जौनसार के नन्तराम नेगी और स्वतंत्रता सेनानी केशरी चंद की कहानी
ये कहानी है आज से करीब चार सौ साल पहले की. उत्तराखंड और हिमाचल के बार्डर पर बसे पावंटा कस्बे में मुगलिया सल्तनत का सेनापति सरदार अब्दुल कादिर अपने पूरे लाव लश्कर के साथ जश्न में डूबा हुआ था. सहारनपुर रियासत को रौंदने के बाद उसके हौसले बुलंद थे. उसने वहीं से सिरमौर के राजा को शाही फरमान भिजवा दिया था कि या तो वे मुगल बादशाह शाह आलम की सरपरस्ती मंज़ूर कर लें या फिर अपनी मौत के लिए तैयार रहें. सिरमौर के राजा का कोई जवाब अब तक नहीं आया था. ऐसे में सरदार अब्दुल कादिर रोहिला ने सिरमौर पर हमले की मन बना लिया. देर रात तक अपने सिपहसालारों के साथ उसने सिरमौर पर हमले की रणनीति बनाई और फिर अपने शिविर में सोने चला गया. अभी उसकी आंख लगी ही थी कि उसे अहसास हुआ उसके सिरहाने के पास कोई है. उसने आंख खोली और जैसे ही अपने अंगरक्षकों को आवाज देने की कोशिश की, एक धारदार तलवार से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया. उसकी हत्या करने वाले उस हमलावर ने अब्दुल कादिर का सिर एक थैले में डाला और शिविर से बाहर निकल गया. बाहर खड़े अंगरक्षकों पर भी ये हमलावर और इसके साथी क़हर बनकर टूट पड़े. कुछ ही देर में सैकड़ों मुगल सिपाहियों के सिर पावंटा की जमीन पर बिखरे पड़े थे. जो बच गए, वो इतिहास के इस खूनी संघर्ष की कहानी सुनाने दिल्ली सल्तनत की ओर भागे. इधर सिरमौर में जो राजा अभी कुछ ही घंटे पहले तक अपनी रियासत बचाने के लिए चिंतित था, उसकी सारी चिंताएँ अब जश्न में बदल चुकी थी. उसे धमकी देने वाले का कटा हुआ सर उसके सामने लाकर रख दिया गया था. और इस असम्भव को सम्भव कर दिखाया था जौनसार इलाके के नंतराम नेगी ने. वही जौनसार जिसके इतिहास में कई वीर योद्धाओं के नाम और कई स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथायें दर्ज हैं. जौनसार उत्तराखंड का वो क्षेत्र है जो न केवल अपनी प्राकृतिक ख़ूबसूरती के लिए मशहूर है, बल्कि अपनी कला, संस्कृति, साहित्य, तहज़ीब और वीरता के लिए भी विशिष्ट पहचान बनाता है. लेकिन गढ़वाल और कुमाऊँ की तुलना में इस क्षेत्र और यहां की विभूतियों पर कम ही चर्चा हुई है. आज हम आपको जौनसार की ऐसी ही कुछ अमर विभूतियों से परिचित करवाते हुए ले चलेंगे इतिहास की एक यात्रा पर. Join this channel to support baramasa: / @baramasa बारामासा को फ़ॉलो करें: Facebook: / baramasa.in Instagram: / baramasa.in Twitter: / baramasa_in

Jaunsar Tribe | Tribes of India

काला जादू या अतिथि सत्कार, क्या है जौनसार से जुडी मान्यताओं का सच?

Garhwal -Uttarakhand की जातियों का इतिहास | Highlanders Ep 06

गढ़वाल और कुमाऊं नाम कहां से आया? क्यों दोनों के बीच हो गई थी दुश्मनी? Garhwal and Kumaon History

Ashvamedha Yagya की पूरी कहानी | घोड़े की वापसी के बाद क्या होता था? Alif Laila EP205

महाशिव या नागदेवता, आखिर कौन हैं महासू देवता? | Mahasu Devta

अलविदा He-Man! ढल गया सिनेमा का सूरज, Dharmendra की पूरी कहानी | Actor Dharmendra Death | Kissa EP85

विरासत EPS03 | Veer Chandra Singh Garhwali | वीर चंद्र सिंह गढ़वाली

The Origins of Indians Were Never as Simple as We Thought — Ancient DNA Reveals Why

Nihangs vs Army? Inside the Uttarakhand Gurudwara Controversy

गोरखा राज : जब कुमाऊं और गढ़वाल के लाखों लोगों को मंडियों में बेच दिया गया | Empire EPS06

किताबनामा EPS03 | टिहरी की जलसमाधि - एक दस्तावेज | Mahipal Negi | महीपाल नेगी

कैसे होता था Indo-Tibet Trade? भोटिया-तिब्बत व्यापार | डांडी-कांठी

मकरैणी । सदियों पुराना ये त्योहार इस बार क्यों ख़ास है? | Dandi Kanthi EPS02 | Baramasa

BJP जैसा चाहती है, बिलकुल वैसा ही बन रहा है Uttarakhand | Extra Cover 123

😨Not on Google Maps! Pakistan’s Most Isolated Village

Uttarakhand में धर्म परिवर्तन का क्या है इतिहास | Highlanders EP 07

रूपकुंड | बर्फ़ीली झील में दफ्न लाशों की पूरी कहानी | Roopkund Lake| हुआ यूं था | EPS07

जहांगीर की डायरी: मुग़ल इतिहास के सबसे भयानक रहस्य का पर्दाफाश

