बेफिक्र बादशाह बनने की विधि :- 15/12/2024,Revised-15/12/2004
आज बापदादा अपने चारों ओर के बेफिक्र बादशाहों की सभा को देख रहे हैं। यह राज सभा सारे कल्प में इस समय ही है। रूहानी फ़खुर में रहते हो इसलिए बेफिक्र बादशाह हो। सवेरे उठते हैं तो भी बेफिक्र, चलते फिरते, कर्म करते भी बेफिक्र और सोते हो तो भी बेफिक्र नींद में सोते हो। ऐसे अनुभव करते हो ना! बेफिक्र हैं? बने हैं वा बन रहे हैं? बन गये हैं ना! बेफिक्र और बादशाह हो, स्वराज्य अधिकारी इन कर्मेन्द्रियों के ऊपर राज्य करने वाले बेफिक्र बादशाह हो अर्थात् स्वराज्य अधिकारी हो। तो ऐसी सभा आप बच्चों की ही है। कोई फिक्र है? है कोई फिक्र? क्योंकि अपने सारे फिकर बाप को दे दिये हैं। तो बोझ उतर गया ना! फिकर खत्म और बेफिक्र बादशाह बन अमूल्य जीवन अनुभव कर रहे हो। सबके सिर पर पवित्रता के लाइट का ताज स्वत: ही चमकता है। बेफिक्र के ऊपर लाइट का ताज है, अगर कोई फिकर करते हो, कोई बोझ अपने ऊपर उठा लेते हो तो मालूम है सिर पर क्या आ जाता है? बोझ के टोकरे आ जाते हैं। तो सोचो ताज और टोकरे दोनों सामने लाओ, क्या अच्छा लगता? टोकरे अच्छे लगते या लाइट का ताज अच्छा लगता? बोलो, टीचर्स क्या अच्छा लगता है? ताज अच्छा लगता है ना! सभी कर्मेन्द्रियों के ऊपर राज्य करने वाले बादशाह हो। पवित्रता लाइट का ताजधारी बनाती है इसलिए आपके यादगार जड़ चित्रों में डबल ताज दिखाया है। द्वापर से लेकर बादशाह तो बहुत बने हैं, राजे तो बहुत बने हैं लेकिन डबल ताजधारी कोई नहीं बना। बेफिक्र बादशाह स्वराज्य अधिकारी भी कोई नहीं बना क्योंकि पवित्रता की शक्ति मायाजीत, कर्मेन्द्रियां जीत विजयी बना देती है। बेफिक्र बादशाह की निशानी है - सदा स्वयं भी सन्तुष्ट और औरों को भी सन्तुष्ट करने वाले। कभी भी कोई अप्राप्ति है ही नहीं जो असन्तुष्ट हो। जहाँ अप्राप्ति है वहाँ असन्तुष्टता है। जहाँ प्राप्ति है वहाँ सन्तुष्टता है। ऐसे बने हो? चेक करो - सदा सर्व प्राप्ति स्वरूप, सन्तुष्ट हैं? गायन भी है - अप्राप्त नहीं कोई वस्तु देवताओं के नहीं लेकिन ब्राह्मणों के खज़ाने में। सन्तुष्टता जीवन का श्रेष्ठ श्रृंगार है, श्रेष्ठ वैल्यु है। तो सन्तुष्ट आत्मायें हो ना! बापदादा ऐसे बेफिक्र बादशाह बच्चों को देख खुश होते हैं। वाह मेरे बेफिक्र बादशाह वाह! वाह! वाह! हो ना! हाथ उठाओ जो बेफिक्र हैं। बेफिक्र? फिकर नहीं आता? कभी तो आता है? नहीं? अच्छा है। बेफिक्र बनने की विधि बहुत सहज है, मुश्किल नहीं है। सिर्फ एक शब्द की मात्रा का थोड़ा सा अन्तर है। वह शब्द है - मेरे को तेरे में परिवर्तन करो। मेरा नहीं तेरा, तो हिन्दी भाषा में मेरा भी लिखो और तेरा भी लिखो तो क्या फ़र्क होता है, मे और ते का? लेकिन फ़र्क इतना हो जाता है। तो आप सब मेरे-मेरे वाले हो या तेरे-तेरे वाले हो? मेरे को तेरे में परिवर्तन कर लिया? नहीं किया हो तो कर लो। मेरा-मेरा अर्थात् दास बनने वाला, उदास बनने वाला। माया के दास बन जाते हैं ना तो उदास तो होंगे ना! उदासी अर्थात् माया के दासी बनने वाले। तो आप मायाजीत हो, माया के दास नहीं। तो उदासी आती है? कभी-कभी टेस्ट कर लेते हो, क्योंकि 63 जन्म उदास रहने का अभ्यास है ना! तो कभी-कभी वह इमर्ज हो जाती है। इसलिए बापदादा ने क्या कहा? हर एक बच्चा बेफिक्र बादशाह है। अगर अभी भी कहाँ कोने में कोई फिकर रख दिया हो तो दे दो। अपने पास बोझ क्यों रखते हो? बोझ रखने की आदत पड़ गई है? जब बाप कहते हैं बोझ मेरे को दे दो, आप लाइट हो जाओ, डबल लाइट। डबल लाइट अच्छा या बोझ अच्छा? तो अच्छी तरह से चेक करना। अमृतवेले जब उठो तो चेक करना कि विशेष वर्तमान समय सबकॉन्सेस में भी कोई बोझ तो नहीं है? सबकॉन्सेस तो क्या स्वप्न मात्र भी बोझ का अनुभव नहीं हो। पसन्द तो डबल लाइट है ना! तो विशेष यह होम वर्क दे रहे हैं, अमृतवेले चेक करना। चेक करना तो आता है ना, लेकिन चेक के साथ, सिर्फ चेक नहीं करना चेंज भी करना। मेरे को तेरे में चेंज कर देना। मेरा, तेरा।

Live This Moment - Dr. Sachin | Meditation Retreat | Gyan Sarovar | Abu Road | 07/26/2026

40 वर्ष अव्यक्त पालना का रिटर्न :-18/01/2009,Revised-18/01/2025

Relaxation/Powerful & Peacefull/ Instrumental Meditation | Bk MeditationMusic/Brahmakumaris/relaxing

Is STRESS Blocking Your BODY'S Healing? 10-Minute Nervous System Reset | Anurag Rishi

सतगुरुवार विशेष - ये शक्तिशाली Drill अवश्य करें | अव्यक्त बापदादा | अशरीरी स्थिति की ड्रिल |

🌺🙏How to write a letter to Baba? Things will start falling into place #viraltoday #trend #@Atmaki...

दो शक्तियों को याद रखो तो सदा निर्विघन रहेंगे- 30/11/2005 ,Revised-30/11/2024

How to Restore a Broken Relationship

ये शक्तिशाली Drill अवश्य करें | अव्यक्त बापदादा | एक सेकंड में Full Stop | Godlywood Studio | मधुबन

डॉ बी के सचिन भाईजी के जीवन के अनसुने प्रेरणादायी अनुभव | Inspiring Experiences of Dr BK Sachin Bhai

Avyakt Murli Chintan -26/7/26 l BK Shreya lअपने भाग्य और प्राप्तियों को स्मृति में रख सदा हर्षित रहो

मन को कण्ट्रोल करके मनजीत बनने की विधि:-02/02/2013,Revised-15/11/2024

LIVE🔴मधुबन रात्रि क्लास |अव्यक्त मुरली चिंतन |26/7/2026/Dr Sachin Bhai|Pandav bhavan|#Ruhani Udaan

तेरे को मेरे में परिवर्तन करो:- 30/11/2005 ,Revised-30/11/2024

26 Bapdada ko khush karne ki vidhi_5-04-13

ब्रह्मा बाप सामान फ़रिश्ता स्टेज (साक्षीपन, करावनहारपन , अशरीरीपन की स्टेज में रहना)

सेकण्ड की गति से परिवर्तन शक्ति को कार्य में लाओ - 15/12/2006 (Revised on 15/12/2025)

मुझे बाप समान नम्बर वन बनना ही है। यह जिम्मेवारी लेनी है। - 2/4/2008 (Revised on 22/3/2026)

INSANE! Top 5 Primitive Recycling & Most Amazing Manufacturing Factory Processes in the World!

