पौड़ी उत्तराखंड का प्राचीन सिद्ध पीठ | Sidhbali Hanuman | Kotdwar | Uttarakhand
अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता अस वर दीन जानकी माता“. अर्थात आठ सिद्धियों एवं नौ प्रकार की विशिष्ट निधियों को प्रदान करने का माता जानकी से वरदान प्राप्त , सदैव अजर अमर हनुमान जी महाराज अपने भक्तों के सभी कष्टों को क्षण मात्र में दूर करने वाले हैं. कहा जाता है जहाँ राम कथा होती है वहां हनुमान जी अवश्य किसी न किसी रूप में उस कथा को सुनने आते हैं. भक्तों, हनुमान जी ने एक रक्षक तथा एक परम भक्त के रूप में जो चरित्र निभाया है उसको सुनके हर कोई भाव विभोर हो उठता है. अपने आराध्य श्री राम के आदेश का पालन ही तो है की बजरंगबली कलयुग में स्वयं भक्तों के कष्टों को दूर कर उनकी सभी कामनाओं को पूर्ण करते हैं. अपने वचन को सर्वोपरि रखने वाले हनुमान जी महाराज ने ऐसा ही एक वचन कई वर्षों पूर्व एक भक्त को भी दिया था. जिसके फलस्वरूप हनुमान जी को स्वयं उस स्थान पर पहरी के रूप में विराजित होना पड़ा. उत्तराखंड के पौड़ी क्षेत्र में कोटद्वार नगर से करीब ढाई किमी. दूर, नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर खोह नदी के तट पर स्थित श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर एक अति प्राचीन एवं महत्वपूर्ण मंदिर है। जो पौराणिक सिद्ध पीठ के रूप में मान्यता प्राप्त है. माना जाता है, इस पवित्र धाम में जो साक्षात् भगवान् शिव जी द्वारा धारण, जिस पर स्वयं शिव जी निवास किया है अपने आप में पूजनीय है. लगभग 40 मीटर ऊँचे टीले पर स्थित होने के कारण इस मंदिर में आने वाले श्रधालुओं को धार्मिकता के साथ आस पास फैले प्राक्रतिक सौन्दर्य की भी सुखद अनुभूति होती है. यहां की प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, जिन भक्तों की भी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, वे भक्त मंदिर में भंडारा करवाते हैं। बजरंग बली जी के इस पौराणिक मंदिर का वर्णन स्कंद पुराण में भी है। श्री सिद्धबली बाबा के दर्शन को देश, विदेश से आने वाले श्रधालुओं की यहाँ भारी भीड़ होती है. मंदिर में प्रसाद के रूप में गुड़, बताशे और नारियल विशेष रूप से चढ़ाया जाता है। मंदिर के पास ही स्थित भोग – प्रसाद, पूजा सामग्री की छोटी छोटी दुकानों से पूजा सामग्री लेकर मंदिर की ओर जाने वाली सीढियां चढ़कर श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश करते हैं. Disclaimer: यहाँ मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहाँ यह बताना जरूरी है कि तिलक किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें #sidhbalimandirkotdwar #hanuman #uttrakhand #Tilak #Darshan #HinduTemples #Sanatan #MustWatch #IndianTemples

गुरुदेव ने की भविष्यवाणी! आने वाला समय बहुत खराब है ~ Bageshwar Dham Sarkar Pravachan | Latest Video

Real Story: Bhagwan Jagannath Ne Mandir Kyun Chhoda 🤔

बिना शर्ट पूजा क्यों? घृष्णेश्वर मंदिर का चौंकाने वाला नियम! वजह जानकर दंग रह जाएंगे #viral

समझिये गौ सेवा का रहस्य | जीवन में कल्याण और आध्यात्मिक उन्नति | Gau Mata

Ram Dhun | Shri Ram Bhajan | Powerful Ram Naam Chanting | Ram Bhakti Song

कोटद्वार का पवित्र सिद्धबली मंदिर- उत्तराखंड का प्रसिद्ध हनुमान मंदिर! Sidhbali Dham Mandir History

🧘♂️ Rishikesh – The Yoga Capital of the World 🇮🇳 | Peace, Ganga & Himalayan Vibes ✨

Subramanian Swamy Ne Khol Diya Ram Mandir Ka Sabse Bada Raaz

भगवान शिव और हनुमान जी का अद्भुत संगम | Sidhbali Hanuman | Kotdwar | उत्तराखंड

What Happened After Mahabharata? | The Untold Journey of the Pandavas to Heaven | EPIC SHORT FILM

The Most Powerful Frequency of God 1111Hz - Receive immediate help from divine forces

The Origins of Indians Were Never as Simple as We Thought — Ancient DNA Reveals Why

Char Dham Helicopter Yatra | Kedarnath Badrinath Yamunotri Gangotri | Char Dham Yatra Travel Guide

भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं की भूमि | Raman Reti Ashram | Vrindavan | Uttar Pradesh

इस पौराणिक मंदिर का वर्णन स्कंद पुराण में भी है | Sidhbali Hanuman | Kotdwar | उत्तराखंड

Ram Dhun | Shri Ram Bhajan | Powerful Ram Naam Chanting | Ram Bhakti Song

The Untold Story of Adi Shankaracharya || सनातन के सबसे बड़े रक्षक की कहानी

कल्पेश्वर वह स्थान है जहाँ भगवान की जटाएँ प्रकट हुईं | Tilak Darshan

Money Mantra | Attract money with Karagre Vasate Lakshmi mantra (3 Hours) | Mahakatha

