पूरे विश्व के कोने – कोने से लोग यहाँ आते हैं | Mamleshwar Mahadev | Khandwa | Madhya Pradesh

भक्तों आप सभी का हमारे यात्रा कार्यक्रम दर्शन में प्रणाम एवं हार्दिक अभिनन्दन. हमारा भारत देश अपनी संस्कृति, विभिन्न प्रकार के रीति रिवाजों, त्योहारों, तथा यहाँ के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों की वजह से पूरे विश्व में सर्वोपरि रहा है. यहाँ के धार्मिक एवं पौराणिक स्थलों के दर्शन करने सिर्फ भारत से ही नहीं अपितु पूरे विश्व के कोने कोने से लोग यहाँ आते हैं. और आज हम आपको एक ऐसे ही सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल की यात्रा करवाने जा रहे हैं.जिसको भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग की मान्यता प्राप्त है और वो ज्योतिर्लिंग है मध्य प्रदेश राज्य के खंडवा शहर के समीप ओंकारेश्वर क्षेत्र में स्थित “ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग”. भक्तों,, ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के मंदिर परिसर की बात करे तो यह मंदिर पूर्णतः पत्थर से बना हुआ है। जो कि दिखने में काफी आकर्षक है. बड़े - बड़े पत्थरों के ऊपर की गयी खूबसूरत नक्काशी एवं दीवारों पर लिखे 11वीं शताब्दी के शिवमहिमा स्त्रोतम को देख भक्त मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। परिसर की दीवारों पर पत्थर की मूर्तियाँ उकेरी गयीं है, जो दिखने में एकदम जीवंत लगती है. मंदिर परिसर में भगवान् भोलेनाथ के पत्थर से बने हुए और भी छोटे बड़े मंदिर स्थित हैं इन मंदिरों में वृद्ध्कालेश्वर, बाणेश्वर, मुक्तेश्वर, कर्दमेश्वर, तिलभांडेश्वर नामक भोलेनाथ के स्वरुप स्थित हैं. एक दो मंदिरों के अलावा बाकी मंदिरों में जाने की अनुमति नहीं हैं. ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग का यह मंदिर अब पुरातत्व विभाग की देख रेख में आता है. मंदिर के गर्भग्रह की ओर जाने के लिए एक विशाल प्राचीन बरामदे से गुज़ारना होता है जिसमे बहुत से स्तम्भ लगे हुए हैं..भक्तों के द्वारा होने वाला बम बम भोले के जयघोष से मंदिर का कण कण गूँज उठता है. मंदिर के शिखर पर हवा में लहराता खूबसूरत ध्वज को देख भक्तों को अद्भुद शान्ति का अनुभव होता है. ममलेश्वर मंदिर में प्रवेश करते ही भक्तों की भारी भीड़ पंक्तियों के रूप में गर्भ ग्रह की और बढती है गर्भग्रह का द्वार बहोत छोटा है अतः गर्भग्रह के बीच में भगवान् भोलेनाथ शिवलिंग रूप में विराजमान है, जिन्हें ममलेश्वर शिवलिंग के नाम से जाना जाता है। यहीं शिवलिंग के पास ही पीछे की ओर माता पार्वती विराजती हैं.. और वहीँ पर नीचे की और दीवार में नाग देवता का रूप भी विराजमान है.. भक्तगण भोलेनाथ का अभिषेक कर महादेव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.. वहीँ शिवलिंग के सामने पंक्तियों के दूसरी तरफ नंदी जी की मूर्ती विराजमान है.. भक्त को भगवान से और जिज्ञासु को ज्ञान से जोड़ने वाला एक अनोखा अनुभव। तिलक प्रस्तुत करते हैं दिव्य भूमि भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों के अलौकिक दर्शन। दिव्य स्थलों की तीर्थ यात्रा और संपूर्ण भागवत दर्शन का आनंद। दर्शन ! 🙏 इस कार्यक्रम के प्रत्येक एपिसोड में हम भक्तों को भारत के प्रसिद्ध एवं प्राचीन मंदिर, धाम या देवी-देवता के दर्शन तो करायेंगे ही, साथ ही उस मंदिर की महिमा उसके इतिहास और उसकी मान्यताओं से भी सन्मुख करायेंगे। तो देखना ना भूलें ज्ञान और भक्ति का अनोखा दिव्य दर्शन। 🙏 Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि तिलक किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. #mamleshwarjyotirlingamandir #mahadev #shiv #Tilak #Darshan #HinduTemples #Sanatan #MustWatch #IndianTemples

Omkareshwar Jyotirlinga | Omkareshwar Temples and Ghat | Statue Of Oneness | Manish Solanki Vlogs
▶︎

Omkareshwar Jyotirlinga | Omkareshwar Temples and Ghat | Statue Of Oneness | Manish Solanki Vlogs

Gaur Gopal Das ने सुनाया अपने पहले प्यार का अनसुना किस्सा | 😱The Kapil Sharma Show #comedy
▶︎

Gaur Gopal Das ने सुनाया अपने पहले प्यार का अनसुना किस्सा | 😱The Kapil Sharma Show #comedy

जब गांधारी ने कृष्ण से पूछा— तुम चाहते तो महाभारत युद्ध रोक सकते थे! | 99% लोग नहीं जानते इसका उत्तर
▶︎

जब गांधारी ने कृष्ण से पूछा— तुम चाहते तो महाभारत युद्ध रोक सकते थे! | 99% लोग नहीं जानते इसका उत्तर

ओंकारेश्वर पर्यटन स्थल और दर्शनीय स्थल ..कहाँ कहाँ घुमे क्या क्या देखने ओमकारेश्वर के प्रसिद्ध मंदिर
▶︎

ओंकारेश्वर पर्यटन स्थल और दर्शनीय स्थल ..कहाँ कहाँ घुमे क्या क्या देखने ओमकारेश्वर के प्रसिद्ध मंदिर

ॐकारेश्वर नर्मदा आरती | ममलेश्वर महादेव के दिव्य दर्शन🙏नर्मदा मैया के पावन तट पर होने वाली भव्य आरती
▶︎

ॐकारेश्वर नर्मदा आरती | ममलेश्वर महादेव के दिव्य दर्शन🙏नर्मदा मैया के पावन तट पर होने वाली भव्य आरती

Gaumukh Glacier - Source of Sacred River Ganga 🚩
▶︎

Gaumukh Glacier - Source of Sacred River Ganga 🚩

सत्य अनुभव - भगवान नही हैं? भगवान हैं! बस उसके प्रति चाहत चाहिये, शिव जी का यह सन्देश आपको रुला देगा
▶︎

सत्य अनुभव - भगवान नही हैं? भगवान हैं! बस उसके प्रति चाहत चाहिये, शिव जी का यह सन्देश आपको रुला देगा

🚿⚡ नहाते समय पेशाब आने वालों के लिए आदि शंकराचार्य का चौंकाने वाला संदेश 😱 || LUCKY VEDANT STORIES||
▶︎

🚿⚡ नहाते समय पेशाब आने वालों के लिए आदि शंकराचार्य का चौंकाने वाला संदेश 😱 || LUCKY VEDANT STORIES||

Ram Mandir: SIT probes Ayodhya Ram Temple donation row #ankitinspiresindia #news #rammandir #ayodhya
▶︎

Ram Mandir: SIT probes Ayodhya Ram Temple donation row #ankitinspiresindia #news #rammandir #ayodhya

🕉️ ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग सम्पूर्ण दर्शन | रहस्य, इतिहास और यात्रा गाइड | Omkareshwar Jyotirlinga
▶︎

🕉️ ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग सम्पूर्ण दर्शन | रहस्य, इतिहास और यात्रा गाइड | Omkareshwar Jyotirlinga

Kapil Sharma के शो पर Ramdev Baba ने मचाया धमाल | The Kapil Sharma Show Season 4 | New Episode 2026
▶︎

Kapil Sharma के शो पर Ramdev Baba ने मचाया धमाल | The Kapil Sharma Show Season 4 | New Episode 2026

Ujjain Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple | Ujjain Tourist Places | Ujjain 1 Day Complete Tour Guide
▶︎

Ujjain Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple | Ujjain Tourist Places | Ujjain 1 Day Complete Tour Guide

दुनिया के 10 सबसे रहस्यमयी कब्रें | Unsolved Mysteries | Mysterious Tombs
▶︎

दुनिया के 10 सबसे रहस्यमयी कब्रें | Unsolved Mysteries | Mysterious Tombs

बदलों के गाँव में बसा महादेव का इठारना मंदिर | इठारना महादेव मंदिर | Itharna Mahadev Mandir Dehradun
▶︎

बदलों के गाँव में बसा महादेव का इठारना मंदिर | इठारना महादेव मंदिर | Itharna Mahadev Mandir Dehradun

जिस अधिकारी को मोदी सरकार ने पद्म श्री दिया, उसकी किताब में लिखे थे सोनिया के कई राज | DNI
▶︎

जिस अधिकारी को मोदी सरकार ने पद्म श्री दिया, उसकी किताब में लिखे थे सोनिया के कई राज | DNI

Ujjain & Omkareshwar Full Guide 2026 | उज्जैन और ओंकारेश्वर यात्रा एक साथ करे | Ujjain + Omkareshwar
▶︎

Ujjain & Omkareshwar Full Guide 2026 | उज्जैन और ओंकारेश्वर यात्रा एक साथ करे | Ujjain + Omkareshwar

Omkareshwar Mandir: ॐ आकार के पर्वत पर विराजे हैं शिव, शयन आरती का अनोखा रहस्य। Maha Shivratri 2026
▶︎

Omkareshwar Mandir: ॐ आकार के पर्वत पर विराजे हैं शिव, शयन आरती का अनोखा रहस्य। Maha Shivratri 2026

What Happened After Mahabharata? | The Untold Journey of the Pandavas to Heaven | EPIC SHORT FILM
▶︎

What Happened After Mahabharata? | The Untold Journey of the Pandavas to Heaven | EPIC SHORT FILM

12 ज्योतिर्लिंगों की उत्पत्ति कैसे हुई? | जानिए शिव की चमत्कारी कथाएँ | 12 Jyotirlinga Story
▶︎

12 ज्योतिर्लिंगों की उत्पत्ति कैसे हुई? | जानिए शिव की चमत्कारी कथाएँ | 12 Jyotirlinga Story

ओंकारेश्वर मंदिर और भैरव छलांग का रहस्य | Mystery of Omkareshwar Temple | Narmada River
▶︎

ओंकारेश्वर मंदिर और भैरव छलांग का रहस्य | Mystery of Omkareshwar Temple | Narmada River