बुध अष्टमी की कथा | माँ को नरक से मुक्ति कैसे मिली? | Budh Ashtami Vrat Katha
बुध अष्टमी की कहानी एक ब्राह्मणी के बुध नाम का बेटा व बुधनी नाम की बेटी थी। ब्राह्मणी सबका आटा पीसती उसमें से थोड़ा बचाकर रखती बेटी के मना करने पर मानती नहीं। एक बार ब्राह्मणी पीहर गई। पीछे से बुधनी सबका आटा पीसती पर रखती नहीं। ब्राह्मणी पीहर से आई तो सब ने उसे कहा कि तू हमारा आटा चुराती थी तेरी बेटी हमको पूरा देती है। हम तुझे पीसना नहीं देगे। अब तो सबके जाते ही वो बुधनी को मारने लगी और बोली इसका कुत्ते से ब्याह कर के घर से रवाना कर देगें। बुध भगवान ने सोचा बेटी सत से रही इसका कष्ट मिटाना पड़ेगा। भगवान कुत्ते का वेष बनाकर आये, उसके भाई ने उस कुत्ते के ही तिलक कर दिया। सारे गांव में गूंज हो रही थी कि भगवान का ब्याह हो रहा है। बुधनी की माँ जिससे काम कराये वो ही कहे हमको तो फुरसत नहीं है। भगवान के ब्याह का काम है। अब तो वो परेशान होके बुधनी को और मारने लगी। बोली की तू निरभागी है, जो तेरे ब्याह का कोई कान नहीं झेलता । ब्याह की बेला भगवान कुत्ते का रूप लेकर आये। गांव में हल्ला हो गया कि बुधनी का ब्याह कुत्ते से हो रहा है। बुधनी बोली भगवान अब परीक्षा मत लेओ। सब मेरी हंसी कर रहे है, तो भगवान असली रूप में आ गये और विदा होते समय पालकी में बुधनी को सोलह श्रृंगार कर बैठाया और विदा कराई। ससुराल में समय बीता एक दिन बुधनी की सहेली बोली 'भगवान तुझे तो ऊँची रखते है पर सातवें कोठे चाबी तुझे नहीं देते । बुधनी चाबी की जिद भगवान से करने लगी। तो भगवान ने चाबी दे दी। ताला खोला, देखा की माँ एक नरक जैसे वातावरण में पड़ी है। तुरन्त भगवान के पास जाकर बोली मेरी माँ को ये दशा क्यूं हुई। भगवान बोले ये अपने कर्मों का दुख भोग रही है।' बुधनी बोली आप जैसे जंवाई मेरी माँ के है। इसी वास्ते माँ को छुड़ाओ। भगवान बोले तेरी भाभी बुध अष्टमीका व्रत करे तो ये जून छूटे। बुधनी पीहर गई। भाभी के बच्चा होने वाला था । बुधनी बोली इसका कष्ट दूर होते ही इसको बुध अष्टमी का व्रत करवायेंगे थोड़ी देर में भाभी के लड़का हुआ। बेटा हुए बाद बुधनी बोली चांद ने पखवाड़े में बुधवार को आने वाली अष्टमी का आठ व्रत करके नवे में उद्यापन करना, पोथी सुननी, आठ जोड़ा-जोड़ी को जिमाकर वस्त्र देने दक्षिणा देनी और हाथ जोड़कर कहना मेरे माँ-बाप जिस जून में होवे वहां से निकलकर बैकुण्ठों में वास करे। बुध और उसकी स्त्री ने ये व्रत किया और नरक से उसकी माँ को छुड़ा बैकुण्ठों का वास कराया। बुधनी जी ने अपनी माँ को नरक 'से छुड़ाया उसी तरह सब बेटियां अपनी माँ-बाप को बैकुण्ठ वास के लिये ये व्रत करें। बुध अष्टमी की यह पावन और चमत्कारी कथा बुधनी की अटूट भक्ति, भगवान बुध की कृपा और माता-पिता की मुक्ति का अद्भुत वर्णन करती है। इस कथा में बताया गया है कि कैसे बुधनी ने अपनी माँ को नरक की यातनाओं से मुक्त करवाकर बैकुण्ठ वास दिलाया। बुध अष्टमी व्रत का महत्व, विधि और इसके पुण्य फल जानने के लिए इस सम्पूर्ण कथा को अंत तक अवश्य सुनें। मान्यता है कि श्रद्धा और विधि-विधान से बुध अष्टमी व्रत करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है, पापों का नाश होता है तथा पूर्वजों को सद्गति प्राप्त होती है। यह धार्मिक कथा सभी भक्तों और विशेष रूप से बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। 🙏 यदि आपको यह कथा पसंद आए तो वीडियो को Like, Share और Channel Subscribe करना न भूलें। #BudhAshtami #BudhAshtamiKatha #बुधअष्टमी #बुधअष्टमीकथा #VratKatha #HindiKahani #DharmikKatha #BhagwanBudh #ReligiousStory #KathaInHindi #HinduVratKatha #BhaktiKahani #SpiritualStory #PauranikKatha #DevotionalStory #HindiStory #VratMahima #SanatanDharma #Bhakti #KathaStory #HinduStories #Vaikunth #DharmikVideo #YouTubeHindi #ViralKatha #Kahaniyan #IndianMythology #HinduCulture #ReligiousVideo #DevotionalVideo

कोकिला व्रत कथा | Kokila Vrat Katha | सती से पार्वती बनने की अद्भुत कहानी | Shiv Parvati Katha

आड़ी बाड़ी | पूरी कथा सुनें और पाएं सुख-समृद्धि | Aadi Badi Vrat Katha

528Hz + 432Hz | Just listen for 3 Minutes: Whole Body Regeneration, Relieve Stress

The Story of Popabai

रोज रोज रेस्टोरेंट जैसा खाना खाने वाला ससुराल। Story। Stories। Kahani। Kahaniyan।

Hanuman Chalisa Bhajans ! श्री हनुमान चालीसा ! संकटमोचन हनुमान अष्टक ! गुलशन कुमार हनुमान चालीसा

99% FALL ASLEEP IN 3 MINUTES (No Ads) | Melatonin Release, Stop Overthinking | Goodbye Insomnia Now

सत्यवान की कहानी | धन और सुख-समृद्धि देने वाली चमत्कारी कथा | Satyavan Ki Kahani |एक बार अवश्य सुनें

Shri Krishna Govind Hare Murari - Non Stop Krishna Bhajans Lofi | Bhakti Song | Krishna Bhajan

પુરુષોત્તમ માસ કથા અણમાનીતી રાણીની વાર્તા | Purushottam Maas Mahatmay Katha

तुलसी माता की कथा | भगवान विष्णु की अद्भुत कहानी | Tulsi Mata Vrat Katha

पीपल पथवारी की कहानी !! Pipal pathwari ki Katha !! पीपल पथवारी की कथा !! 🙏Pipal pathwari ki kahani

Beautiful Relaxing Music - Stop Overthinking, Stress Relief Music, Sleep Music, Calming Music #82

गणगौर 2026 कथा 😲 | गणगौर माता की पौराणिक कहानी | Gangaur Festival Story | #video

Video: Hanuman Chalisa | श्री हनुमान चालीसा | Jay Hanuman Gyan Gun Sagar | Bhakti Bhajan | live

तुलसी माता की कहानी | Tulsi Mata Ki Kahani | कार्तिक माह की पौराणिक कथा | वैकुण्ठ प्राप्ति की कहानी

CM Vijay का गुरुद्वारों के लिए बड़ा ऐलान?🙏, America ने खोली पंजाब की आंखें, Prince Amritbir Singh.

Sarv Devta Raksha Mahakavach Mantra 🔱 सर्वदेवता रक्षा कवच | Divine Protection Mantra

90s की यादगार गाँव की शादी / 90s village weddings /emotional kahani

