हिंद केसरी लालजी पहलवान से लड़ाया पंजा; बच गई हड्डी पसली।
हाथी की गर्दन मरोड़ने की ताकत रखने वाले हिंद केसरी लालजी पहलवान ने कक्षा आठ उत्तीर्ण कर पढ़ाई इसलिए छोड़ दिया कि उनका वजन उस समय 100 किलोग्राम भार तथा लंबाई 6 फीट के लगभग हो गई थी। वह आठवीं कक्षा में पढ़ाई के समय बड़ी बड़ी कुश्तियां लड़ने लगे थे। साथ में पढ़ने वाले बच्चे उनके आगे बौने दीखते थे, और उन्हें शर्म आने लगी इसलिए 13 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने पढ़ाई छोड़ दिया। एक किलोग्राम घी, 1 किलो बादाम, 3 से 4 लीटर दूध 1 किलो मुसम्मी का जूस एवं सुविधानुसार अन्य फल आदि खाने वाले लालजी पहलवान 1974 में ही बनारस केसरी यूपी केशरी होने के बाद 1975 में ही हिंद केसरी का खिताब अर्जित करने में सफलता प्राप्त किया। वाराणसी जनपद के हरहुआ विकासखंड के तेवर गांव में लालजी का जन्म 1955 में हुआ। पिता और दादा पहलवानी करते थे सो बच्चे को भी होश संभालते ही अखाड़े की मिट्टी और बजरंगबली से प्यार हो गया था। 10 किलोमीटर दौड़ सुबह इतनी ही दौड़ शाम को और इस पर भी थकान नहीं होती थी तो कंधे पर एक या दो को बैठाकर तेज गति से लालजी दौड़ लगाते थे। भोर में पौने 3 बजे नियमित रूप से उठना नित्य क्रिया से निवृत हो सड़क पर दौड़ लगाने निकल जाते थे फिर शुरू होती थी वर्जिश। 20 किलोग्राम के बड़े फावड़े से अखाड़ा गोंडना, पाटा चलाना रास्सा चढ़ना। 2000 बैठक 1000 दंड तथा 50 से 100 पट्ठों का अखाड़े में जोर कराकर भी पहलवान थकते नहीं थे तो दर्जनों पहलवानों से अकेले लड़ते थे। राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों में शुमार जगदीश मित्तल ईश्वरसिंह भारत भीम जनार्दन आदि को धूल चटा कर इन्होंने हिंद केसरी का खिताब अर्जित किया। मध्य प्रदेश पुलिस में लालजी पहलवान कंपनी कमांडर थे बाद में उन्होंने ओबरा पावर कारपोरेशन मे अपनी सेवाएं दिया और वहीं से सेवानिवृत्त भी हुए। खुद पहलवान रहे तथा कुश्ती कला मे अभिरुचि रखने वाले मुलायम सिंह यादव ने लालजी पहलवान को बुलवाया और उस परिवार से इनकी अच्छी दोस्ती हो गई। बाद में मुख्यमंत्री होते हुए अखिलेश यादव ने लालजी पहलवान को प्रदेश के उच्चतम पुरस्कार यश भारती से सम्मानित किया। पहलवान 100 किलोग्राम भार में कुश्ती लड़ते थे बाद में 110 किलो में भी लड़े। सुपर हैवीवेट में और डेढ़ कुंतल तक के पहलवानों से इन्होंने हाथ मिलाया और पटखनी भी दिया। #brajbhushandibey ##varanasi ##ghazipur

#विराटदंगल मुनारी#हिंदकेसरी लालजी पहलवान का सम्मान,मोहित पहलवान सिगरास्टेडियम,धर्मराज पहलवान कपीसा..

बनारस के मनोहर पहलवान से बातचीत | Manohar Pahalwan | Varanasi | Interview

अयोध्या: राम शंकर यादव 'टिन्नू' के बड़े भाई दिनेश कुमार यादव से खास बातचीत!

अयोध्या की लूट पर पवन पांडे गर्म ! बृजेश पाठक के नाम पर उखड़ गए सपा के पवन पांडे ! PAWAN PANDEY SP

बाघ को निहत्थे पहलवान ने पटक कर मार डाला। A wrestler without any tools killed a tiger...

बनारस के लालजी पहलवान कैसे बने ? पूरी कहानी बिरहा के माध्यम से आपको सुना रहे हैं कुलदीप यादव

गोस्वामी तुलसीदास भी थे पहलवान। #brajbhushandubey.

अंग्रेजों के जमाने की अंतिम ट्रेन जब गुजरती है जंगल के रास्ते! old train of India.

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का महातूफान 😱 145 गेंदों में 350 रन, श्रीलंका A के उड़ाए होश! IND A VS SL A

Inside India’s 7,000 Calorie Wrestling Diet | Forked

चंपत के अत्याचार पर , रोने लगे अयोध्या में बाबा ! संतों मे भेद भाव करता था चंपत राय बोले बाल योगी !

लालजी पहलवान मुगलसराय बबलु पहलवान दिल्ली गुरू हनुमान आखाणा

4 घंटे तक बाघ से लड़ता रहा है यह पहलवान और आखिर में पटक ही दिया

बिरहा सम्राट स्व बुल्लू यादव के टू कापी आवाज में गाने वाले अशोक यादव ने पब्लिक को सोचने पर मजबूर किए

Exclusive Interview |अतर सिंह पहलवान Interview | 2 क्विंटल वजन उठाकर चल पड़ता था पछाण्ड पहलवान

Varanasi : हिंद केसरी लालजी पहलवान से खास बातचीत

बिहार पुलिस का क्रूर चेहरा !सरेंडर के बाद भी भरत तिवारी का कर दिया खेल खत्म !

कौन थे क्रांतिकारी राजभर पहलवान जिसने अंग्रेजी हुकूमत को हिला दिया! जाने rajbhar pahlwan story

Netanyahu Defies Trump as Israel Strikes Lebanon! Major Gaurav Arya | The Chanakya Dialogues

