Hindi Christian Song | परमेश्वर संपूर्ण सृष्टि का प्रभु है
👉WhatsApp : https://shurl.me/HiWhatsApp अगर आप इस वीडियो में दिख रहे सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों में रुचि रखते हैं तो कृपया हमसे संपर्क करें। Hindi Christian Song | परमेश्वर संपूर्ण सृष्टि का प्रभु है 1 एक समय मैं यहोवा के नाम से पुकारा जाता था, एक समय मुझे लोग मसीहा के रूप में भी जानते थे और एक समय लोग मुझे प्यार और सम्मान से उद्धारकर्ता यीशु भी कहते थे। आज मैं वह यहोवा या यीशु नहीं हूँ, जिसे लोग बीते समयों में जानते थे। बल्कि मैं वह परमेश्वर हूँ जो अंत के दिनों में वापस आया है, वह परमेश्वर जो युग का समापन करेगा; मैं स्वयं परमेश्वर हूँ, जो अपने संपूर्ण स्वभाव से भरा है और अधिकार, आदर और महिमा से भरा, पृथ्वी के छोर से उदित होता है। यह वह परमेश्वर है जो अंत के दिनों के दौरान लोगों पर प्रकट होता है, किंतु उनके बीच छिपा हुआ है। वह सामर्थ्य से भरपूर और अधिकार से लबालब भरा हुआ, दहकते हुए सूर्य और धधकती हुई आग के समान, सच्चे और वास्तविक रूप में, लोगों के बीच निवास करता है। ऐसा एक भी व्यक्ति या चीज नहीं है जिसका मेरे वचनों द्वारा न्याय नहीं किया जाएगा, और ऐसा एक भी व्यक्ति या चीज नहीं है जिसे जलती आग के माध्यम से शुद्ध नहीं किया जाएगा। 2 अंततः मेरे वचनों के कारण तमाम देश धन्य हो जाएँगे, और मेरे वचनों के कारण टुकड़े-टुकड़े भी कर दिए जाएँगे। इस तरह अंत के दिनों में सभी लोग देखेंगे कि मैं ही वह उद्धारकर्ता हूँ जो वापस लौट आया है, और मैं ही वह सर्वशक्तिमान परमेश्वर हूँ जो समस्त मानवजाति को जीतता है। और सभी देखेंगे कि मैं ही एक बार मनुष्य के लिए पाप-बलि था, किंतु अंत के दिनों में मैं धधकते सूर्य की ज्वाला बन गया हूँ जो सभी चीजों को जला देती है, और साथ ही मैं धार्मिकता का सूर्य बन गया हूँ जो सभी चीजों को प्रकट कर देता है। यह मेरा अंत के दिनों का कार्य है। मैंने इस नाम को इसलिए अपनाया और यह स्वभाव इसलिए धारण करता हूँ ताकि सभी लोग देख सकें कि मैं धार्मिक परमेश्वर हूँ, दहकता हुआ सूर्य हूँ और धधकती हुई ज्वाला हूँ, और ताकि सभी मेरी, एक सच्चे परमेश्वर की आराधना कर सकें, और ताकि वे मेरे असली चेहरे को देख सकें : मैं केवल इस्राएलियों का परमेश्वर नहीं हूँ, और मैं केवल छुटकारा दिलाने वाला नहीं हूँ; बल्कि मैं समस्त आकाश, पृथ्वी और महासागरों के सारे प्राणियों का परमेश्वर हूँ। —वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, उद्धारकर्ता पहले ही एक "सफेद बादल" पर सवार होकर वापस आ चुका है कृपया ध्यान दें : इस चैनल पर उपलब्ध सभी वीडियो नि:शुल्क देखे जा सकते हैं। सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के यूट्यूब चैनल पर किसी भी व्यक्ति अथवा समूह द्वारा बिना पूर्व-अनुमति के कोई भी वीडियो अपलोड करना, उपलब्ध किसी भी वीडियों में संशोधन करना, उन्हें तोड़ना-मरोड़ना या किसी भी वीडियो को उद्धृत करना स्पष्ट रूप से प्रतिबंधित है। इन शर्तों का उल्लंघन करने पर सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया को किसी भी और सभी कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार है। सार्वजनिक तौर पर प्रचार-प्रसार की अनुमति के लिए हमसे अग्रिम रूप से संपर्क करें।

Hindi Christian Testimony Video, एपिसोड 679: मेजबानी का कर्तव्य निभाने का मेरा समय

English Christian Song | "God Wishes Mankind Will Pursue the Truth and Survive"

हर दिन एक नई गानों को आप सब जरूर सुनें || christian song 🎶 || Jesus song

आराधना के पलों को और भी खास बनाने वाले Anil Kant के सबसे लोकप्रिय वर्शिप गाने 🙌

सत्र 2 परमेश्वर अंत के दिनों में न्याय का कार्य क्यों और कैसे करता है

Jai Masih ki #⛪⛪🌲🙏,#

तलाक के 8 साल बाद DM बनकर लौटा पति, सड़क किनारे बकरियां चल रही थी पत्नी

基督教會歌曲《什麽是性情變化》【詩歌MV】

ADORATION || 18 JULY 2026 || B4JESUS WORSHIP MINISTRIES

What Is Baptism? The Greek Word Doesn't Mean What You Think |بپتسمہ کیا ہے؟

सत्र 5 देहधारण का रहस्य

Hindi Christian Song | परमेश्वर के वचनों का पालन करो तो तुम कभी राह से नहीं भटकोगे

Hindi Christian Testimony Video, एपिसोड 674: क्या एक आदर्श शादी के पीछे भागने से खुशी मिल सकती है?

Christian Choir Song | "Only God Has the Way of Life"

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन "परमेश्वर के समक्ष अपने हृदय को शांत रखने के बारे में"

नेता ने फौजी को थप्पड़ मारा, VIP Convoy के लिए Ambulance रोकी… फिर IPS मैडम ने सिखाया ऐसा सबक!

सत्र 7 अंत के दिनों में सब कुछ परमेश्वर के वचनों से पूरा किया जाता है

基督教會歌曲《神很看重人的真實悔改》【詩歌MV】

Hindi Christian Testimony, एपिसोड 635: अपनी आस्था में तुम न ठंडे न गर्म होकर खुद को बर्बाद कर दोगे

