वो मानेसर के पन्ने पलटते रहे, पायलट तो आगे निकल गए! | राजस्थान कांग्रेस में नई पटकथा?

राजस्थान में कांग्रेस की ये कैसी सियासत है, कभी तल्ख़ी, कभी तकरार, तो कभी कलेजे को चीर देने वाली धारदार बयानबाज़ी, तो वहीं इन नफरतों के जवाब में किसी की ऐसी मुस्कुराहट कि देखने वाले भी कायल हो जाएं, हम बात कर रहे हैं सचिन पायलट और अशोक गहलोत के लड़ाई की। गहलोत जी ने मन को घायल करने वाला बयान दिया, लेकिन इस बार सचिन पायलट ने ऐसा जवाब दिया है, जिसमें शब्द कम हैं, लेकिन संकेत ज़्यादा। अशोक गहलोत ने कुछ दिन पहले कहा था कि "मैं सचिन पायलट को बेटा मानता हूं"। सियासत के जानकार इस बयान के कई मतलब निकाल रहे थे। कोई इसे प्यार बता रहा था, तो कोई इसे राजनीतिक मनोविज्ञान। लेकिन अब दौसा से सचिन पायलट ने भी उसी अंदाज़ में जवाब दे दिया है। पायलट बोले- अगर इतना स्नेह है तो व्यक्तिगत बातों से ऊपर उठकर संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। और फिर राहुल गांधी की 'मोहब्बत की दुकान' का जिक्र कर ऐसा संदेश दे दिया, जिसने राजस्थान कांग्रेस की पूरी राजनीति का फोकस ही बदल दिया। सवाल ये है कि क्या ये जवाब था? या फिर बिना नाम लिए एक नसीहत, क्योंकि जिस वक्त गहलोत पुराने किस्सों की किताब खोल रहे हैं, मानेसर से लेकर 25 सितंबर तक के अध्याय दोहरा रहे हैं, उसी समय सचिन पायलट भविष्य की राजनीति की बात कर रहे हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि एक नेता अतीत गिना रहा है और दूसरा भविष्य की तैयारी कर रहा है। दिलचस्प बात ये भी है कि स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि के मंच से सचिन पायलट ने कहीं भी टकराव का रास्ता नहीं चुना। ना कोई पलटवार, ना कोई तीखा हमला। लेकिन इतना जरूर कह दिया कि कांग्रेस को मजबूत करना है और मोहब्बत का संदेश घर-घर पहुंचाना है। अब राजनीति में संदेश सिर्फ शब्दों से नहीं दिए जाते, कभी कभी कुछ ना कहने में भी इंसान अपने विरोधियों को बहुत बड़ा संदेश दे जाता है, शायद सचिन ने भी ऐसा ही किया है। उधर गहलोत खेमा अब भी ये मानता है कि पार्टी में उनका अनुभव सबसे बड़ी ताकत है। वहीं पायलट समर्थकों का दावा है कि अब नई पीढ़ी और नए नेतृत्व की मांग बढ़ रही है। यानी कांग्रेस के भीतर ही दो धाराएं दिखाई दे रही हैं। एक अनुभव की राजनीति तो दूसरी भविष्य की राजनीति। और यही वजह है कि हर बयान के बाद नया सवाल खड़ा हो जाता है। क्या गहलोत और पायलट के रिश्तों में अब नई शुरुआत होगी? क्या कांग्रेस आलाकमान राजस्थान में कोई बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है? या फिर दोनों ओर से बिखेरी जा रही ऐसी मुस्कुराहटों के पीछे अब भी छिपा है सियासी शतरंज का वो खेल, जिसके मोहरे बस आगे बढ़ने की ताक में हैं। फिलहाल इतना तय है कि दौसा से आया सचिन पायलट का ये संदेश महज श्रद्धांजलि सभा तक सीमित नहीं रहेगा, बात निकली है तो दूर तलक जाएगी, इसमें कोई दो राय नहीं। #SachinPilot #AshokGehlot #GehlotVsPilot #RajasthanCongress #CongressPolitics #RajeshPilot #Dausa #PilotVsGehlot #RahulGandhi #MohabbatKiDukaan #RajasthanPolitics #GovindSinghDotasra #CongressNews #PoliticalNews #RajasthanTak #PilotSupporters #GehlotCamp #RajasthanNews #HindiNews #BreakingNews -------- About the Channel: Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan #RajasthanTak #Rajasthan #RajasthanNews #JaipurNews #UdaipurNews #JodhpurNews #BreakingNews #RajasthanHindiNews #RajasthanPolitics #RajasthanElection #LatestNews #GroundReport #RajasthanUpdates #NewsUpdate #HindiSamachar #DesertState Follow us on: Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak Facebook:   / rajasthantakofficial   Twitter:   / rajasthan_tak  

'आंख में आंख डालकर...', Sachin Pilot का Ashok Gehlot को सीधा मैसेज | Rajasthan | Rajdhani
▶︎

'आंख में आंख डालकर...', Sachin Pilot का Ashok Gehlot को सीधा मैसेज | Rajasthan | Rajdhani

Pilot melted Gehlot, U-turn, Kirodi in color, Beniwal's army!

Ashok Gehlot was left speechless by Pilot's reply. He called a press conference and said this.
▶︎

Ashok Gehlot was left speechless by Pilot's reply. He called a press conference and said this.

Pilot on Gehlot: दौसा में पायलट गुट का शक्ति प्रदर्शन, गहलोत पर वार! ABPLIVE
▶︎

Pilot on Gehlot: दौसा में पायलट गुट का शक्ति प्रदर्शन, गहलोत पर वार! ABPLIVE

Ashok Gehlot vs Sachin Pilot में फिर फंसी कांग्रेस? Rajasthan Congress Conflict | Rahul Gandhi
▶︎

Ashok Gehlot vs Sachin Pilot में फिर फंसी कांग्रेस? Rajasthan Congress Conflict | Rahul Gandhi

Sachin Pilot Vs Ashok Gehlot : गहलोत और पायलट में फिर जंग ? | Rajasthan | Congress Interner Crisis
▶︎

Sachin Pilot Vs Ashok Gehlot : गहलोत और पायलट में फिर जंग ? | Rajasthan | Congress Interner Crisis

Gehlot opens old files, major stir in Pilot camp! Rajasthan's biggest rivalry flares up again!
▶︎

Gehlot opens old files, major stir in Pilot camp! Rajasthan's biggest rivalry flares up again!

Rajasthan Congress में फिर खुल गई मोहब्बत की दुकान | Editor's Take Wih Vishaal Suryakant
▶︎

Rajasthan Congress में फिर खुल गई मोहब्बत की दुकान | Editor's Take Wih Vishaal Suryakant

Sachin Pilot On Ashok Gehlot: अशोक गहलोत के आरोपों पर सचिन पालयट ने तोड़ी चुप्पी |Rajasthan Congress
▶︎

Sachin Pilot On Ashok Gehlot: अशोक गहलोत के आरोपों पर सचिन पालयट ने तोड़ी चुप्पी |Rajasthan Congress

Uproar over Health Minister's controversial statement: "Did the female patients come in dancing o...
▶︎

Uproar over Health Minister's controversial statement: "Did the female patients come in dancing o...

Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: करोड़ों का चढ़ावा 'गोरख धंधा' बन गया है?
▶︎

Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: करोड़ों का चढ़ावा 'गोरख धंधा' बन गया है?

राजवीर सर ने सुनाई राजस्थान के वीर सपूतों की गाथा, क्यों रोने लगे लोग ? ये वीडियो पूरा देखना चाहिए
▶︎

राजवीर सर ने सुनाई राजस्थान के वीर सपूतों की गाथा, क्यों रोने लगे लोग ? ये वीडियो पूरा देखना चाहिए

Ramesh Meena demands that Gehlot be expelled from the party! Pilot responds to Gehlot's attack!
▶︎

Ramesh Meena demands that Gehlot be expelled from the party! Pilot responds to Gehlot's attack!

Sachin Pilot’s Heartwarming Response to Ashok Gehlot’s Hatred Will Leave Even Him Speechless!
▶︎

Sachin Pilot’s Heartwarming Response to Ashok Gehlot’s Hatred Will Leave Even Him Speechless!

संजय राउत के आईडिया में है दम | Khabarhaat
▶︎

संजय राउत के आईडिया में है दम | Khabarhaat

पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए सचिन पायलट, गहलोत के आरोपों पर भी दिया जवाब | Report Rajasthan
▶︎

पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए सचिन पायलट, गहलोत के आरोपों पर भी दिया जवाब | Report Rajasthan

Supriya Sule ने Sanjay Raut के NCP-TMC के कांग्रेस में विलय वाले बयान को लेकर क्या कहा सुनिए
▶︎

Supriya Sule ने Sanjay Raut के NCP-TMC के कांग्रेस में विलय वाले बयान को लेकर क्या कहा सुनिए

Bengal Election Impact | ‘अब विपक्ष नहीं जीत पाएगा चुनाव!’ : Bhupendra Chaube ने क्यों कहा?
▶︎

Bengal Election Impact | ‘अब विपक्ष नहीं जीत पाएगा चुनाव!’ : Bhupendra Chaube ने क्यों कहा?

Videos of women were made, Shahrukh was sent to jail, markets were closed, Jhunjhunu was in turmo...
▶︎

Videos of women were made, Shahrukh was sent to jail, markets were closed, Jhunjhunu was in turmo...