथ 99106 90823 पर व्हाट्सएप भेज सकते हैं। चैनल महालक्ष्मी का आप सभी से अनुरोध अगर आपके आसपास तीर्थ या प्रतिमा पर कोई अतिक्रमण हो रहा है, तो आप कृपया फोटो, वीडियो के प्रमाण सहित तत्काल सूचित करें, जैन धर्म, संस्कृति, विरासत, समाज से संबंधित हर समाचार और विचार से अपडेट रहने के लिए Follow Channel Mahalaxmi Click Here 👇👇👇 ► Youtube Channel -    / @channelmahalaxmi   ► Facebook ChannelMahalaxmi Page -   / jainchannelmahalaxmi   ► Instagram -   / channelmahalaxmi   ► Twitter - https://x.com/SandhyMahalaxmi ► website - https://www.channelmahalaxmi.com/ ► What'sapp link to join all in group or individual - https://chat.whatsapp.com/FgO0Un6tEaV... यदि आप जैन धर्म को बढ़ावा देने में भागीदार बनना चाहते हैं, तो अपना नाम, फोटो और पता और विवरण भेजें कि आप जैन धर्म को कैसे बढ़ावा देना चाहते हैं, व्हाट्सएप पर +91 9910690823 पर भेजें। जैन समुदाय का प्रमुख साप्ताहिक समाचार पत्र सांध्य महालक्ष्मी भाग्योदय पढ़ें - शुक्रवार को, अधिक जानकारी के लिए व्हाट्सएप करें 9910690825 This video is published strictly for NEWS REPORTING, EDUCATIONAL and AWARENESS purposes. Clips used fall under FAIR DEALING as per Section 52 of the Indian Copyright Act, 1957, and FAIR USE under YouTube policies. All commentary, edits, and analysis are original and transformative. No copyright infringement intended.

Ep. 3781 गिरनार पर्दे के पीछे का कड़वा सच : 10 अज्ञात तथ्य, जिन्हें जानना चाहिए
▶︎

Ep. 3781 गिरनार पर्दे के पीछे का कड़वा सच : 10 अज्ञात तथ्य, जिन्हें जानना चाहिए

कर्म का ऐसा रहस्य, जिसे जानकर शिकायत करना छोड़ देंगे | विद्यासागर जी महाराज || Vidyasagar Ji Maharaj
▶︎

कर्म का ऐसा रहस्य, जिसे जानकर शिकायत करना छोड़ देंगे | विद्यासागर जी महाराज || Vidyasagar Ji Maharaj

30 Greatest Jain Monks Who Spread Jainism Across the World || Top 30 Greatest Jain Monks
▶︎

30 Greatest Jain Monks Who Spread Jainism Across the World || Top 30 Greatest Jain Monks

एक ही तीर्थंकर के 5 कल्याणक.. दुनिया का सबसे अद्भुत जैन तीर्थ? | चम्पापुर
▶︎

एक ही तीर्थंकर के 5 कल्याणक.. दुनिया का सबसे अद्भुत जैन तीर्थ? | चम्पापुर

मोदी शाह को मिल गई मुंहमांगी मुराद, राहुल प्रियंका ने किया बड़ा काम, केजरीवाल रोने गिड़गिड़ाने लगे
▶︎

मोदी शाह को मिल गई मुंहमांगी मुराद, राहुल प्रियंका ने किया बड़ा काम, केजरीवाल रोने गिड़गिड़ाने लगे

Diabetes Control Tips | Diabetes Diet Secrets | Dr. Parmeshwar Arora Clips
▶︎

Diabetes Control Tips | Diabetes Diet Secrets | Dr. Parmeshwar Arora Clips

Real Proofs of: Ghosts, Parallel Universe & MIRROR Secrets😨 -PLR Specialist | Dr. Sujit Paul
▶︎

Real Proofs of: Ghosts, Parallel Universe & MIRROR Secrets😨 -PLR Specialist | Dr. Sujit Paul

अभिजीत दीपके को लगे 12 बड़े झटके, CJP आंदोलन का हो गया बंटाधार, शाह से टकराने का अंजाम देख लीजिए
▶︎

अभिजीत दीपके को लगे 12 बड़े झटके, CJP आंदोलन का हो गया बंटाधार, शाह से टकराने का अंजाम देख लीजिए

महंत महेश गिरि के कृत्य का मुनिश्री ने दिया जवाब | Girnar News | JAIN FOCUS
▶︎

महंत महेश गिरि के कृत्य का मुनिश्री ने दिया जवाब | Girnar News | JAIN FOCUS

जवान हो, नाराज़ हो? देश बदलना चाहते हो? तो सुनो ये बात || आचार्य प्रशांत (2026)
▶︎

जवान हो, नाराज़ हो? देश बदलना चाहते हो? तो सुनो ये बात || आचार्य प्रशांत (2026)

जाते जाते सोनम वांगचुक कर गए मोदी शाह का बहुत बड़ा काम, अस्पताल से आई 9 बड़ी खुशखबरी
▶︎

जाते जाते सोनम वांगचुक कर गए मोदी शाह का बहुत बड़ा काम, अस्पताल से आई 9 बड़ी खुशखबरी

किसके पंजे में फ़सा देश! जिम्मेदार कौन!  CJP March | JantarMantar
▶︎

किसके पंजे में फ़सा देश! जिम्मेदार कौन! CJP March | JantarMantar

सियासी भूकंप के झटकों से क्या हिलने लगेगा PM Modi का राजसिंहासन ? Sant Ji
▶︎

सियासी भूकंप के झटकों से क्या हिलने लगेगा PM Modi का राजसिंहासन ? Sant Ji

फाहियान का आंखों देखा भारत | बुद्ध व धम्म की तलाश में 15 साल,399 से 414 ई | Faxian , Fa-hien ||
▶︎

फाहियान का आंखों देखा भारत | बुद्ध व धम्म की तलाश में 15 साल,399 से 414 ई | Faxian , Fa-hien ||

सोमनाथ का असली इतिहास क्या है? डॉ. राम पुनियानी ने अनुपम खेर के दावों पर उठाए सवाल
▶︎

सोमनाथ का असली इतिहास क्या है? डॉ. राम पुनियानी ने अनुपम खेर के दावों पर उठाए सवाल

MODI इस्तीफा देंगे? Next PM कौन? 2026 में बहुत बड़ा SCAM खुलेगा। Shocking Prediction। Ankit Tyagi
▶︎

MODI इस्तीफा देंगे? Next PM कौन? 2026 में बहुत बड़ा SCAM खुलेगा। Shocking Prediction। Ankit Tyagi

मुनि श्री ने पहली बार खोला रहस्य आहार में ऐसा क्या लिया जिससे मिट गईं सभी बीमारियां? | Diet Plan
▶︎

मुनि श्री ने पहली बार खोला रहस्य आहार में ऐसा क्या लिया जिससे मिट गईं सभी बीमारियां? | Diet Plan

हैदराबाद के पत्रकार को बागेश्वर सरकार को चुनौती देना भारी पड़ गया #bageshwardhamsarkar #latest
▶︎

हैदराबाद के पत्रकार को बागेश्वर सरकार को चुनौती देना भारी पड़ गया #bageshwardhamsarkar #latest

जंतर मंतर पर CJP का प्रदर्शन देख इस शख्स ने जो सच्चाई बताई पूरा देश ध्यान से सुनें | Jantar Mantar
▶︎

जंतर मंतर पर CJP का प्रदर्शन देख इस शख्स ने जो सच्चाई बताई पूरा देश ध्यान से सुनें | Jantar Mantar

भारत को विश्वगुरु मानते हो? पहले यह सुन लो || आचार्य प्रशांत
▶︎

भारत को विश्वगुरु मानते हो? पहले यह सुन लो || आचार्य प्रशांत