Chardham Yatra | Ep 4 | पैदल यात्रा : घटटूघाड से बन्दर चट्टी | मोहन चट्टी | Rural Tales
एपिसोड 4 घटटूघाट से बंदरचट्टी सुबह करीब 5 बजे आँख खुली तो देखा चारों तरह चिडियो और मोर की आवाज आपको संमोहित करने के लिए काफी है।ये सूख दिल्ली मुंबई जैसे शहरों में कहाँ। कैंप में विक्रम राणा को मैंने हर्बल टी बनाने को कहाँ और फिर करीब आधे घंटे तक पक्षियों की आवाज सुनता रहा। मानो वे मुझे पैदल यात्रा की कुछ गूढ रहस्य बता रही हो। एलीफैंट brook हेंवल घाटी में एक नदी किनारे कैंप रिजॉर्ट है जो आजकल तेजी से नदियों के किनारे खुल रहे है। साफ सफाई और प्लास्टिक प्रबंधन के मामले में यह कैंप काफी सही दिखा। साढ़े नौ बजे हम दोनों साथी हेंवल घाटी के किनारे निकल पड़े। करीब 4 किमी का सफऱ तय करने के बाद मोहन चट्टी आया। इस स्थान पर अनियंत्रित तरीके से बड़ी संख्या में रिजॉर्ट खुल गए है। शायद सौ से भी अधिक हो। मोहन चट्टी में कुछ ग्रामीण लोगों से बात की। यहां पर बाबा काली कमली की धर्मशाला अच्छी स्थिति में है।बगल में प्राचीन मंदिर है। जिसे आदि गुरु शंकराचार्य के समय का बताया गया।मुझे लगता है कि मंदिर का निर्माण मुश्किल से सौ या डेढ़ सौ साल से ज्यादा पुराना नहीं है। दोपहर हो चुकी थी सुबह का नाश्ता किए काफी समय हो चुका था। अभी नौडखाल की चढ़ाई और फिर नाद की उतराई बाकी थी। इसलिए कदम तेजी से बढ़ाये।अब बिजनी गाँव तक पहुँचना था। करीब तीन बजे हम बिजनी गाँव तक पहुँच गए। अब और चलना मुश्किल हो रहा था। सड़क सड़क मार्ग ज्यादा लम्बा है जबकि पैदल मार्ग झाड़ियों से ढका हुआ है। करीब साढ़े 4 बजे नौडखाल पहुंच गए। थकान के मारे चूर हो गए और अब कुछ खाने भी यहां खाया। नौडखाल समुद्र तल से करीब 1050 मीटर की ऊँचाई पर बसा हुआ है। यहां से एक सड़क बंदर चट्टी से लिए निकलती है और दूसरी सिलोगी,गुमखाल होते हुए रामनगर की ओर चली गई है। इस इलाके में उष्ण कटिबँधीय जंगल पाए जाते है जो समुद्र तल से 800 मीटर से करीब 1400मीटर तक है। तुण, हरण, बहेड़ा, कांडार,सेमल,जामुन, अंवाला, हल्दु, बेडू, गुल्लर, तिमल, बेल प्रजाति के पेड़ पाए जाते है। घटटूघाड़ से आगे जोगीयाणा, मोहन चट्टी, कपूल काटल, बिजनी, मुरारी,नौडखाल , माला,नकुर्ची,कुंड नांद इन गाँवो से पैदल जाते थे। करीब 3 किमी सड़क उतराई पर चली जाती है फिर तीव्र ढलान आता है। इस मार्ग में सबसे ज्यादा मुश्किल हुई। अभी बन्दर चट्टी काफी दूर था शाम होने लागी। हमने थोड़ा आराम किया और फिर तेजी से कदम आगे बढ़ाने शुरू कर दिए। इसी बीच जल्दबाजी के कारण गलत दिशा में बढ़ते चले गए। काफी दूर आने के बाद मुनीश ने कहाँ कि गलत दिशा में जा रहे है। फिर करीब 300 मीटर ऊपर आए और तब सही रास्ता मिल पाया। इस इलाके को बगढ़ कहते है। यहां पहाड़ के ऊपर के इलाकों से लगातर लैंड स्लाइड के कारण छोड़े बड़े पत्थर बड़ी संख्या में पैदल रास्ते में पड़े है जिनमें चलना बहुत मुश्किल है। आखिरकार सात बजे हम बन्दर चट्टी पहुंच गए। 📍नौडखाल गूगल लोकेशन https://maps.app.goo.gl/vHUM5UBJN8D9V... 📍पंडित महिमानंद भट्टकोटी, मोहन चट्टी (महादेवसैण) -9411373902 Jaljeera chandiwala Add-Opposite Haridwar में Post Office Near Gandi Ashram Haridwar char dham yatra,char dham ki yatra,kedarnath yatra,chardham yatra registration 2023,badrinath yatra,char dham,chardham yatra,chardham yatra 2023,chardham yatra 2022,chardham,chardham yatra token system 2023,chardham yatra pakage 2023,chardham yatra videos,chardham yatra guide,chardham 2023 registration,kedarnath yatra 2023,guidelines for chardham yatra,chardham yatra 2023 offline registration,chardham yatra 2021,chardham yatra in telugu,kedarnath temple 9997590633,8057901566 📍Outdoor travel partne 👉 https://prago.store Ph 99997 77508

Chardham Yatra | Ep 5 | पैदल यात्रा : बन्दर चट्टी से खंड गांव | कोटली भेल का रोमांच। Rural tales

Pauri : Hidden Paradise Near Khirsu Hill Station | Namaste Pahad Homestay

अद्धभुत है ये शिवलिंग बूढा केदार महादेव का (जिंदगी 0km by raj)

What Happened After Mahabharata? | The Untold Journey of the Pandavas to Heaven | EPIC SHORT FILM

Uttarakhand के वायरल माँ-बेटे से उनके गांव जाकर मिला | कलाकर के द्वार EP-01

"पहाड़ों की गोद मे स्वर्ग "नैनबाग टिहरी का कोट गाँव होमस्टै और और पर्यटन

Gaumukh Tapovan Trek 2026 | Gangotri To Gomukh Tapovan Yatra | Gangotri Glacier | Kanchan Naithani

Bharat Ki Khabar | Saurav Sharma : राम मंदिर का चंदा कब से चोरी हो रहा था ? | Ram Mandir Donation

The man who invented zero | Full Documentry | India’s First Great Scientist | Aryabhata life

Nilkanth Mahadev Temple where Mahadev took poison | Nilkantha Temple | Neelkanth Mahadev Mandir

उत्तराखंड/ जिला रूद्रप्रयाग - ऊतराखंड से ज्यादातर युवा पीढ़ी क्यों देश विदेश में पलायन वाक्य में..?

Chardham Yatra | Ep 1 | पैदल यात्रा | Haridwar से Rishikesh | Rural Tales

Home Stay Special 01 | Uttarkashi : मिल गया ठहरने का ठिकाना | Grand parent's Home Stay

Neelkanth Trek Badrinath | Neelkanth Base Camp Full Guide | Neelkanth Parvat Yatra| Kanchan Naithani

टिहरी के बेस्ट होमस्टे के owner की बात सुनकर आप भी चौंक जाएंगे ।

Qaidi Ne Impossible Jail Break Kar Diya ( as my feet will carry me movie explained in Hindi Urdu )

Afghan most Famous Kabuli Pulao | Pakistani Karahi | Biryani recipe | Roasted chicken | Street food

Visit pauri : Ganga किनारे बसे गांव की कहानी | Nand village। Uttarakhand

Kailash Kora Trek | Touching Mt. Kailash & Crossing the mighty Dolma La Pass | Tibet Travel Video

