Firoz Shah Kotla, Full Story of Jinns
Chitra Katha, The Channel which Entertains and Educate you through storytelling with great pictorial animations. / chitrakatha0 फ़िरोज़ शाह कोटला, ये नाम आपने अक्सर सुना होगा। जी हां, ये एक क्रिकेट स्टेडियम है। पर बहुत कम लोग जानते हैं कि इस नाम का एक किला भी दिल्ली में मौजूद है। खैर, आपको बता दें कि ये किला न तो अपनी अनोखी भवन निर्माण कला के लिए प्रसिद्द है और न ही अपनी 700 साल पुरानी विरासत के लिए. बल्कि ये किला दुनिया में जाना जाता है जिन्नों के क़िले के रूप में। क्या है इसकी कहानी, आइए जानते हैं। बादशाह फ़िरोज़ शाह तुग़लक़ ने 1354 में दिल्ली के पांचवें शहर का निर्माण करवाया, जिसके लिए उन्होंने 15 मीटर ऊँची चारदिवारी के अंदर शहर फ़िरोज़ाबाद बसाया। इसमें मदरसे से लेकर अस्पताल और बावली तक बनवाई गई। इन्ही सब के बीच यहाँ एक भव्य जामी मस्जिद भी बनवाई गई। वक़्त बीतता गया और ये क़िला खंडहर में तब्दील हो गया। जिन्नात के किस्से इस किले से कब और कैसे जुड़ गए किसी को ये पक्का नहीं पता। जितने मुंह उतनी बातें। कुछ लोगों का कहना है कि काफ़ी वक्त तक वीरान पड़े रहने के कारण जिन्नों ने इसे अपना मुक़ाम बना लिया। आसपास रहने वाले लोगों के साथ कुछ ऐसे वाक़्यात हुए कि उनको यकीं हो गया कि यहाँ जिन्नों का डेरा है। इसलिए लोगों ने यहाँ से आना जाना भी बंद कर दिया। काल के अँधेरे में ये क़िला ख़ामोशी और गुमनामी के दौर से गुज़रता गया। कुछ लोगों का मत है कि काफी समय पहले एक पहुंचे हुए सूफी संत हज़रत बदरुद्दीन समरकंदी से यहां के जिन्नों ने गुज़ारिश की कि किले के अंदर सूनी पड़ी मस्ज़िद में फिर से नमाज़ अता करवाई जाए और इस पाक जगह को दोबारा ख़ुदाई नूर से रौशन किया जाए। और उन्होंने लोगों को समझाया कि वे डरें नहीं। जिन्नात भी अल्लाह की बनाई हुई मख़लूक़ है। जैसे इंसान अच्छे और बुरे होते हैं वैसे ही जिन्नात भी अच्छी और बुरी नीयत दोनों तरह के होते हैं। यहां सिर्फ अच्छे जिन्नों का डेरा है। जैसे इंसान को ख़ुदा ने मिट्टी से बनाया है उसी तरह जिन्नात को आग से बनाया गया है। ये कोई भी रंग-रूप इख़्तियार कर सकते हैं। जो ख़ुदा के बन्दों की हमेशा मदद करने को तैयार रहते हैं। फिर क्या था, लोगों का यहाँ ताँता लगना शुरू हो गया। देश विदेश से लोग अपनी अपनी फरियादें यहाँ लेकर आने लगे। लोग यहाँ बैठ कर ख़ुदाई क़लाम पढ़ते और जिन्नों से उनकी मदद करने की गुज़ारिश करते। जिनकी मुराद पूरी हो जाती वे साथ में फूल, अगरबत्ती, दूध इत्यादि भी लाने लगे। ये सिलसिला आज भी जारी है। लोग दूर दूर से यहां आते हैं और अपनी अपनी फ़रियाद कागज़ पर लिख कर दीवारों पर टांग देते हैं। उनका मानना है कि जिन्नात रात को यहाँ मस्जिद में नमाज़ पढ़ने के बाद उनकी चिट्ठियां पढ़ते हैं और उनकी मुश्किलें दूर करते हैं। इसी के साथ यहाँ एक अशोक स्तंभ भी है। जिसे यहां लोग लाट वाले बाबा कहते हैं। लोगों का मानना है कि ये जिन्नों के बादशाह शाहआलम का मक़ाम है। जो भी इसके इर्दगिर्द लगे जंगले में हाथ डाल कर इसे छू लेता है उसकी मुराद ज़रूर पूरी होती है। दूसरी तरफ़ प्रसाशन का कहना है कि यहाँ जलाए जाने वाले दीयों व् अगरबत्तियों से किले की दीवारों को नुक्सान हो रहा है. यदि यूँ ही चलता रहा तो आने वाले समय में इसकी इमारतें समय से पहले ही गिर जाएंगी. यदि हम समय रहते न संभले तो हो सकता है हमारी पीढियां इस धरोहर को न देख पाएं. ~-~~-~~~-~~-~ Please watch: "आख़िर कैसे बना मक्का || How Mecca built || Story of Makka madina || Mecca black stone" • आख़िर कैसे बना मक्का || How Mecca built || ... ~-~~-~~~-~~-~

Aadhi Haqeeqat Aadha Fasana: जंगल में परियों का देश | Uttarakhand | Pidhi Parvat | News18

जंगल में रहस्यमयी सुंदरी की मूर्ति | Hindi Kahaniya | Animated Stories | Dark Moral Kahani

Jakata के खज़ाने को देखकर Madan के मन में आया लालच | Laal Ishq | Full Ep 195 | @andtvchannel

Fahad mustafa k live show main Aurat pe jin agaya, insan ki haddi se sifli, Mazar pe hazri ft. Rehan

Zafar Jinn In Karbala | Imam Hussain RA | Jinnat Ka Ilaj | 7 Signs of Jadu | Dr farrukh Shah | SAMAA

Jinnato Ki Masjid | feroz shah kotla fort | historical places of delhi

इस Dargah पर चिपकता है ‘मन्नतों का सिक्का’, दुआएं होंगी कबूल |Don’t Miss !!!

Medieval India | Firoz Shah Tuglak | Part-8 | Manoj Kumar | StudyIQ IAS Hindi

दिल्ली के मटके वाले पीर बाबा की अनसुनी कहानी… | Matka Pir Dargah – Untold Secret

जब राघव चेतन ने अलाउद्दीन ख़िलजी के सामने महारानी पद्मावती को हासिल करने का प्रस्ताव रखा। Padmaavat

Churail ka dulhan ke roop mein sajjad bhai par hamla | Woh Kya Hai with Sajjad Saleem

बीरबल ने 1 रात में 1000 कुएं कैसे खोदे? 😱 akbar birbal ki kahani | moral story in Hindi

Kachay gosht ka bhooka, Samaa ka driver jinn tha!! | PART 02 | ft.@sajjadsaleemdiaries| Ep #47

Hamid Adam 286 Jinnat ke Badshah ka Malik! 🔞😳

Science ਪੁੱਠਾ ਪਾਸਾ ਨੂੰ ਖੋਜ ਰਹੀ ਹੈ? Jaspreet Singh, Adab Maan, #spiritual #Science #wahegurusimran

Haunted Fort in Delhi: एक किला जहाँ जिन्न मन्नतें पूरी करते हैं? Feroz Shah Kotla Fort |REAL FOOTAGE

खंडहर, जिन्न और भक्ति, फिरोज शाह कोटला का रहस्य- Quint Hindi

Khud Apni Aankho'n Se Dekho Ye Zinda karamat | Qutub e Alam Ka Karamati Pathar | Ahmedabad Dargah

आधा नर आधा बाघ | Sundarbans Horror Story | सच्ची कहानी | @thedarrdiaries | Horror | Ahmad Faraz

