बालि सुग्रीव युद्ध। बालि का वध | Ramayan Katha
राम के कहने पर सुग्रीव बालि के महल के बाहर जाकर उसे युद्ध के लिये ललकारता है। रानी तारा के मना करने के पर भी बालि सुग्रीव से लड़ने जाता है। राम पेड़ों के झुरमुट से धनुष से निशाना साधते हैं लेकिन पहचान की दुविधा में पड़कर बाण नहीं चलाते। बालि सुग्रीव पर काफी आघात कर उसे भागने पर विवश कर देता है। जामवन्त लेप लगाकर सुग्रीव का उपचार करते हैं। सुग्रीव राम को उलाहना देत है। तब राम उसे बताते हैं कि दोनों भाईयों में काफी समानता होने के कारण वे युद्ध के दौरान बालि और सुग्रीव में भेद नहीं कर पा रहे थे और यदि बाण धोखे से उसे लग जाता तो अनर्थ हो जाता। राम सुग्रीव को अपने हाथ का स्पर्श देते हैं। सुग्रीव की सारी पीड़ा जाती रहती है। राम सुग्रीव को पुनः बालि से लड़ने भेजते हैं किन्तु पहचान के लिये उसे एक पुष्पमाला पहना देते हैं। सुग्रीव फिर से बालि के महल पर जाकर ललकार लगाता है। रानी तारा बालि को रोकते हुए समझाती है कि युद्ध से भागा हुआ सुग्रीव राम से प्रोत्साहन पाकर उन्हें ललकार रहा है। तारा आज का युद्ध टालने के लिये कहती है किन्तु बालि लड़ने जाता है। लड़ाई में बालि एक बार फिर हावी होता है। पेड़ों के पीछे से राम उसपर बाण से आघात करते हैं। बालि घायल होकर गिर पड़ता है। बालि सुग्रीव को कुलद्रोह करने के लिये घिक्कारता है। राम उसके पास जाते हैं। बालि पूछता है कि छिपकर वार करके राम ने कौन सी मर्यादा का पालन किया है? बालि उनका वैरी और सुग्रीव क्यों प्यारा है? बालि कहता है कि राम सुग्रीव की बजाय उसकी मदद लेते तो वो रावण से उनकी सीता वापस लाकर देने की क्षमता रखता था। राम बालि से कहते हैं कि वह आज मरते समय धर्म का बात कह रहा है जबकि जीवन भर वो अधर्म के कार्य करता रहा। उसने छोटे भाई सुग्रीव को राज्य से निष्कासित रखा। सुग्रीव की पत्नी को अपनी पत्नी की भाँति आधीन रखा जबकि छोटे भाई की पत्नी बेटी समान होती है। राम कहते हैं कि इन पापकर्मो के कारण उसे मनुस्मृति के अनुसार मृत्युदण्ड दिया गया है। बालि को अपने अपराधों का बोध होता है। वो राम के चरण पर गिरता है और मोक्ष की कामना करता है। भारत की अमर कहानियाँ में आपको मिलती हैं ऐसी कथाएँ जो न केवल अनोखी हैं, बल्कि हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर भी हैं। ये कहानियाँ शाश्वत हैं क्योंकि ये हमारे मन-मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव छोड़ती हैं। #vikrambetal #rajavikramaditya #ramayanstories #shreekrishnaleela #krishnakatha #gangaavataran #mahalakshmikatha #hindumytho #bhaktibhavna #naitikkahani #devikatha #dharmaauradharma #mythostory #epiclegends #ramkatha #krishnabhakti #lokkatha #bharatkikahaniyan #bhaktistories #hindistoryshorts

रामायण - EP 39 - तारा का विलाप। बालि का अन्तिम संस्कार।

मेघनाद का युद्ध । राम और लक्ष्मण का नागपाश में बँधना | Ramayan Katha

अखंड राम धुन - श्री राम जय राम जय जय राम - Shri Ram Jai Ram Jai Jai Ram - Best Shri Ram Dhun

1 Hour Nonstop Ram Is in My Body, Ram Is in My Mind | Ram Naam Jap | Powerful Ram Bhajan

रामायण - EP 39 - तारा का विलाप। बालि का अन्तिम संस्कार।

Bhasmasur (भस्मासुर) | New Shiv Bhakti Movie Bhole Bhandaari Leela 2024

रेलवे प्लेटफॉर्म बना नहीं… कुली लाइन में लग गए 😂 | Govinda - Kader Khan - Sadashiv Amrapurkar Comedy

इंद्रजीत वध | Ramayan Katha

Hanuman Chalisa Bhajans ! श्री हनुमान चालीसा ! संकटमोचन हनुमान अष्टक ! गुलशन कुमार हनुमान चालीसा

जज साहब आपन उनमेसे है जो नोट गिनते नहीं,हाथ से टोल कर बता देते है कितना रूपया है -मिथुन जबरदस्त सीन

माँ दुर्गा ने महिषासुर का किया नवरात्रि के खरी दिन में वध - महिषसुर वध - Mahishasura Mardini Katha

महामंगल विशेष | श्री राम और हनुमान जी की भेंट | Ramayan | Mahamangal Special Story

रामायण - EP 41 - सीता की खोज में वानर दलों का प्रस्थान। राम द्वारा हनुमान को मुद्रिका प्रदान करना।

सम्पूर्ण सुंदर कांड - Sampurn Sunder Kand | Ram Charitra Manas | Ramayan | Sampurn Sunderkand Path

विराट युद्ध से पहले अर्जुन ने किसे प्रणाम किया? | Mahabharat (महाभारत) Scene | BR Chopra | PenBhakti

रामायण कथा - लक्ष्मण हुए सुग्रीव पे क्रोधित

युद्ध में प्रहस्त, र्दुर्मुख और मकराक्ष का वध | Ramayan Katha

ना अस्त्र से ना शस्त्र से, ना दिन है ना रात - विष्णु का नरसिंह अवतार और हिरण्यकश्यप वध - Apni Bhakti

हनुमान ने सीता माता के सामने रावण के सैनिकों की कर दी बुरी हालत,सीता माता हंस पड़ीं || Shrimad Ramay

