Rango ki Paathsala - II (A theatre workshop with children)

आकृति रंग संस्थान द्वारा मुज़फ्फ़रपुर के सरकारी विद्यालयों में आयोजित "रंगों की पाठशाला" का दूसरा भाग केवल एक रंगमंचीय कार्यशाला नहीं, बल्कि सीखने की प्रक्रिया को जीवंत, सहज और आनंदमय बनाने का एक प्रयास है। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों और शिक्षकों को यह अनुभव कराया गया कि रंगमंच केवल मंच पर अभिनय करने की कला नहीं, बल्कि शिक्षा का एक प्रभावी माध्यम भी है। जिसे खेल, अभिनय, कहानी, संवाद, भूमिका-निर्वाह और समूह गतिविधियों के माध्यम से कठिन से कठिन विषयों को भी सरल, रोचक और प्रयोगात्मक ढंग से पढ़ाया और प्रस्तुत किया जा सकता है।